ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धान का अवैध भंडारण : सूरजपुर में 3,000 क्विंटल से अधिक धान जब्त… खरीदी केन्द्रों में खपापे की थी तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedSurajpur

धान का अवैध भंडारण : सूरजपुर में 3,000 क्विंटल से अधिक धान जब्त… खरीदी केन्द्रों में खपापे की थी तैयारी

By Mohan Rao
Published: November 14, 2025
Share
धान खरीदी
SHARE

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले अवैध भंडारण व परिवहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में सूरजपुर जिला कलेक्टर एस जयवर्धन के निर्देशानुसार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत अवैध धान कारोबार की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 12 एवं 13 नवम्बर को राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा कई स्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में धान जब्त किया गया।

12 नवम्बर को मंडी सचिव वीरेंद्र कुमार ठाकुर के नेतृत्व में मंडी कर्मचारियों की टीम ने सूरजपुर शहर में औचक जांच कर विभिन्न व्यापारियों के यहां से अवैध रूप से भंडारित धान जब्त किया। मेसर्स रामानुग्रह उपाध्याय, नया बाजार गली, सूरजपुर — 507 बोरे, वजन 202.80 क्विंटल। मेसर्स सौम्य ट्रेडर्स (हंसराज डागा), नया बाजार गली, सूरजपुर — 53 बोरे, 21.20 क्विंटल तथा चिराग कुमार गोयल, ग्राम अनुजनगर — 255 बोरे, 102.40 क्विंटल धान जप्त किया गया।

इसी दिन रामानुजनगर में तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व, कृषि एवं खाद्य विभाग की टीम ने रामजी गुप्ता से 100 बोरे, 40 क्विंटल तथा 5 अन्य व्यापारियों से लगभग 180 क्विंटल धान जप्त किया। इसी क्रम में विगत दिवस मंडी सूरजपुर क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान हुकुमसाय ट्रेडिंग, पतरापारा — 378 बोरी 151.20 क्विंटल धान, ललित ट्रेडिंग, लोधिमा — 72 बोरी 28.8 क्विंटल धान जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

इसके अलावा प्रतापपुर में राजस्व, मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने मेसर्स गोयल ट्रेडर्स (रामफल गोयल) से 1800 बोरे, 720 क्विंटल अवैध धान जब्त किया। साथ ही विगत दिवस की रात 2:00 बजे, मध्य प्रदेश के बरगढ़–मकरद्वारी मार्ग से छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर रही दो पिकअप वाहनों को पकड़कर बड़ी कार्रवाई की गई। प्रत्येक वाहन में 60–60 बोरी धान लोड था।

राजस्व अधिकारियों द्वारा किए गए इस अभियान में वाहनों पर कार्रवाई के बाद वाहनों को मोहरसोप पुलिस चौकी के सुपुर्द किया गया। कलेक्टर एस जयवर्धन ने स्पष्ट कहा है कि जिले में अवैध धान खरीदी, भंडारण और परिवहन में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने किसानों के हितों की सुरक्षा एवं पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सभी विभागों को सतर्क मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।

रत्नावली ने छेड़ी छत्तीसगढ़ को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मुहिम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज करेंगे बेरोजगारी भत्ता योजना के वेबपोर्टल का लोकार्पण
सभी समाजों के सहयोग से ही विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार – मुख्यमंत्री साय
Gustakhi Maaf: स्वास्थ्य सेवाओं के पीछे पड़े मंत्री
एग्रीस्टैक परियोजना के तहत DCS ऐप के माध्यम से किया जाएगा रियल टाइम फसल सर्वेक्षण, मिलेंगे रोजगार के अवसर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित अम्बिकापुर प्रवास की तैयारियों का कमिश्नर एवं आईजी ने किया निरीक्षण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित अम्बिकापुर प्रवास की तैयारियों का कमिश्नर एवं आईजी ने किया निरीक्षण
Next Article तान नदी पर दायीं तट का कटाव रोकने 4.23 करोड़ रूपए स्वीकृत तान नदी पर दायीं तट का कटाव रोकने 4.23 करोड़ रूपए स्वीकृत

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?