ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अगर पूरी हुई यह शर्त तो फिर से ‘आयरन मैन’ बन सकते हैं रॉबर्ट डाउनी जूनियर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

अगर पूरी हुई यह शर्त तो फिर से ‘आयरन मैन’ बन सकते हैं रॉबर्ट डाउनी जूनियर

By Sonu Sahu
Published: October 13, 2022
Share
SHARE

साल 2019 में जब ‘एवेंजर्स एंडगेम’ आई तो इस फिल्म ने प्रशंसकों को दुखी कर दिया। खासकर, आयरन मैन और रॉबर्ट डाउनी जूनियर के प्रशंसक सिनेमाघरों से नम आंखों से निकले। इस सीरीज में आइरन मैन का किरदार खत्म हो गया। तभी से प्रशंसकों को मार्वल की तरफ से किरदार को लेकर नई घोषणा का इंतजार है और वे रॉबर्ट को फिर से इस अवतार में देखना चाहते हैं। हालांकि, रॉबर्ट ने उनकी उम्मीदों पर फिर पानी फेर दिया है।

एक हालिया पॉडकास्ट में रॉबर्ट से पूछा गया कि क्या वह मार्वल यूनिवर्स में वापसी करेंगे या फिर मार्वल की ऐनिमेटेड फिल्मों में अपने करिदार के लिए आवाज देंगे। इसपर रॉबर्ट ने जवाब दिया, “हाल फिलहाल में तो वापसी नहीं हो रही है। मुझे लगता है कि मैं उस किरदार के साथ जितना कुछ कर सकता था, उतना कर चुका हूं।” बता दें 2008 में आई आयरन मैन की पहली फिल्म से यह किरदार निभा रहे थे।

Contents
  • मार्वल में कुछ ऐसा हुआ तो वापस आ सकते हैं रॉबर्ट
  • बच्चों से बड़ों तक में है आयरन मैन की दीवानगी

मार्वल में कुछ ऐसा हुआ तो वापस आ सकते हैं रॉबर्ट

रॉबर्ट के अनुसार कुछ बेहद रोचक होने पर ही वह वापस आएंगे। उन्होंने कहा, “इसके लिए कोई उत्साहपूर्ण विचार और घटनाएं होनी चाहिए। वर्ना सच ये है कि मैं अब दूसरी चीजें करना चाहता हूं।” रॉबर्ट आयरन मैन की फिल्में छोड़ चुके थे, लेकिन मार्वल उन्हें जाने नहीं देना चाहती थी। रॉबर्ट ने मार्वल के साथ अनुबंध किया कि वह आयरन मैन की फिल्में नहीं करेंगे, लेकिन अन्य फिल्मों में दिखाई देंगे।

बच्चों से बड़ों तक में है आयरन मैन की दीवानगी

आयरन मैन एक लोकप्रिय किरदार है जिसे मार्वल की फिल्मों में खूब पसंद किया गया। इस किरदार का असली नाम टोनी स्टार्क है जबकि सुपरहीरो के अवतार में वह आयरन मैन के रूप में जाना जाता है। मार्वल इस सीरीज की पहली फिल्म 2008 में लाई थी। इसकी पिछली फिल्म 2013 में ‘आयरन मैन 3’ आई थी। इसके अलावा यह किरदार ‘एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रौन’, ‘कैप्टन अमेरीका: सिविल वॉर’, ‘स्पाइडर मैन’, ‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’, ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ जैसी फिल्मों में दिखा।

राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे विधायक गजेंद्र के निवास, भाजपा कार्यकर्त्ताओं से की मुलाकात
किसानों को मौसम वैज्ञानिकों की सलाह: वर्षा की संभावना को देखते हुए लगाएं चने की फसल
रुंगटा कॉलेज में आईटीआई के छात्र से लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिख सॉरी पापा………
प्राथमिक कृषि साख समिति द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकान निलंबित
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में गौठानों की अहम भूमिका: सीएम भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 38 # 20 november 2022 श्रीकंचनपथ 01 # 13 october 2022
Next Article एनेस्थेसिया पंजीयन कराए बिना की सर्जरी, बेहोशी में मरीज की मौत, दो डॉक्टरों का लाइसेंस निरस्त एनेस्थेसिया पंजीयन कराए बिना की सर्जरी, बेहोशी में मरीज की मौत, दो डॉक्टरों का लाइसेंस निरस्त

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?