ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईआईटी भिलाई का तीसरा व चौथा दीक्षांत समारोह 26 को, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू होंगी शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiEducationFeatured

आईआईटी भिलाई का तीसरा व चौथा दीक्षांत समारोह 26 को, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू होंगी शामिल

By Mohan Rao
Published: October 24, 2024
Share
प्रेसवार्ता के दौरान आईआईटी भिलाई के डायरेक्टर प्रो राजीव प्रकाश
SHARE

भिलाई। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) भिलाई अपना तीसरा और चौथा दीक्षांत समारोह 26 अक्टूबर 2024 शनिवार को आईआईटी भिलाई के परिसर नालंदा हॉल में आयोजित करेगा। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी उपस्थित होंगे। इस संबंध में गुरुवार को आईआईटी भिलाई के डायरेक्टर प्रो राजीव प्रकाश ने प्रेसवार्ता के जरिए जानकारी दी।

प्रो राजीव प्रकाश ने बताया कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की आईआईटी भिलाई की पहली यात्रा होगी। वे भिलाई में भी पहली बार पहुंच रही हैं जो कि इस शहर के लिए गर्व का विषय है। प्रो राजीव प्रकाश ने दीक्षांत समारोह की रूपरेखा विस्तार पूर्वक बताई। इस दीक्षांत समारोह में 2023 और 2024 में स्नातक करने वाले 396 छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी। 2023 बैच के स्रातक छात्रों में 13 पीएचडी, 11 एमएससी, 27 एमटेक, 13 बीटेक (ऑनर्स) और 123 बीटेक स्रातक शामिल हैं। 2024 के स्नातक वैच में 8 पीएचडी, 20 एमएससी, 19 एमटेक, 12 बीटेक (ऑनर्स) और 150 बीटेक छात्र शामिल हैं।

प्रो राजीव प्रकाश ने बताया कि संस्थान द्वारा स्वर्ण पदक बीटेक के छात्रों को उनके बैच में उच्चतम सीजीपीए के लिए प्रदान किया जाता है। जबकि बीटेक और एमटेक छात्रों को अकादमिक और पाठ्येतर डोमेन दोनों में उनके समग्र प्रदर्शन के आधार पर निदेशक स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाता है। बीटेक, बीटेक (ऑनर्स) और एमएससी में समग्र शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सर्वश्रेष्ठ छात्रा को निदेशक स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाता है। सीनेट पुरस्कार विभिन्न शाखाओं और कार्यक्रमों में उच्चतम सीजीपीए वाले छात्रों को दिए जाते हैं। इस दीक्षांत समारोह में 2023 के बैच के तेरह छात्रों और 2024 के वैच के दस छात्रों की सीनेट पुरस्कारों के लिए सिफारिश की गई है।

छत्तीसगढ़ मानसून सत्र: डेढ़ वर्षों में खनिज न्यास से दुर्ग में खर्च हुए 167.11 करोड़, अरूण वोरा के सवाल का मुख्यमंत्री ने दिया जवाब
भारत का फार्मा उद्योग विश्व के लिए संपत्ति, वैक्सीन उत्पादन में हमारी भूमिका अहम: पीएम मोदी
बिहार चुनाव: नीतीश से मिले मांझी, एनडीए में होगी वापसी या फिर चलाएंगे ‘तीर’
दर्दनाक हादसा: तीन साल की बेटी को बचाने में जिंदा जली गर्भवती मां
कवर्धा क्षेत्र में भी कोरोना की दहशत, ग्रामीण क्षेत्रों में मची है कपकपी?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय ने डोंगरगढ़-कबीरधाम-मुंगेली-कटघोरा रेलमार्ग के लिए 300 करोड़ की दी स्वीकृति मुख्यमंत्री साय ने डोंगरगढ़-कबीरधाम-मुंगेली-कटघोरा रेलमार्ग के लिए 300 करोड़ की दी स्वीकृति
Next Article दीपावली और छठ पर ट्रेनों में कन्फर्म बर्थ चिंता दूर, केन्द्रीय केबिनेट लिया बड़ा निर्णय… देशभर में चलेंगी इतनी हजार ट्रेनें

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?