ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शिशु को बार-बार हो रही है खांसी तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

शिशु को बार-बार हो रही है खांसी तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

By @dmin
Published: July 31, 2020
Share
SHARE

खांसी बहुत पीड़ादायक होती है और बच्चों को खांसी हो जाए तो मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। वहीं, दो साल से कम उम्र के बच्चों को डॉक्टर के पर्चे के बिना मिलने वाली दवाएं (ओटीसी) दवाएं भी नहीं दी जा सकती हैं। सुरक्षा के लिहाज से इतने छोटे बच्चों को ओटीसी दवाएं देना सुरक्षित नहीं रहता है इसलिए बच्चों में खांसी के घरेलू इलाज ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं। शिशु खांसी के लिए घर उपचार सुरक्षित भी होते हैं और असरकारी भी हैं। तो चलिए आपको बच्चों की खांसी के घरेलू उपचार के बारे में बताते हैं।

Contents
  • शिशु की खांसी का इलाज है शहद
  • बच्चों में खांसी का घरेलू इलाज है भाप
  • बच्चों में खांसी का घरेलू उपचार है पानी
  • सिर ऊंचा कर के रखें
  • अजवाइन और लहसुन की भाप
  • डॉक्टर को कब दिखाएं

शिशु की खांसी का इलाज है शहद

छोटे बच्चों के लिए शहद खांसी की दवा का काम करता है। ये बलगम और कफ को पतला कर बाहर निकाल देता है। आप एक साल से अधिक उम्र के बच्चों को खांसी से निजात पाने के लिए एक चम्मच शहद रोज खिलाएं। शहद में एलर्जी रोकने वाली दवाओं से बेहतर साबित हो सकता है। ये खांसी को गंभीर रूप लेने से रोकता है और बेहतर नींद लाने में मदद करता है।

बच्चों में खांसी का घरेलू इलाज है भाप

गले में जमा बलगम को साफ करने के लिए बच्चे को गर्म भाप दिलवाएं। इससे शिशु को आराम मिलेगा। आप बाथरूम में गर्म पानी के धुएं में शिशु को कुछ मिनट बैठाकर भी भाप दिलवा सकती हैं। सुरक्षा के तौर पर इस दौरान आपको भी बच्चे के साथ बैठना होगा।

बच्चों में खांसी का घरेलू उपचार है पानी

खांसी होने पर शिशु को अधिक मात्रा में तरल पदार्थ दें। कैफीन-फ्री चाय, सूप या नींबू मिलाकर गुनगुना पानी पीीने से बलगम साफ होने में मदद मिल सकती है और गले में खराश का इलाज भी होता है। इसके अलावा दिनभर में बच्चे को पानी भी अधिक पिलाएं।

सिर ऊंचा कर के रखें

शिशु का सिर थोड़ा ऊंचा कर के लिटाएं। इससे उसे सांस लेने में आसानी होती है। गर्दन के पीछे तकिया लगा दें जिससे बच्चे का सिर आसानी से ऊपर उठ सके।

अजवाइन और लहसुन की भाप

छोटे बच्चों में जुकाम-खांसी का इलाज लहसुन और अजवाइन से भी किया जा सकता है। लहसुन में बैक्टीरिया-रोधी गुण होते हैं और अजवाइन वायरस एवं बैक्टीरिया को मारने की ताकत रखती है। लहसुन की दो से तीन कलियां और दो चुटकी अजवाइन लेकर तवे पर एक मिनट के लिए भून लें। इस मिश्रण को ठंडा होने पर बच्चे के पास रख दें। इसकी खुशबू से बच्चे की खांसी-जुकाम के इलाज में मदद मिलेगी।

डॉक्टर को कब दिखाएं

घरेलू नुस्खों की मदद से आप शिशु में खांसी का इलाज कर सकते हैं लेकिन अगर आपको निम्न लक्षण नजर आ रहे हैं तो तुरंत बाल रोग चिकित्सक को दिखाएं :
लगातार खांसी होना
खांसी न आने पर सांस लेने में दिक्कत
हर बार सांस लेने पर पसलियों के बीच की त्वचा खिंचना
सांस लेने के दौरान घरघराहट की आवाज आना
खांसने पर होंठों या चेहरे का रंग नीला होना
सीने में तेज दर्द
खांसी में खून आना
104 डिग्री फारेनहाइट से अधिक बुखार
अगर शिशु में इस तरह के लक्षण दिख रहे हैं तो आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ये किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या के संकेत हो सकते हैं जिनका समय पर इलाज किया जाना जरूरी है।

शादियों में दुल्हन इन 5 फुटवियर्स को बना सकती हैं अपने स्टाइल का हिस्सा…
दौड़ने से काफी अलग है स्प्रिंटिंग, जानिए इससे होने वाले 5 प्रमुख फायदे
पेट अंदर रखने के साथ-साथ हाथों की चर्बी घटाते हैं ये योगासन
छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक : बिलासपुर में प्रशासन ने कई वार्डों को किया इंफक्टेड घोषित, पोल्ट्री बिक्री पर रोक
अक्ल दाढ़ के दर्द को कम करने के आसान घरेलु उपाय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नहीं मिली शराब तो पीया हैंड सैनिटाइजर, नौ लोगों की मौत नहीं मिली शराब तो पीया हैंड सैनिटाइजर, नौ लोगों की मौत
Next Article दिल्ली, मुंबई समेत 6 शहरों से कोलकाता आने वाली फ्लाइटों पर 15 अगस्त तक रहेगी पाबंदी दिल्ली, मुंबई समेत 6 शहरों से कोलकाता आने वाली फ्लाइटों पर 15 अगस्त तक रहेगी पाबंदी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?