ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में दुर्लभ गिलहरी का शिकार : रील बनाकर इंस्टा पर डाला… वन विभाग ने किया गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ में दुर्लभ गिलहरी का शिकार : रील बनाकर इंस्टा पर डाला… वन विभाग ने किया गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: April 9, 2026
Share
दंतेवाड़ा में दुर्लभ गिलहरी का शिकार
SHARE

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में दुर्लभ गिलहरी के शिकार का मामला सामने आया है। यहां के जंगल एक युवक ने गुलेल से 9 दुर्लभ गिलहरियों का शिकार किया। इसके बाद हिडमा के गाने के साथ इंस्टा में रील अपलोड की। रील वायरल हुई और वन विभाग के अफसरों तक पहुंची। इसके बाद वन विभाग की टीम ने युवक को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि यह दुर्लभ गिलहरी महाराष्ट्र का राजकीय पशु है। यही नहीं आरोपी ने बताया कि उसने सभी गिलहरियों को पकाकर खा लिया। फिलहाल इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम बंशी राम कवासी निवासी बारसूर है। सोशल मीडिया पर उसने दुर्लभ गिलहरी शेकरू का शिकार करने के बाद हिडमा के वायरल गाने के साथ इंस्टा में रील पोस्ट की। ये रील दंतेवाड़ा वन विभाग के पास पहुंचा। इसेके बाद DFO रंगनाधा रामाकृष्णा वाय के निर्देश पर दंतेवाड़ा रेंजर डॉ प्रीतेश पांडेय और गीदम रेंजर ज्योत्सना पांडेय के नेतृत्व में टीम ने युवक की की इंस्टाग्राम ID से उसका नंबर और लोकेशन निकाला। फिर बारसूर के अंदरूनी इलाके अबूझमाड़ क्षेत्र में बसे एक गांव से युवक को पकड़ लिया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि शिकार में उसके साथ कुल 11 लोग शामिल थे।

अरोपी युवक ने वन विभाग की टीम को बताया कि जंगल में पेड़ों पर शेकरू रहते हैं। करीब दो-तीन दिन पहले वह अपने कुछ साथियों के साथ जंगल गया था, जहां पहले उसने जमीन और पेड़ों की टहनियों पर ही कुछ खाने के लिए रख दिया था। जब शेकरू झुंड में खाना खाने पहुंचे तो गुलेल मारकर 9 शेकरू का शिकार किया। इसके बाद उन्हें घर लेकर आए। फिर घर के आंगन में रखकर इंस्टाग्राम रील बनाई, फिर साथियों के साथ मिलकर शेकरू को पकाकर खा गए। आरोपी ने यह भी बताया कि इससे पहले भी इन लोगों ने शेकरू का शिकार किया था। फिलहाल वन विभाग की टीम अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

विश्व स्तनपान दिवस: बच्चे के लिए मां का दूध अमृत तुल्य होता है-रत्नावली
बीजापुर में पांच नक्सली गिरफ्तार, सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी… एक लाख का इनामी भी शामिल
आम आदमी को बड़ा झटका: महंगी हुई घरेलू गैस सिलेंडर, प्रति सिलेंडर 50 रुपए की बढ़ोतरी, आज आधी रात हो जाएगी लागू
गुस्ताखी माफ: चिलम न हुक्का, गांजे पर लट्ठमलट्ठा
डीजीपी के निर्देश पर धमधा टीआई और चरोदा जीआरपी चौकी प्रभारी निलंबित…. पैसों के लेनदेन और जुआ-सट्टा पर अंकुश ना लगाने पर हुई कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article औषधीय पौधों की खेती से बढ़ रही समृद्धि, 2.8 करोड़ पौधों ने बदली ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर
Next Article आईआईएसईआर में आईएटी 2026 माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल आईआईएसईआर में आईएटी 2026 माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?