ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑनलाइन पुलिसिंग एवं विवेचना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों एवं विवेचकों का सम्मान
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

ऑनलाइन पुलिसिंग एवं विवेचना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों एवं विवेचकों का सम्मान

By Mohan Rao Published August 11, 2026
Share
SHARE

भिलाई। एसएसपी विजय अग्रवाल ने सोमवार को ऑनलाइन पुलिसिंग एवं विवेचना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों एवं विवेचकों का सम्मान किया। ऑनलाइन पुलिसिंग एवं विवेचना से संबंधित कार्यों की समीक्षा के बाद विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निर्धारित कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने वाले अधिकारियों को चिन्हित किया गया और उसके बाद पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

दुर्ग पुलिस द्वारा पुलिसिंग में तकनीक के अधिकतम उपयोग, विवेचना की गुणवत्ता में सुधार एवं प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के उद्देश्य से ऑनलाइन कार्यप्रणाली को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में जिले के थाना स्तर पर ऑनलाइन डायरी एंट्री, E-चार्जशीट, E-प्रॉसिक्यूशन, E-साक्ष्य, E-साइन, FSL, MLC/PMR, मालखाना, VCNB, F-6, CCTNS तथा DGP/IGP डैशबोर्ड से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को उनके विशिष्ट कार्यों के आधार पर चिन्हित किया गया। BNS के प्रकरणों में 60/90 दिवस की वैधानिक समय-सीमा में चालान प्रस्तुत करने तथा ऑनलाइन समंस तामीली जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन को भी शामिल किया गया।

दुर्ग पुलिस द्वारा तकनीक आधारित पुलिसिंग, गुणवत्तापूर्ण विवेचना, डिजिटल साक्ष्यों के प्रभावी संधारण तथा प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया है, ताकि पुलिसिंग की ऑनलाइन कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित ऑनलाइन कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इन अधिकारियों का हुआ सम्मान

  1. निरीक्षक नवीन राजपूत, थाना कोतवाली दुर्ग : ऑनलाइन डायरी एंट्री में सर्वाधिक कार्य, FSL की ऑनलाइन एंट्री, VCNB की ऑनलाइन एंट्री एवं II F-6 फॉर्म की एंट्री में उत्कृष्ट कार्य।
  2. निरीक्षक केशव राम कोसले, थाना मोहन नगर : सर्वाधिक ऑनलाइन E-चार्जशीट प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट कार्य।
  3. उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह, थाना पुलगांव : सर्वाधिक ऑनलाइन E-प्रॉसिक्यूशन दर्ज करने में उत्कृष्ट कार्य।
  4. निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, थाना भिलाई नगर : DGP/IGP डैशबोर्ड में सर्वाधिक ऑनलाइन एंट्री करने में उत्कृष्ट कार्य।
  5. निरीक्षक शिव नारायण सिंह, थाना सुपेला : मालखाने की ऑनलाइन एंट्री, II F-6 की सर्वाधिक ऑनलाइन एंट्री, सर्वाधिक E-साइन, सर्वाधिक ऑनलाइन FSL को प्रकरण भेजने तथा सर्वाधिक MLC/PMR भेजकर ऑनलाइन रिपोर्ट प्राप्त करने में उत्कृष्ट कार्य।
  6. उप निरीक्षक राम नारायण ध्रुव, थाना छावनी : ऑनलाइन E-चार्जशीट तथा MLC/PMR भेजकर ऑनलाइन रिपोर्ट प्राप्त करने में उत्कृष्ट कार्य।
  7. निरीक्षक राकेश खुटेश्वर, थाना जामुल : सर्वाधिक ऑनलाइन E-साक्ष्य दर्ज करने में उत्कृष्ट कार्य।
  8. निरीक्षक राजेश मिश्रा, थाना पाटन : सर्वाधिक E-साइन, सर्वाधिक E-चार्जशीट की एंट्री तथा BNS के प्रकरणों में 60/90 दिवस की वैधानिक समय-सीमा में सर्वाधिक चालान प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट कार्य।
  9. निरीक्षक बसंत बघेल थानाअमलेश्वर : VCNB की सर्वाधिक ऑनलाइन एंट्री एवं सर्वाधिक E-समंस तामील करने में उत्कृष्ट कार्य।
  10. निरीक्षक तारिक खान, थाना जामगांव आर : सर्वाधिक E-समंस, सर्वाधिक E-चार्जशीट तथा 60/90 दिवस की वैधानिक समय-सीमा में सर्वाधिक चालान प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट कार्य।
  11. निरीक्षक महेश ध्रुव, थाना धमधा : सर्वाधिक E-प्रॉसिक्यूशन दर्ज करने में उत्कृष्ट कार्य तथा DGP/IGP डैशबोर्ड की एंट्री में उत्कृष्ट कार्य।
  12. मोहन भारद्वाज, थाना उतई : DGP/IGP डैशबोर्ड में सर्वाधिक ऑनलाइन एंट्री करने में उत्कृष्ट कार्य।
  13. अनिल पटेल, थाना नंदिनी : CCTNS में E-साक्ष्य की ऑनलाइन एंट्री करने में उत्कृष्ट कार्य।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Mohan Rao August 11, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ''आईजीकेवी'' पेपर लीक मामला: परीक्षाओं की विश्वसनीयता से कोई समझौता नहीं, गड़बड़ी पर होगी कठोर कार्रवाई : सीएम साय छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव, युवाओं के हित में सरकार का निर्णय
Next Article राजनांदगांव को 43 करोड़ 61 लाख 26 हजार रुपए के विकास कार्यों की सौगात

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?