ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: डिलीवरी के बाद जोड़ों में दर्द से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

डिलीवरी के बाद जोड़ों में दर्द से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

By @dmin
Published: September 8, 2020
Share
SHARE

गर्भावस्था के बाद महिलाओं के जोड़ों और हड्डियों में काफी कमजोरी आ जाती है। कई बार गर्भावस्था में शारीरिक बदलावों की वजह से भी जोड़ों और मांसपेशियों पर असर पड़ता है और प्रेगनेंसी के कई हफ्ते या महीने तक ऐसा रह सकता है। अगर आपको प्रेगनेंसी के बाद जोड़ों में दर्द या मासंपेशियों में दर्द या अर्थराइटिस की समस्या है तो जानिए कि किस तरह आप इस दर्द से छुटकारा पा सकती हैं।

Contents
  • डिलीवरी के बाद जोड़ों में दर्द का कारण
  • डिलीवरी के बाद कब तक रहता है जोड़ों में दर्द
  • जोड़ों में दर्द दूर करने के घरेलू उपाय
  • एक्यूपंक्चर भी है इलाज

डिलीवरी के बाद जोड़ों में दर्द का कारण

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का काफी वजन बढ़ जाता है और यही डिलीवरी के बाद जोड़ों में दर्द का प्रमुख कारण है। प्रेगनेंसी के दौरान शिशु के वजन को उठाने के लिए शरीर हर संभव प्रयास कर रहा होता है इसलिए जोड़ों पर दबाव पडऩे के कारण दर्द होना लाजिमी है।कुछ मांओं को तेज दर्द और अर्थराइटिस के कारण डिलीवरी के बाद अर्थराइटिस हो जाता है जिससे जोड़ों में दर्द महसूस होता है। अगर आपको पहले जोड़ों में कोई चोट लगी थी तो इसकी वजह से डिलीवरी के बाद इनमें तेज दर्द उठ सकता है। गर्भावस्था में और डिलीवरी के बाद मां और शिशु के स्वास्थ्य के लिए जरूरी हार्मोंस बनते हैं। इन हार्मोनों की वजह से लिगामेंट को आराम मिलता है और मां शिशु के वजन को सहत करते हुए डिलीवरी तक पहुंच पाती है। डिलीवरी के बाद लिगामेंट को सामान्य पोजीशन में आने में समय लगता है जिससे जोड़ों में दर्द पैदा होता है।

डिलीवरी के बाद कब तक रहता है जोड़ों में दर्द

किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य समस्या से रिकवरी करना व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करती है। आमतौर पर जोड़ों के दर्द से कुछ हफ्तों में आराम मलि जाता है लेकिन कुछ गंभीर मामलों चार से छह महीनों तक दर्द रह सकता है। अगर महिला को प्रेगनेंसी के दौरान कोई समस्या नहीं हुई हो और डिलीवरी ठीक रही हो तो दर्द से उबरने की संभावना ज्यादा होती है। डिलीवरी के बाद अच्छी देखभाल और पिछली किसी चोट और स्वास्थ्य समस्या का पता लगाकर आप जान सकती हैं कि दर्द से कब तक छुटकारा मिलेगा।

जोड़ों में दर्द दूर करने के घरेलू उपाय

रोज हल्की एक्सरसाइज करें। आपको बस ऐसी एक्सरसाइज करनी हैं जिनकी मदद से शरीर एक्टिव रहे। इससे जोड़ों में दर्द कम होता है। एक्सरसाइज से जोड़ों पर दबाव नहीं पड़ता।
दर्द को कम करने के लिए गर्म या ठंडी सिकाई भी कर सकती हैं। बर्फ की सिकाई से भी दर्द कम होता है। प्रभावित हिस्से बर्फ या गर्म बैग सीधा न लगाएं बल्कि तौलिए में आईस बैग को लपेटकर लगाएं। शरीर की मालिश करने से अच्छा और कोई उपाय नहीं है। जोड़ों की मालिश करवाएं। आप किसी तेल या ऑइंटमेंट से भी मालिश कर सकती हैं।

एक्यूपंक्चर भी है इलाज

जोड़ों में दर्द से छुटकारा पाने के लिए कुछ महिलाओं को एक्यूपंक्चर से भी आराम मिल सकता है। आप घर पर भी एक्यूपंक्चर कर सकती हैं। एक्यूपंक्चर की तकनीक से शरीर की विशेष बिंदुओं को दबाया जाता है जिससे दर्द में कमी आती है।

हाथों से टैनिंग हटाने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे
ऐसे लोगो के लिए जहर के समान है अनानास, भूल से भी न करें सेवन
साइकिल चलाने से पहले कभी न करें ये 4 चीजें, फायदे की जगह होगा नुकसान
हल्दी, मेथी दाना व सेंधा नमक, कमर दर्द से दिलायेंगे छुटकारा, जानिए कैसे
कृष्णा फल को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article In the election of the Deputy Chairman of Rajya Sabha, there will be a candidate from the opposition राज्यसभा के उपसभापति के चुनाव में विपक्ष की तरफ से होगा उम्मीदवार…. एआईसीसी की बैठक में हुआ निर्णय
Next Article 72 million will be rejuvenated for polytechnic college 72 लाख से पॉलिटेक्निक कॉलेज का होगा कायाकल्प….. पांच दशक पुरानी बिल्डिंग का होगा नवनिर्माण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?