ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ICG और ATS को देखते ही समुद्र में 300 किलो मादक पदार्थ फेंक भागे तस्कर, 1800 करोड़ आंकी गई कीमत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

ICG और ATS को देखते ही समुद्र में 300 किलो मादक पदार्थ फेंक भागे तस्कर, 1800 करोड़ आंकी गई कीमत

By Om Prakash Verma
Published: April 14, 2025
Share
ICG और ATS को देखते ही समुद्र में 300 किलो मादक पदार्थ फेंक भागे तस्कर, 1800 करोड़ आंकी गई कीमत
ICG और ATS को देखते ही समुद्र में 300 किलो मादक पदार्थ फेंक भागे तस्कर, 1800 करोड़ आंकी गई कीमत
SHARE

अहमदाबाद (एजेंसी)। भारतीय तटरक्षक बल को शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात बड़ी सफलता हाथ लगी। इस दौरान 1800 करोड़ रुपये की कीमत के 300 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए गए। दरअसल, आईसीजी ने 12-13 अप्रैल की रात को गुजरात एटीएस के साथ संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान आईसीजी और एटीएस की टीम ने गुजरात तट के पास अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा से 1800 करोड़ रुपये मूल्य के 300 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किए। तटरक्षक बल के जहाज को देखते ही तस्करों ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ को समुद्र में ही फेंक दिया और अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पार भाग गए। समुद्र से मादक पदार्थ बरामद किया गया और आगे की जांच के लिए ATS को सौंप दिया गया। यह मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ मजबूत अंतर-एजेंसी तालमेल का की एक बेहतरीन उदाहरण है।

पहले पूरे मामले को समझते हैं…
दरअसल, गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते और तटरक्षक बल ने 1,800 करोड़ रुपये मूल्य की 300 किलोग्राम नशीली दवाएं जब्त कीं। इसे तस्करों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा पार करने से पहले अरब सागर में फेंक दिया था। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया कि जब्त की गई प्रतिबंधित सामग्री मेथमफेटामाइन हो सकती है। इसे आगे की जांच के लिए एटीएस को सौंप दिया गया है।

कैसे लगी भनक?
गुजरात एटीएस से मिली सूचना के आधार पर तटरक्षक क्षेत्र (पश्चिम) से एक आईसीजी जहाज को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास समुद्र में उस क्षेत्र की ओर मोड़ दिया गया, जहां एक संदिग्ध नाव की मौजूदगी का पता चला। आईसीजी जहाज ने रात के अंधेरे के बावजूद एक संदिग्ध नाव की पहचान की। जहाज के आने का पता लगते ही संदिग्ध नाव ने आईएमबीएल की ओर भागने से पहले अपने मादक पदार्थों की खेप को समुद्र में फेंक दिया। सतर्क आईसीजी जहाज ने संदिग्ध नाव का पीछा करते हुए फेंकी गई खेप को बरामद करने के लिए तुरंत अपनी समुद्री नाव को तैनात किया। जब्त मादक पदार्थों को आगे की जांच के लिए आईसीजी जहाज से पोरबंदर लाया गया।

घर में खुदाई के दौरान एक के बाद एक निकले कोबरा के 17 बच्चे, कई अंडे भी मिले
विष्णु देव साय के सुशासन वाला बजट प्रदेश को बनाएगा विकसित राज्य: रत्नावली कौशल
धान खरीदी केन्द्रों में बड़ी गड़बड़ी : पांच केन्द्रों में 52.84 लाख की हेराफेरी, 1704 क्विंटल धान जब्त
Bhilai Breaking : नशीली दवा बेचते दो बदमाश पकड़ाए, भारी मात्रा में दवाइयां बरामद
एबीवीपी ने कल्याण कॉलेज में विभिन्न समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: 12 लाख घरों में ताले पड़े
Next Article shreekanchanpath 180 # 14 April 2025
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?