ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चेहरे पर फाउंडेशन सही तरीके से कैसे लगाएं?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

चेहरे पर फाउंडेशन सही तरीके से कैसे लगाएं?

By @dmin
Published: October 6, 2020
Share
SHARE

मेकअप एक आर्ट है और इसे कभी भी जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए। फाउंडेशन चेहरे का बेस होता है और इस बेस मेकअप पर दूसरे कई और प्रोडक्ट अप्लाई किए जाते हैं। ऐसे में अगर बेस सही नहीं होगा तो इसके ऊपर लगा सारा मेकअप भद्दा नजर आएगा। अगर आप प्रोफेशनल लुक चाहती हैं तो आपको लिक्विड फाउंडेशन लगाने के तरीके के साथ यह भी जानना होगा कि फाउंडेशन लगाने से पहले और बाद में किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

Contents
  • सबसे पहले स्किन मॉश्चराइज करें
  • प्राइमर को कभी न करें नजर अंदाज
  • स्किन कैरेक्टर का करें यूज
  • अब इस तरह से लगाएं फाउंडेशन
  • ब्लैंड के लिए ब्रश या ब्यूटी ब्लैंडर
  • फाउंडेशन के बाद हाईलाइटर का करें प्रयोग
  • फाउंडेशन लगाते समय होने वाली गलतियां

इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए लगाएं लिक्विड फाउंडेशन, चेहरा दिखेगा बेहद खूबसूरत

सबसे पहले स्किन मॉश्चराइज करें

फाउंडेशन लगाने से पहले चेहरे को धो ले और उसे मॉश्चराइज करें। अगर आपकी स्किन ऑयली हो तो ऑयल फ्री मॉश्चराइजर का यूज करें। मॉश्चराइजिंग हर स्किन के लिए जरूरी है और सबसे जरूरी स्टेप है।

प्राइमर को कभी न करें नजर अंदाज

मॉश्चराइज करने के बाद स्किन मेकअप के लिए तैयार हो जाती है। अब फाउंडेशन लगाने से पहले दूसरा सबसे जरूरी काम है स्किन पर प्राइमर लगाना। प्राइमर मटर के दाने के बराबर लेकर इसे चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं। प्राइमर स्किन को फाउंडेशन के लिए तैयार करती है और इसे लगाने से फाउंडेशन आसानी से एक समान स्किन पर लगता है। एक तरह से प्राइमर पटरी की तरह होता है, जिस पर फाउंडेशन नुमा रेल चलती है। प्राइमर न लगाया जाए तो इससे फाउंडेशन का बैलेंस बिगडऩे का खतरा रहेगा। ये कहीं कम तो कहीं ज्यादा लग जाएगा।

स्किन कैरेक्टर का करें यूज

प्राइमर के बाद बारी आती है स्किन कैरेक्टर की। अगर आपकी स्किन पर दाग-धब्बे हैं या स्किन का कलर कहीं गहरा तो कहीं हल्का है, तब इसे लगाना चाहिए। अगर स्किन पर दाग हैं तो आपको ग्रीन कलर कैरेक्टर लगाना चाहिए और अगर स्किन पर डार्कनेस है तो पिंक कलर कैरेक्टर लगाएं। इसे प्रभावित स्किन पर लगाएं और थपथपाते हुए स्किन में मिलाएं। याद रखें इसे रगड़ें नहीं।

अब इस तरह से लगाएं फाउंडेशन

कैरेक्टर के बाद बारी आती है फाउंडेशन की। लिक्विड फाउंडेशन को पहले अपने हाथ में लें और इसके बाद इसे डॉट-डॉट कर पूरे चेहरे पर लगाएं। अब एक ब्रश से फाउंडेशन को अच्छी तरह पूरी स्किन पर फैला लें। अब एक ब्यूटी ब्लैंडर को हल्का गीला करें और अच्छी तरह पानी निचोड़ कर उसे स्किन पर थपथपाएं। याद रखें इसे रगडऩे या फैलाने का काम न करें। इससे फाउंडेशन हट जाएगा। इसे केवल थपथपाते हुए पूरे चेहरे पर ब्लैंड करें। इससे फाउंडेशन अच्छी तरह स्किन में मिक्स हो जाएगा।

ब्लैंड के लिए ब्रश या ब्यूटी ब्लैंडर

अगर आप लिक्विड फाउंडेशन यूज कर रही हैं तो आपको इसे स्किन पर फैलाने के लिए ब्रश की मदद लेनी चाहिए, लेकिन ब्लैंड करने के लिए हमेशा ब्यूटी ब्लैंडर का यूज करें। ब्रश से इसे ब्लैंड करने से स्किन पर इसके निशान रह जाएंगे।

फाउंडेशन के बाद हाईलाइटर का करें प्रयोग

अब फाउंडेशन लगने के बाद बेस तो बन गया लेकिन बेस कंप्लीट नहीं हुआ। बेस कंप्लीट करने के लिए आपको अपनी स्किन टोन से एक टोन लाइट फाउंडेशन अपनी आई सर्कल, मुंह के आसपास और बिंदी लगाने वाली जगह पर अप्लाई करना होगा। इससे आंख और मुंह के आसपास के एरिया के डार्कनेस को कम करने के साथ उसे हाईलाइट किया जा सकता है। इसे भी ऐसे अप्लाई और ब्लैंड करना है जैसे आपने फाउंडेशन किया है। अब बनाना पाउडर या फेस पाउडर लगा कर इसे एकसार कर लें।

फाउंडेशन लगाते समय होने वाली गलतियां

फाउंडेशन लगाने से पहले स्किन को मॉश्चराइज न करना।
प्राइमर न लगाकर सीधे स्किन पर फाउंडेशन अप्लाई करना।
फाउंडेशन को बहुत ज्यादा ब्लैंड करना या न करना।
फाउंडेशन को रगड़ते हुए ब्लैंड करना।
फाउंडेशन को ऊपर से नीचे की ओर ब्लैंड करना। इसे हमेशा नीचे की ओर ब्लैंड करें।
फाउंडेशन लगाने के बाद बनाना पाउडर लगा कर इसे सेट न करना।
फाउंडेशन लगाने के लिए बहुत ही धैर्य के साथ इसे ब्लैंड करना चाहिए, क्योंकि इसकी खूबसूरती तभी निखरती है।

उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन… पुल निर्माण के लिए 5 करोड़ रूपए की घोषणा
Breaking News : आरपीएफ के हत्थे चढ़ा बिहार का चोर गैंग, ट्रेनों में यात्रियों का सामान करते थे पार
वाराणसी में प्रधानमंत्री का संसदीय कार्यालय बेचने ओएलएक्स पर विज्ञापन…. पुलिस हिरासत में चार लोग
दुर्ग- अंबिकापुर सहित रायपुर रेल मंडल की तीन ट्रेनें पटरी पर….. 30 सितंबर तक मिली संचालन की अनुमति
शाहरुख खान के साथ काम करने वाली ये अभिनेत्रियां दुनिया को कह चुकी हैं अलविदा, एक की मौत तो अब भी बनी है मिस्ट्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिना पकाए कभी ना करें इन सब्जियों का सेवन, सेहत को होगा बड़ा नुकसान
Next Article बिजली संकट से हाहाकार : अस्पतालों पर भी आंच, पार्क में रात बिता रहे लोग, यहां हर आंधे घंटे में कटौती निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से अंधेरे में यूपी, सीएम ने बुलाई बैठक

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?