ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 50 के ऊपर हैं लक्षण महसूस कर रहे हैं तो जांच कराने में जरा भी वक्त न गंवाएं… जाएं फीवर सेंटर… सजगता बरती तो कोरोना पर नियंत्रण होगा आसान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

50 के ऊपर हैं लक्षण महसूस कर रहे हैं तो जांच कराने में जरा भी वक्त न गंवाएं… जाएं फीवर सेंटर… सजगता बरती तो कोरोना पर नियंत्रण होगा आसान

By @dmin
Published: September 14, 2020
Share
प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किया तो दर्ज करें एफआईआर
प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किया तो दर्ज करें एफआईआर
SHARE

दुर्ग। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने सभी नागरिकों से अपील की है कि कोरोना के लक्षण नजर आते ही जांच कराएं। कलेक्टर ने विशेषकर गंभीर बीमारी वाले और पचास वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि सर्दी-खांसी, बुखार, गले में खराश जैसे कोरोना के लक्षण प्रगट होते ही जांच कराएं। फीवर सेंटर में दिये गए तीन घंटे आपकी जिंदगी बचा सकते हैं। कलेक्टर ने कहा कि कोरोना के लक्षण प्रगट होते ही टेस्ट करा लेने और इसकी पहचान हो जाने से आरंभिक स्थिति में इसे नियंत्रित करना आसान होता है।

कलेक्टर ने कहा समय बीतने पर इसका दुष्प्रभाव फेफड़ों में फैलने लगता है और आक्सीजन की दिक्कत महसूस होने लगती है तथा जीवन में संकट आ जाता है। जैसे ही लक्षण दिखे, बिना समय गंवाये आसपास के फीवर सेंटर में जाएं। ऐसे 40 फीवर सेंटर जिले में कार्यरत हैं। हो सकता है कि इसमें आपको अपना दो-तीन घंटे देना पड़े लेकिन आने वाले लंबे जीवन के लिए यह समय बहुत अमूल्य है। इस समय की गई थोड़ी भी लापरवाही आपकी जान पर बन आएगी। कलेक्टर ने ऐसे लक्षण वाले युवाओं से भी अपील की है कि टेस्ट कराएं। टेस्ट कराने से उनकी पहचान होगी, वे भी जल्द स्वस्थ हो पाएंगे और अपने घर के बुजुर्गों और गंभीर बीमारी वाले परिजनों को भी कोरोना के संक्रमण से बचा सकेंगे।

कलेक्टर ने अपील करते हुए कहा कि लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति की गई है। जिला अस्पताल में भी फीवर सेंटर बढ़ाये गए हैं। होम आइसोलेशन की सुविधा भी है और मानिटरिंग भी की जा रही है। प्रारंभिक स्टेज में पकड़ में आ जाने पर कोरोना को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। किसी भी सूरत में समय न गंवाये। सर्दी खांसी, बुखार से जुड़ा हुआ कोई भी लक्षण कोरोना हो सकता है। कलेक्टर ने कहा कि आपके देखभाल के लिए होम आइसोलेशन कंट्रोल सेंटर में पूरी टीम तैयार की गई है। कोविड केयर सेंटर में यह सुविधा दी गई है। विशेषज्ञों की टीम इसकी मानिटरिंग कर रही है। बिना समय गंवाये टेस्ट कराएं। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरी तरह पालन करें। अपने परिचितों से भी मिलने में मास्क लगाये रखना न भूलें। बेवजह भीड़ वाली जगहों पर न जाएं। कलेक्टर ने यह भी कहा कि जिन लोग होम आइसोलेटेड हैं उनके परिवारों को सामान आदि की जरूरत पड़ सकती है। पड़ोसी उनके घर के सामने यह चीजें छोड़ सकते हैं। होम आइसोलेटेड लोगों की दवाओं आदि की पूरी व्यवस्था और उनके स्वास्थ्य की निगरानी जिला प्रशासन की टीम कर रही है।

प्यार का पोस्टमार्टम: शादी वाले दिन गर्लफ्रेंड ने दुल्हन को बताया दूल्हे का राज, मंडप के बजाए पहुंचा हवालात
मुख्यमंत्री ने एनीमिया मोबाइल टेस्टिंग यूनिट को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Big Breking:_आरक्षक से लेकर सब इंस्पेक्टर तक के हुए तबादले
पंजाब में आप को रोकने में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, बिजली बिल माफी के बाद चला आम आदमी वाला दांव
नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को मिली सफलता, हत्या और विस्फोट की घटनाओं में शामिल दो नक्सली गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 329 # 14 september 2020
Next Article CM gave instructions for the formation of Bastar Special Force मुख्यमंत्री ने बस्तर विशेष बल के गठन के दिए निर्देश…. संवेदनशील क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों के स्थानीय युवाओं की होगी भर्ती

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?