ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जांजगीर-चांपा में खौफनाक हत्याकांड : एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से मचा हड़कंप
Share
Notification Show More
Latest News
शिवनाथ में डूबे युवक की तीसरे दिन मिली लाश, मछली पकड़ते समय फिसलकर डूबा था युवक
September 22, 2026
माँ के दरबार पहुंची लालमैदान दुर्गोत्सव समिति, माँ बम्लेश्वरी, छोटी बम्लेश्वरी व पाताल भैरवी को दिया आमंत्रण
September 22, 2026
एशियन गेम्स भारत को पहला गोल्ड : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार सोना जीता
September 22, 2026
एसआर हॉस्पिटल के चेयरमेन संजय तिवारी को मिला डॉक्टरेट, राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र नई दिल्ली ने दी उपाधि
September 22, 2026
खम्हरिया पीएम आवास में दुर्ग पुलिस की दबिश… तड़के पांच बजे चलाया सर्च अभियान
September 22, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

जांजगीर-चांपा में खौफनाक हत्याकांड : एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से मचा हड़कंप

By Mohan Rao Published May 14, 2026
Share
SHARE

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में खौफनाक हत्याकांड का मामला सामने आया है। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम भंवतरा में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह जब निर्माणाधीन मकान में काम करने पहुंचे मिस्त्री ने चारों के खून से लथपथ शव देखे और आसपास के लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे गांव के सरपंच ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद हत्या के आरोप में मृतक के मंझले बेटे सोनसाय कश्यप और उसके बेटे गोलू को हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मेदनी प्रसाद कश्यप (70), उनकी पत्नी कांति बाई (65), नाती पीतांबर (17) और नातिन मोगरा  के साथ निर्माणाधीन मकान के पीछ स्थित घर में रह रहे थे। बुधवार रात सभी खाना खाने के बाद सो गए थे। गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे जब मिस्त्री काम के लिए पहुंचा तो सामने का मकान का दरवाजा बंद मिला। इसके बाद वह पीछे पहुंचा तो चारों के शव खून से लथपथ खाट पर मिले। घटना की सूचना गांव के सरपंच राजाराम कौशिक मिली। राजाराम ने पुलिस को खबर की।

सूचना मिलने के बाद एसपी निवेदिता पाल, एएसपी उमेश कश्यप व थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई। स्नीफर डॉग ने पुलिस को सोनसाय कश्यप के घर तक पहुंचाया। घर पर ताला लगा होने से ताला तोड़कर तलाशी लेने पर खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद की गई। इसके बाद सोनसाय और उसके बेटे गोलू को हिरासत में ले लिया गया। एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि जमीन व संपत्ति विवाद में हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

You Might Also Like

शिवनाथ में डूबे युवक की तीसरे दिन मिली लाश, मछली पकड़ते समय फिसलकर डूबा था युवक

माँ के दरबार पहुंची लालमैदान दुर्गोत्सव समिति, माँ बम्लेश्वरी, छोटी बम्लेश्वरी व पाताल भैरवी को दिया आमंत्रण

एशियन गेम्स भारत को पहला गोल्ड : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार सोना जीता

एसआर हॉस्पिटल के चेयरमेन संजय तिवारी को मिला डॉक्टरेट, राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र नई दिल्ली ने दी उपाधि

खम्हरिया पीएम आवास में दुर्ग पुलिस की दबिश… तड़के पांच बजे चलाया सर्च अभियान

Mohan Rao May 14, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बासनपाली की मालती कुंभकार बनीं ‘लखपति दीदी’ बिहान, माटी कला बोर्ड और सरकारी योजनाओं के संगम से बदली ग्रामीण महिला की जिंदगी
Next Article ’क्रेडा द्वारा स्थापित किए गए नए सोलर पंप, दूरस्थ गांवों में पहुंची राहत’ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से ओड़गी में दूर हुआ पेयजल संकट

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?