ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अपने ऑन-स्‍क्रीन किरदारों के माध्‍यम से मेरे अंदर दुनिया बदलने की है ताकत : देव जोशी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

अपने ऑन-स्‍क्रीन किरदारों के माध्‍यम से मेरे अंदर दुनिया बदलने की है ताकत : देव जोशी

By @dmin
Published: June 25, 2020
Share
SHARE

सोनी सब का फैंटेसी शो ‘बालवीर रिटर्न्‍स’ एक प्रेरणादायी और मनोरंजन से भरपूर कहानी से अपने दर्शकों को कल्‍पनाओं की दुनिया की सैर करा रहा है। भारत का अपना सुपरहीरो, बालवीर हमेशा ही अपनी सुपरपावर और होशियारी से दुनिया को बचाने के लिये तैयार रहता है। इस शो में बालवीर की भूमिका निभा रहे देव जोशी अपने किरदार से काफी प्रेरित हैं और उनका कहना है कि उनके पास अपनी सुपरपावर्स हैं।

बालवीर के किरदार ने उन्‍हें किस तरह प्रभावित किया है, इस बारे में बताते हुए देव जोशी कहते हैं, ‘’बालवीर की तरह ही मैं हमेशा ही लोगों की मदद के लिये और उन्‍हें सही राह दिखाने के लिये तत्‍पर रहता हूं। मैं सच्‍चाई और अच्‍छाई की राह पर चलता हूं और हमेशा ही इन मूल्‍यों के समर्थन में रहता हूं। मुझे पता है कि अपने ऑन-स्‍क्रीन किरदारों के माध्‍यम से मेरे अंदर दुनिया बदलने की ताकत है । इसलिये, मैं परदे पर अपना किरदार काफी सोच-विचार के बाद चुनता हूं। मैंने हमेशा ही ऐसा किरदार निभाया है जो लोगों को प्रेरित कर सके और समाज को बेहतर बना सके और बालवीर वैसा ही किरदार है। पिछले आठ साल से बालवीर का किरदार निभाते हुए (‘बालवीर’ और ‘बालवीर रिटर्न्‍स‘ के साथ) मैंने उसकी काफी सारी खूबियां अपना ली है। बस उसकी जादुई शक्तियां मेरे पास नहीं हैं। मुझे ऐसा लगता है कि मैं अपनी सीख और संस्‍कारों के माध्‍यम से इस दुनिया को एक बेहतर जगह बना सकता हूं।

देव आगे कहते हैं, ‘’मुझे अपने सुपरपावर्स पर विश्‍वास है। उसमें मेरे बड़ों का आशीर्वाद और प्‍यार है और साथ ही मेरे शुभचिंतकों का सपोर्ट भी शामिल है। उन्‍होंने हमेशा ही मेरा भला चाहा है और आज मैं जो कुछ कर रहा हूं उसे करने में उनसे मुझे काफी मदद मिली है देव जोशी ने अलग-अलग एनजीओ और स्‍कूलों से जुड़े अपने कामों के बारे में भी चर्चा करते हुए कहा, ‘’लॉकडाउन के दौरान चाइल्‍ड वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की मदद से मुझे सरकारी स्‍कूलों के बच्‍चों से जुड़ने का मौका मिला। और इस मुश्किल समय में मैं उन्‍हें प्रेरित कर पाया, क्‍योंकि मेरा मानना है कि बच्‍चे ही देश का भविष्‍य बनायेंगे और उन्‍हें सशक्‍त बनाना बहुत जरूरी है।‘’

आमिर खान की लगान को 21 साल पूरे, कई फिल्मों को पछाड़ हासिल किए थे इतने अवॉर्ड
अभिनेता सलमान के घर गोलीबारी का मामला, हिरासत में एक आरोपी ने की खुदकुशी
शाहरुख खान के साथ काम करने वाली ये अभिनेत्रियां दुनिया को कह चुकी हैं अलविदा, एक की मौत तो अब भी बनी है मिस्ट्री
मसक्कली का रीमेक नहीं चाहते रहमान
अयोध्या के राम मंदिर पर डॉक्युमेंट्री बनाने का एलान, सामने आएगा 500 साल पुराना इतिहास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक परिवार के पांच सदस्यों की हत्या, 20 दिन पहले जेल में हुई थी पत्नी की मौत एक परिवार के पांच सदस्यों की हत्या, 20 दिन पहले जेल में हुई थी पत्नी की मौत
Next Article सोपोर और बडगाम के बाद शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ध्वस्त किया आतंकी ठिकाना सोपोर और बडगाम के बाद शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ध्वस्त किया आतंकी ठिकाना

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?