ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रात में सोता नहीं है बच्चा तो उसे खिलाएं ये स्पेशल फूड्स
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

रात में सोता नहीं है बच्चा तो उसे खिलाएं ये स्पेशल फूड्स

By @dmin
Published: June 22, 2020
Share
SHARE

अधिकतर बच्चे रात को सोते नहीं हैं, वहीं कुछ बच्चों की नींद थोड़ी-थोड़ी देर में खुल जाती है और वो रोना शुरू कर देते हैं। इस वजह से माता-पिता भी अपनी नींद पूरी नहीं कर पाते हैं। कई मांओं को तो यही शिकायत रहती है कि उनका बच्चा रात को ठीक से सोता नहीं है।
अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आपको बता दें कि कुछ फूड्स की मदद से आप अपने बच्चे को अच्छी और गहरी नींद लेने में मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो शिशु को अच्छी नींद पाने में मदद करते हैं।

Contents
  • इन चीजों से जल्दी आएगी नींद
  • बच्चे को सुलाने के टिप्स

इन चीजों से जल्दी आएगी नींद

डेयरी उत्पाद जैसे कि दूध, चीज और अंडे, अनाज, ओट्स, टोफू, सोया से बने उत्पाद, केला और हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से जल्दी नींद आती है। इनमें ट्रिप्टोफेन नामक तत्व होता है जो मस्तिष्क को नींद लाने वाले मेलाटोनिन हार्मोन बनाने के लिए बढ़ावा देता है। वहीं अच्छी नींद पाने के लिए आसान से पचने वाले फूड्स भी दे सकते हैं, इस सूची में शामिल हैं :
दलिया:- दलिया बच्चों के लिए बहुत हेल्दी होता है। ये हल्का होता है और आसानी से पच जाता है। रात के खाने में अपने बच्चे को दलिया जरूर दें।
चावल:- ब्राउन राइस बहुत पौष्टिक होते हैं और सफेद चावल आसानी से पच जाते हैं और पेट के लिए हल्के होते हैं। अच्छी नींद के लिए आप बच्चों को राइस पुडिंग बनाकर खिला सकती हैं।
होले ग्रेन सीरियल के साथ दूध:- दूध और अनाज दोनों मिलकर नींद लाने वाले हार्मोन पैदा करते हैं। ये बहुत पौष्टिक भी होते हैं इसलिए आपके बच्चे के लिए ये संपूर्ण पोषण के बराबर होगा।
केला:- केले में पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है जो कि मांसपेशियों को आराम पहुंचाने का काम करते हैं। आप बच्चों को दूध के साथ केला दे सकती हैं।

बच्चे को सुलाने के टिप्स

बच्चे या शिशु के साथ दिनभर में खूब खेलें और शाम के समय कोई शांत और हल्का गेम खेलें। इससे बच्चे को रात तक थकान हो जाएगी और वो जल्दी सो जाएगा।
कई बच्चों को रात को नहलाने से भी अच्छी नींद आती है।
बच्चे को सुलाने का एक रूटीन बनाएं। उसे रोज एक ही समय पर सुलाने और उठाने की कोशिश करें।
रात को सोते समय कमरे में हल्की रोशनी रखें। इससे बच्चे को पता चलता है कि अब उसके सोने का समय हो गया है।
शिशु के बेहतर विकास के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। डायट और कुछ आसान से टिप्स की मदद से आप अपने बच्चे को बेहतर नींद दे सकती हैं।

काली अंडरआर्म्स को गोरा करने के लिए रोजाना नहाने से पहले करें ये उपाय
अनचाहे बालों को हटाने वाली वैक्स को घर पर बनाना है आसान, जानिए पांच तरीके
तेजी से तोंद घटाती हैं ये 4 ऑर्गेनिक हॉट ड्रिंक्स, सभी हैं रसोई में मौजूद
आपको भी कम सुनाई देता है, कहीं ये बहरेपन का संकेत तो नहीं?
क्या आप जानते हैं लवर की शर्ट सूंघने से मिलता हैं ये गजब का फायदा, नहीं तो आज ही ट्राई करें!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टीएनज उम्र में बच्चों के हाथ में स्मार्टफोन देने का मतलब बीमारियों को बुलावा देना है
Next Article भारत ने पहाड़ों पर लड़ने में महारत हासिल सैन्य टुकड़ियों को LAC पर तैनात किया भारत ने पहाड़ों पर लड़ने में महारत हासिल सैन्य टुकड़ियों को LAC पर तैनात किया

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?