ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का जन्मदिन: समर्थकों के समर्पण से गदगद हुए मंत्री ताम्रध्वज…. कार्यकर्ताओं के साथ मनाई खुशी… कहा- हमेशा याद रहेगा यह पल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का जन्मदिन: समर्थकों के समर्पण से गदगद हुए मंत्री ताम्रध्वज…. कार्यकर्ताओं के साथ मनाई खुशी… कहा- हमेशा याद रहेगा यह पल

By @dmin
Published: August 5, 2021
Share
Home Minister Tamradhwaj Sahu's birthday: Minister Tamradhwaj
Home Minister Tamradhwaj Sahu's birthday: Minister Tamradhwaj
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ के लाड़ले मंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को होटल अमित पार्क में समर्थकों ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने जन्मदिन की खुशी मनाई। समर्थकों का प्यार देखकर गदगद हुए मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि वे हमेशा इस पल को याद रखेंगे।

इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आप लोग का आशीर्वाद मिला यह मेरे लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि जब मैं धमधा विधायक रहा तब जन्मदिन नहीं मनाया बेमेतरा विधायक था तो भी जन्मदिन मनाया नहीं मनाया लेकिन दुर्ग का सांसद बना तो भिलाई के लोगों ने मेरा जन्मदिन मनाना शुरू कर दिया। पहले बधाइयां मिली उसके बाद धीरे-धीरे कार्यक्रम होने लगे। जन्मदिन के कार्यक्रम को इतना भव्य बनाने के लिए सभी का हृदय से धन्यवाद।

ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मैं अपने आप को बड़ा सौभाग्यशाली मानता हूं जिन्हें आप लोगों का इतना स्नेह मिल रहा है। यह मेरे लिए अनमोल पूंजी है जिसे सदा सहेज कर रखना है। मंत्री साहू ने कहा कि पैसा कमाना आसान है लेकिन स्नेह व सम्मान कमाना मुश्किल है। मुझे अपने जीवन में हमेशा जनता का आशीर्वाद और स्नेह मिला है यही मेरी सबसे अनमोल पूंजी है। उन्होंने कहा कि दुर्ग सांसद बनना मेरे लिए बहुत यादगार रहा वह इसलिए क्योंकि मैंने अपने आप हो वोट दिया था क्योंकि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में मेरा नाम था। जब मैं धमधा विधायक रहा तो अपने आप को वोट नहीं कर सका बेमेतरा विधायक रहा तो अपने आप को वोट नहीं कर सका, लेकिन दुर्ग लोकसभा चुनाव में अपने आप को वोट करना यादगार पल रहा सांसद बनने से ज्यादा खुशी मुझे इस बात की मिली कि मैंने अपने आप को वोट किया। अंत में मंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस भव्य आयोजन के लिए सभी का आभार जताया।

इससे पहले जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू ने सभी कार्यकर्ताओं की ओर से ताम्रध्वज साहू को जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा ताम्रध्वज साहू जी के साथ हमेशा एक पारिवारिक माहौल रहा है। जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है और ताम्रध्वज साहू जी मंत्री बने हैं तब से विकास की गंगा बह रही है। घोषणाओं से ज्यादा जमीनी कार्य को महत्व देते हैं। आज दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र इसका गवाह है दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र में वृहद स्तर पर विकास कार्य हो रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान होटल अमित पार्क के संचालक सुभाष साव ने भी मंत्री जी के जन्मदिन पर अपनी बात रखेी। उन्होंने कहा पर्यटन मंत्री के रूप में ताम्रध्वज साहू जी द्वारा राम वन गमन पथ का निर्माण कराया जा रहा है जो एक बड़ी उपलब्धि है। भाजपा शासन में पिछले 15 वर्षों में इस ओर ध्यान नहीं दिया गया लेकिन हमारे पर्यटन मंत्री इस दिशा में कार्य कर रहे हैं।

फाइनेंस कंपनी के कर्मियों पर देशी कट्टा अड़ाकर लूट, जशपुर पुलिस की गिरफ्त में आए 4 आरोपी
शॉर्ट ड्रेस में बोल्डनेस का तड़का लगाती दिखीं साक्षी मलिक…
मध्यप्रदेश में बाढ़ से स्थिति खराब, पीएम मोदी से सीएम शिवराज ने की बात
वैक्सीन न लगवाने वाले कर्मचारियों पर सरकार की सख्ती, 15 सितंबर के बाद छुट्टी पर भेजने का आदेश
केन्द्रीय जनजातीय मंत्रालय के अधिकारियों ने की संग्रहालय की भव्यता और जीवंत प्रस्तुति की सराहना, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The main road of the township illuminated with colorful beautiful colorful lights रंग बिरंगी खूबसूरत रंगीन लाइट्स से रोशन हुई टाउनशिप की प्रमुख सड़क… शहरवासियों को लुभा रही
Next Article भारतीय प्रशासनिक सेवा के 18 और पुलिस सेवा के 28 अधिकारियों का तबादला, 5 नए जिलों में ओएसडी नियुक्त स्कूलों में आवश्यकतानुसार होगी शिक्षकों की पदस्थापना… शिक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती का कार्य 25 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?