ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग में मानव तस्करी : नारायणपुर की तीन लड़कियों के ले जा रही थी नने, बजरंग दल ने किया जमकर हंगामा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग में मानव तस्करी : नारायणपुर की तीन लड़कियों के ले जा रही थी नने, बजरंग दल ने किया जमकर हंगामा

By Mohan Rao
Published: July 25, 2025
Share
दुर्ग रेलवे स्टेशन में हंगामा
SHARE

दुर्ग। नारायणपुर जिले की तीन लड़कियों को दो नन के कब्जे से बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने छुड़ाया है। धर्मातंरण व मानव तस्करी के शक में जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि दोनों ननें इन लड़कियों को आगरा ले जा रही थी। इस मामले में शिकायत के बाद जीआरपी दुर्ग ने दो नन व एक युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 143 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दुर्ग रेलवे स्टेशन में कुछ लड़कियां घूमती देखी गई। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लड़कियों से पूछताछ की। लड़कियों ने बताया कि वे नारायणपुर जिले से हैं और दो नन उन्हें आगरा लेकर जा रही हैं। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मानव तस्करी व धर्मांतरण का शक हुआ और इसके बाद दोनों नन के साथ एक युवक व तीन लड़कियों को जीआरपी चौकी ले जाया गया। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चौकी के पास ही हंगामा मचाना शुरू कर दिया।

घटना की जानकारी के मिलने के बाद बजरंग दल की जिला संयोजिका ज्योति शर्मा भी अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गई। उन्होंने पूरे मामले में ननों पर धर्मांतरण व मानव तस्करी का आरोप लगाया। पूछताछ में तीनों लड़कियों ने बताया कि उन्हें जबरदस्ती ले जाया जा रहा है। इनके साथ जो युवक था उसने इससे पहले भी तीन बार लड़कियों को लेकर गया है। तीनों लड़कियां नारायणपुर जिले के ओरछा गांव की रहने वाली बताई जा रही हैं।

बहरहाल इस पूरे मामले में जीआरपी ने अपराध दर्ज कर लिया है। भिलाई जीआरपी थाना प्रभारी राजकुमार बोरझा ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की शिकायत जांच की गई है। लड़कियों से पूछताछ में पता चला कि नन व युवक उन्हें लालच देकर जबरन लेकर जा रहे हैं। प्राथमिक जांच के आधार पर दो नन और एक युवक के खिलाफ धारा 143 बीएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

यूक्रेन को फिर तोड़ेगा रूस?: तबाही का पहला चैप्टर खत्म, रूसी जनरल बोले- अब शुरू होगा दूसरा अध्याय
बेटिकट यात्रियों व अनाधिकृत वेंडरों पर कार्रवाई, डीआरएम रायपुर के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
टीम इंडिया की जर्सी पर अब NIKE की जगह MPL…. BCCI ने बनाया नया किट स्पॉन्सर
केंद्र सरकार खरीदी गई वैक्सीन को राज्यों को मुफ्त में देगी
नकली कोविड वैक्सीन मामला: पूर्वांचल के कई दवा कारोबारी एसटीएफ के निशाने पर, खंगाली जा रही कुंडली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ की तरक्की में युवाओं की सुनिश्चित हो रही सक्रिय भागीदारी: “CM आईटी फेलोशिप कार्यक्रम” से खुलेंगे अवसरों का द्वार
Next Article कबीरधाम में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ महाअभियान का शुभारंभ, 5.47 लाख पौधों का होगा रोपण

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?