ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मां बमलेश्वरी के दर्शन के लिए पदयात्रा करने की सोच रहे हैं तो पढ़ें यह खबर… रूट को लेकर यह है अपडेट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मां बमलेश्वरी के दर्शन के लिए पदयात्रा करने की सोच रहे हैं तो पढ़ें यह खबर… रूट को लेकर यह है अपडेट

By @dmin
Published: September 21, 2022
Share
SHARE

भिलाई। नवरात्रि के दौरान बमलेश्वरी मां के दरबार तक पदयात्रा की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। फोरलेन पर हो रहे निर्माण कार्य को देखते हुए प्रशासन ने रूट डायवर्ट किया है। इस बार नवरात्रि पदयात्रा में हिस्सा लेने वाले भक्त पावर हाउस चौक से सुपेला की ओर ना जाकर पावर हाउस अण्डर ब्रिज से मुर्गा चौक होकर निकलेंगे। जिला प्रशासन ने बैठक कर यह निर्णय लिया है।

डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्री इस बार पावर हाउस अंडरब्रिज से मुर्गा चौक, सेन्ट्रल एवेन्यू होकर सेक्टर 09 चौक, एमडी चौक, ठगडा बांधा ब्रिज, जेल तिराहा, महराजा चौक, पोटिया चौक होकर पुलगांव चौक से अंजोरा बाईपास की ओर से पदयात्री गुजरेगें। बैठक में नवरात्रि पदयात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा की दृष्टि से यह निर्णय लिया गया है।  इसके लिए पावर हाऊस अंडर ब्रिज से मूर्गा चौक से सेन्ट्रल एवेन्यू होकर सेक्टर 09  मार्ग उचित होगा। पदयात्रियों को यात्रा का अच्छा अनुभव हो इसके लिए उन्हें बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना अहम है।

बैठक में कहा गया कि अधिकारी देर शाम इस रूट का निरीक्षण करें एवं लाइटिंग सहित सभी आवश्यकताओं के संबंध में फीडबैक ले लें और इनका इंतजाम सुनिश्चित कराएं। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, सफाई व्यवस्था और रूट में जहां-जहां भी लाइट की जरूरत है, उसकी पुख्ता व्यवस्था करा लें। सड़क में बीच-बीच में अस्थायी ब्रेकर बना दिये जाएं ताकि वाहनों की गति नियंत्रित रह सके। जहां जहां टेंट लगाए गए हैं वहां पब्लिक एड्रेसिंग सिस्टम की व्यवस्था भी हो, कुछ सूचनात्मक फ्लैक्स भी टेंट के भीतर लगाए जाएं ताकि यात्रियों को वांछित सूचनाएं मिल सके।

पदयात्रा मार्ग में झाड़ियों की छंटाई करा लेने के निर्देश भी निगम अधिकारियों को दिए। यात्रियों की सुरक्षा सबसे अहम है इसके लिए सभी जरूरी उपाय कर लिये जाएं। बैठक में सभी अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। यात्रा के संबंध में सौंपे गए सारे निर्देशों का समय पर पालन सुनिश्चित करा लें। यात्रियों की सुविधा को बढ़ावा देने में पुरानी पदयात्रा के अनुभव काफी उपयोगी होते हैं। जो कमियां रह जाती हैं, उन्हें पूरा करने की दिशा में कार्य करें। साथ ही स्वच्छता भी अहम है इस दिशा में विशेष ध्यान रखें।

चैत्र नवरात्र: आरंभ टीम ने निकाली चुनरी यात्रा, भक्तों में हुआ आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार और धार्मिक-सांस्कृतिक मूल्यों को किया प्रोत्साहित
Range Level Workshop: एक्ट का सही इस्तेमाल और अपराधियों की संपत्ति जब्त कर….कर सकते हैं नीलामी – दुर्ग रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग
अफगानिस्तान के कंधार एयरपोर्ट पर हमला, लगातार तीन रॉकेट दागे गए, सभी उड़ानें रद्द
तमिलनाडू में भगदड़ से 39 लोगों की मौत, टीवीके प्रमुख एक्टर विजय की रैली में हादसा… सीएम साय ने जताया दुख
CG News : प्रेमिका को पाने की जिद, मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया युवक, कड़ी मशक्क्त कर पुलिस ने उतारा नीचे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लाल मैदान में दुर्गोत्सव : देवी मां की आराधना के साथ देंगे नशा मुक्ति का संदेश… कोविड वैक्सीनेशन भी होगी
Next Article जिला खनिज व निगम की संयुक्त कार्यवाही: भवन निर्माण सप्लायर के खिलाफ कार्यवाही, 8 ट्रेडर्स संचालक से सामान जब्त

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?