ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना का यह कैसा मामला? 5 महीने में 32 बार पॉजिटिव आई रिपोर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना का यह कैसा मामला? 5 महीने में 32 बार पॉजिटिव आई रिपोर्ट

By @dmin
Published: January 28, 2021
Share
कोरोना का यह कैसा मामला? 5 महीने में 32 बार पॉजिटिव आई रिपोर्ट
कोरोना का यह कैसा मामला? 5 महीने में 32 बार पॉजिटिव आई रिपोर्ट
SHARE

भरतपुर (एजेंसी)। आमतौर पर डॉक्टरों का कहना है और यह देखा भी गया है कि कोरोना संक्रमित करीबन 2 हफ्ते के अंदर ठीक हो जाते हैं लेकिन देश में एक ऐसा मामला भी मौजूद है जहां बीते 5 महीने से ज्यादा वक्त बीत जाने पर भी एक महिला कोरोना संक्रमित है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा भी हो सकता है क्या? तो इसका जवाब है हां। राजस्थान के भरतपुर में कोरोना का एक ऐसा मामला सामने आया है जहां शारदा देवी नाम की महिला बीते 5 महीनों से कोरोना पॉजिटिव हैं। इस पांच महीने में शारदा देवी की 32वीं कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। कोरोना के इस अजब मामले ने डॉक्टरों की भी चिंता बढ़ा दी है।

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, भरतपुर की रहने वाली शारदा देवी पहली बार बीते साल 4 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। इसके बाद इनकी 32 बार कोरोना जांच की गई है और सभी में शारदा देवी पॉजिटिव पाई गई हैं।
शारदा देवी बीते साल अगस्त में ‘अपना घर संगठन से जुड़ी थीं, जो अभी 3 हजार से ज्यादा बेघरों का आसरा है। उस समय वह काफी कमजोर थीं और कुछ दिन बाद वह कोरोना संक्रमित पाई गईं।
स्थानीय डॉक्टरों ने शारदा देवी का इलाज किया जिसके बाद उनके अंदर कोरोना के लक्षण दिखने बंद हो गए और धीरे-धीरे वह स्वस्थ भी हो गईं। सितंबर मध्य से उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिख रहे।
हालांकि, स्वास्थ्य अधिकारी उस समय सकते में रह गए जब बार-बार शारदा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव ही आती रही। बीते 5 महीनों के अंदर शारदा देवी का एक, दो नहीं बल्कि 32 बार कोरोना टेस्ट किया गया है और हर बार रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
खास बात यह है कि शारदा का सिर्फ ऐलोपेथिक नहीं बल्कि होम्योपेथिक और आयुर्वेदिक पद्वति से भी इलाज किया गया है। हालांकि, इस दौरान उनका वजन 6 किलो बढ़ा है लेकिन वायरस अभी भी उनके शरीर में है और उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है।
मीडिया रिपोट्र्स में डॉक्टरों के हवाले से बताया गया है कि कोरोना से संक्रमित किसी भी इंसान में अगर 10 दिनों तक कोई खास लक्षण नहीं दिखते तो यह मान लिया जाता है कि वह कोरोना से रिकवर हो गया है। लेकिन डेड वायरस अगर ऐलीमेंट्री कैनल में फंसा रह जाए तो ऐसा व्यक्ति 100 बार जांच क्यों न करवा ले, उसकी रिपोर्ट हमेशा पॉजिटिव ही आएगी।

नेहरू का हटा नाम: पीएम मोदी ने ‘प्रधानमंत्री संग्रहालय’ का किया उद्घाटन, खरीदा सबसे पहला टिकट
फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा : टक्कर ऐसी कि पुल से नीचे गिरे ट्रक व बाइक, चार की मौत
लोजपा आज भी मोदी सरकार के साथ, बिहार में नेतृत्व बदलने की जरूरत : चिराग
करियर गाइडेंस प्रोग्राम : सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने रायगढ़ में युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
Bhilai Breaking : स्टील प्लांट में हादसा, रेल मिल के रोलर में फंसा मजदूर का पैर, गंभीर रूप से घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 106 # 28 January 2021
Next Article एम्स दिल्ली की टीम करेगी कुंभ मेले की निगरानी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए निर्देश एम्स दिल्ली की टीम करेगी कुंभ मेले की निगरानी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए निर्देश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?