ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खौफनाक हत्याकांड : दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोगों की फरसे से काटकर हत्या, एक दिन पहले ही ससुराल पहुंची थी नई दुल्हन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

खौफनाक हत्याकांड : दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोगों की फरसे से काटकर हत्या, एक दिन पहले ही ससुराल पहुंची थी नई दुल्हन

By Mohan Rao
Published: June 24, 2023
Share
दूल्हा-दुल्हन सहित पांच लोगों की जघन्य हत्या
SHARE

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार को दिल दहलाने वाला हत्याकांड सामने आया है। यहां एक परिवार में सिरफिरे से खूनी खेला और खुदकुशी कर ली। शुक्रवार रात को घर पर नई दुल्हन के आने की खुशी थी जो सुबह मातम में बदल गई। दरअसल भाई ने अपने दो भाई व नई दुल्हन के साथ बहनोई व एक दोस्त की फरसे से काटकर हत्या कर दी। हत्या उस समय की गई जब सभी सो रहे थे। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भी आत्महत्या कर ली।

जिले के किशनी थाना इलाके में आने वाले अरसारा गोकुलपुर गांव में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात यह जघन्य हत्याकांड हुआ है। गांव में सुभाष यादव (65) के छोटे बेटे सोनू यादव (23) की बीते गुरुवार को ही शादी हुई थी। बारात लेकर परिवार-रिश्तेदार इटावा जिले के गंगापुरा गए हुए थे और दुल्हन को विदा कराकर शुक्रवार को घर पहुंचे। यहां डीजे में नाचे और खाने पीने के बाद सभी पस्त होकर सो गए।

इसके बाद आधी रात को सुभाष यादव के बड़े बेटे सोहवीर यादव के सिर पर खून सवार हो गया और उसने फरसे छत पर सो रही नई-नवेली बहू को काटा और फिर उसी चारपाई पर सो रहे अपने नवविवाहित छोटे भाई सोनू को काट दिया। इसके बाद वह उतरकर नीचे आया और फिर उसने कमरों में सो रहे एक और छोटे भाई अभिषेक समेत बहनोई रामकृष्ण यादव को भी मार दिया। साथ ही परिवार के दोस्त दीपक की भी फरसे से काटकर बेरहमी से हत्या कर डाली।

पत्नी व मामी पर भी किया हमला
बर्बरता पर उतारू सोहवीर ने अपनी सोती हुई मामी और पत्नी पर भी हमला कर दिया। तब तक घर पर चीख पुकार मच चुकी थी। यह देख आरोपी ने भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। हमले के बाद नवविवाहित जोड़े समेत 5 लोगों की सांसें थम चुकी थीं। लेकिन हमले में घायल आरोपी की मामी और पत्नी कराह रही थीं जिन्हें आसपास के लोगों की मदद से दोनों महिलाओं को मैनपुरी जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए इटावा जिले के सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर इतना बड़ा हत्याकांड क्यों और किस कारण से हुआ।

भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष वर्मा ने की कार्यकारिणी घोषित, प्रेमलाल साहू व बिजेन्द्र सिंह बनाए गए महामंत्री
छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक : क्या आप जानते हैं फुगड़ी खेलने का तरीका?….. देखे विडियो …..इस प्रतियोगिता में 14 प्रकार की खेल विधाएं शामिल
कबीरधाम में बनेगा मेडिकल कॉलेज, 40 एकड़ में 306 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, सीएम साय ने किया भूमिपूजन
ससुराल में रहकर कर रहा था गांजा का अवैध कारोबार, ओडिशा से करता था तस्करी… ऐसे आया पुलिस की गिरफ्त में
Bijapur : सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एक लाख के इनामी सहित नौ नक्सली गिरफ्तार… कई घटनाओं में रहे शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुभाष घई ने रखा टेलीविजन की दुनिया में कदम, 'जानकी' महिला सशक्तिकरण की एक दिलचस्प कहानी के साथ शोमैन तैयार, जुलाई में होगी रिलीज सुभाष घई ने रखा टेलीविजन की दुनिया में कदम, ‘जानकी’ महिला सशक्तिकरण की एक दिलचस्प कहानी के साथ शोमैन तैयार, जुलाई में होगी रिलीज
Next Article गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का सपना हो रहा है साकार, जैविक खेती रीपा में हजारों लोगों को मिल रहा रोजगार गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का सपना हो रहा है साकार, जैविक खेती रीपा में हजारों लोगों को मिल रहा रोजगार

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?