ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अवैध संबंधों की भयावह कहानी: युवक ने कर दी पति की हत्या…. हादसा साबित करने में जुटा आरोपी ऐसे आया पुलिस पकड़ में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

अवैध संबंधों की भयावह कहानी: युवक ने कर दी पति की हत्या…. हादसा साबित करने में जुटा आरोपी ऐसे आया पुलिस पकड़ में

By @dmin
Published: August 23, 2020
Share
Horrific story of illicit relations: young man killed her husband…. This is how the accused involved in proving the accident came in police custody
Horrific story of illicit relations: young man killed her husband…. This is how the accused involved in proving the accident came in police custody
SHARE

दुर्ग। अंडा थाना क्षेत्र में हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें आरोपी ने बड़े ही शातिराना तरीके से बचने का प्रयास किया। पुलिस की सख्ती ने आरोपी को तोड़ दिया और पूरी वारदात की कहानी उसने बयां कर दी। दरअसल हत्या ेका यह मामला ऐसा है जिसमें आरोपी ने हत्या का हादसा बनाने का पूरा प्लान बना लिया लेकिन बार बार बदल रहे बयानों से उसका राज खुल गया। आखिरकार पुलिस के सामने वह टूटा और वारदात को अंजाम देने की बात कुबूल कर ली।

अंडा पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार की है। शनिवार की सुबह सड़क पर दो युवक पड़े हुए थे। देखने से ऐसा लग रहा था कि कोई हादसा हो गया। सुबह गांव वालों को हादसे और अनजान लोगों से मारपीट की झूठी कहानी सुना दी। खुद के बेहोश होने की बात भी कही। यह सब सुनकर गांव के लोगों ने इन्हें अस्पताल पहुंचाया था। जब युवकों को अस्पताल लाया तो इनमें से एक की मौत हो चुकी थी, दूसरे युवक को हल्की चोट आई थी। मामला पुलिस के पास पहुंचा और जब घायल युवक से पूछताछ हुई तो वह बार बार बयान बदलता रहा। इससे पुलिस को शक हुआ और कड़ाई से पूछताछ में उसने सारा किस्सा सुना दिया। पूरी वारदात अवैध संबंधों के कारण हुआ। अंडा थाना पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी लक्ष्मण चंद्राकर का उसके ममेरे भाई महिपाल चंद्राकर की पत्नी से संबंध है। लक्ष्मण ने बताया कि महिपाल और वह दोनों ही 1 साल से रायपुर की एक फैक्ट्री में काम करते हुए साथ रह रहे थे। 3 दिन पहले शुक्रवार को धान कुटाने के काम से वह महिपाल को लेकर अपने गांव ओटेबंद पहुंचा। शुक्रवार की रात शराब पीते वक्त महिपाल चंद्राकर और लक्ष्मण चंद्राकर के बीच पत्नी से संबंध की बात को लेकर झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर लक्ष्मण ने मसाला कूटने वाले पत्थर से महिपाल के सिर पर जोरदार वार किया जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद देर रात आरोपी लक्ष्मण अपने दोस्त शुभम चंद्राकर की मदद से महिपाल के शव को ओटेबंद से दूर चिरपोटी तिराहा के पास लेकर आया। महिपाल के शव को युवकों ने यहां फेंक दिया। शुभम यहां से घर लौट गया और लक्ष्मण लाश के पास ही लेट गया और अपनी बाइक को ऐसे गिरा दिया, जिससे देखने वालों को यह एक सड़क हादसा लगे। सुबह गांव वालों को हादसे और अनजान लोगों से मारपीट की झूठी कहानी सुना दी। खुद के बेहोश होने की बात भी कही। यह सब सुनकर गांव के लोगों ने इन्हें अस्पताल पहुंचाया था।

UPSC 2024 Result: सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, प्रयागराज की शक्ति दुबे ने किया टॉप, देखें सूची
फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने वाले व्यक्ति एवं गिरोह पर एआईआर कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश
Jobs : प्रायमरी व कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर्स तथा जिला अस्पतालों को मिले नए डॉक्टर… आदेश जारी
पेट्रोल-डीजल पर सियासत : सीएम बघेल और टीएस सिंहदेव के अलग सुर, कम होगा वैट?
नासा की नई तस्वीरों से जगी भारत की उम्मीद, चंद्रयान मिशन को लेकर फिर बढ़ी दिलचस्पी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Bhupesh Baghel inaugurated an ambulance with state-of-the-art facilities on his birthday. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने जन्मदिन पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण.. कहा- वेंटिलेटर युक्त एम्बुलेंस कोरोना महामारी के इस दौर में होगा सहायक
Next Article Minority department celebrated CM Baghel's birthday अल्पसंख्यक विभाग ने एसआर हॉस्पिटल चिखली में में मनाया सीएम बघेल का जन्मदिन… आज जन्मे बच्चे के लिए बेबीकिट व मां को दी साड़ी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?