ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अगर चुना गया तो भारत के साथ संबंधों को मजबूत करना होगी प्राथमिकता: जो बाइडेन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

अगर चुना गया तो भारत के साथ संबंधों को मजबूत करना होगी प्राथमिकता: जो बाइडेन

By @dmin
Published: July 2, 2020
Share
अगर चुना गया तो भारत के साथ संबंधों को मजबूत करना होगी प्राथमिकता: जो बाइडेन
अगर चुना गया तो भारत के साथ संबंधों को मजबूत करना होगी प्राथमिकता: जो बाइडेन
SHARE

वाशिंगटन (आईएनडी)। अमेरिका के डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन का कहना है कि अगर वे नवंबर में होने वाले चुनाव में जीत हासिल करते हैं तो भारत के साथ रिश्तों को मजबूत करेंगे। उन्होंने भारत को ‘प्राकृतिक साझेदार’ बताते हुए कहा कि उनके प्रशासन की प्राथमिकता भारत के साथ संबंधों को मजबूत करना होगा।
वर्चुअल फंड रेजर कार्यक्रम में जब उनसे भारत और अमेरिका के रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘हमारी सुरक्षा के लिए भारत को इस क्षेत्र में भागीदार बनने की जरूरत है और स्पष्ट तौर पर उनके लिए भी। इस कार्यक्रम का आयोजन बीकन कैपिटल पार्टनर्स के अध्यक्ष और सीईओ एलन लेवेंटल ने किया था। पूर्व उपराष्ट्रपति का कहना है कि भारत और अमेरिका प्राकृतिक साझेदार हैं। 
बाइडेन से जब पूछा गया कि क्या भारत अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है तो उन्होंने कहा, ‘हमारी सुरक्षा में यह साझेदारी, रणनीतिक साझेदारी आवश्यक और महत्वपूर्ण है। उपराष्ट्रपति के तौर पर अपने आठ सालों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, ‘करीब एक दशक पहले हमारे प्रशासन में अमेरिका-भारत असैन्य परमाणु समझौता कराने में निभाई भूमिका पर मुझे गर्व है, जो कि एक बड़ा समझौता है।
बाइडेन ने कहा, ”हमारे संबंधों में महान प्रगति के द्वार खोलने में मदद करना और भारत के साथ हमारी सामरिक साझेदारी को मजबूत करना ओबामा-बाइडेन प्रशासन में एक उच्च प्राथमिकता थी और अगर मैं राष्ट्रपति चुना गया, तो आगे भी एक उच्च प्राथमिकता होगी। नवंबर चुनाव को लेकर बाइडेन ने कहा कि देश का भविष्य मतपत्र पर निर्भर है। 
उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव जीवनकाल का सबसे महत्वपूर्ण मतदान है और देश इस समय अपनी आत्मा की लड़ाई में लगा हुआ है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तरीकों पर निशाना साधते हुए बाइडेन ने कहा, ‘ट्रंप ने शुरुआत से ही चेतावनी को नजरअंदाज किया, तैयारी करने से मना किया और फिर देश की रक्षा करने में नाकाम रहे।

पाकिस्तान में बड़ा धमाका: सियालकोट मिलिट्री बेस पर जबरदस्त विस्फोट, चारों तरफ आग ही आग
प्रदेश में 36 का आंकड़ा खत्म कराएंगे राहुल? जल्द आएंगे छत्तीसगढ़-मोहन मरकाम
पूर्व सीएम बादल की तबीयत बिगड़ी, मोहाली के निजी अस्पताल में भर्ती
विकास दुबे एनकाउंटर पर शिवसेना का क्क पुलिस को समर्थन, कहा- नहीं उठने चाहिए कोई सवाल
राज्य में लघु वनोपज आधारित विकास कार्यों की प्रगति में जगदलपुर पहले पायदान पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चीन ने कहा- भारत के साथ बनी सहमति, स्थिति सामान्य बना रहे दोनों देश चीन के एप्स पर प्रतिबंध लगाने की असल वजह आई सामने, सरकार ने इसलिए लिया फैसला
Next Article चीन के माइंडगेम में नहीं फंसेगा भारत… आर्थिक झटकों का सिलसिला रहेगा जारी चीन के माइंडगेम में नहीं फंसेगा भारत… आर्थिक झटकों का सिलसिला रहेगा जारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?