भिलाई.नेहरू नगर स्थित बख्शी उद्यान में चल रही भागवत कथा शुक्रवार को संपन्न हो गई। कथा के समापन के हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहले हवन यज्ञ में आहुति डाली और फिर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। भागवत कथा का आयोजन महिला योग समिति की ओर से करवाया गया था। कथा व्यास आचार्य हरीश चतुर्वेदी ने 7 दिन तक चली कथा में भक्तों को श्रीमद भागवत कथा की महिमा बताई। उन्होंने लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने को कहा।आचार्य हरीश ने कहा कि हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है।कथा समापन के दिन शुक्रवार को विधिविधान से पूजा करवाई। दोपहर तक हवन और भंडारा कराया गया।शहर से आए श्रद्धालुओं ने भी हवन में आहुति डाली।भंडारा लगाकर प्रसाद बांटा गया।झमित देशमुख,उर्मिला त्रिपाठी,पार्वती यादव,जयश्री वर्मा,रमा भारती,अनिल बाल पांडेय,पंकजा शुक्ला,सरोज सेन,समा रानी शर्मा,एमीन चंद्राकर,कौशल्या वर्मा,लता वर्मा तनुजा मिश्रा,यौमन वर्मा,दिनेश वर्मा,गौरव शुक्ला,मुकेश वर्मा,आरती वर्मा,किरण वर्मा व पायल वर्मा मौजूद रहे।यह जानकारी प्रांजल शुक्ला द्वारा दी गई।



