ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सम्मान समारोह में बोले गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू- राजनीतिक रिश्तों पर नहीं पारिवारिक रिश्तों पर विश्वास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

सम्मान समारोह में बोले गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू- राजनीतिक रिश्तों पर नहीं पारिवारिक रिश्तों पर विश्वास

By @dmin
Published: March 8, 2021
Share
Home Minister Tamradhwaj Sahu said in honor ceremony - trust in family relationships, not political relationships
Home Minister Tamradhwaj Sahu said in honor ceremony - trust in family relationships, not political relationships
SHARE

एसटीपी संघर्ष समिति के तत्वाधान में तालपुरी वासियों ने किया गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का सम्मान

भिलाई। तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी के रहवासियों ने एसटीपी संघर्ष समिति के तत्वाधान में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का नागरिक अभिनंदन कर सम्मान किया। यह सम्मान ताल पूरी इंटरनेशनल कॉलोनी को नगर निगम रिसाली में शामिल करने तथा यहां की सबसे बड़ी समस्या सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को दूर करने किए जा रहे प्रयास को लेकर किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता पूर्व साड़ा उपाध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजमोहन सिंह ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जितेंद्र साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान एसटीपी संघर्ष समिति के संयोजक सुनील चौरसिया सहित डॉक्टर लक्ष्मीपति संतोष साहू पायल कुमार एसएन साहू राजेंद्र रजक सहित स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे सम्मान समारोह के कार्यक्रम में गीत संगीत का कार्यक्रम भी रखा गया इस दौरान पंथी नृत्य विशेष आकर्षण रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आयोजन कर्ताओं को सम्मान के लिए आभार जताया और कहा कि आप सबके बीच आकर अच्छा लगा। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि जब मैं सांसद रहा उस समय तालपुरी के लोगों ने इस समस्या से मुझे अवगत कराया था तालपुरी कॉलोनी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की समस्या बेहद विकट है जल्द ही इस समस्या से निजात मिल जाएगी। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा समस्या कोई भी हो उसका निदान करना है और यही हमारी जिम्मेदारी है। गृहमंत्री साहू ने कहा कि लोगों से मेरा पारिवारिक रिश्ता है मैं राजनीतिक रिश्तों पर यकीन नहीं करता। न मंत्री न मतदाता हमारा रिश्ता पारिवारिक रहे यही आशा है। बात करते हैं इंटरनेशनल कॉलोनी की तो हम चाहते हैं यहां के लोग नाम के अनुसार इंटरनेशनल रहे, इंटरनेशनल सोच रहे। ताम्रध्वज साहू ने तालपुरी के वासियों को धन्यवाद देते हुए उनका आभार प्रकट किया।
पहले सोच रखा था रिसाली नगर निगम बने
रिसाली नगर निगम के गठन को लेकर ताम्रध्वज साहू ने कहा कि बहुत पहले से इसका सपना देखा था। वास्तविकता यह है कि भिलाई नगर निगम के साथ होने से रिसाली व इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास नहीं हो पा रहा था। हमने तय किया कांग्रेस की सरकार बनी तो रिसाली क्षेत्र को अलग नगर निगम बनाएंगे। सरकार बनते ही इसपर हमने प्रयास किया और आज रिसाली नगर निगम का भी गठन हो गया। 13 वार्डों से शुरू हुआ रिसाली नगर निगम अब 40 वार्डों का हो गया है। आने वाले दिनों में यहां चुनाव भी होंगे और हमारे 40 पार्षद चुनकर आएंगे जो गली मोहल्लों में घूम कर समस्याएं जानेंगे और उसका समाधान करेंगे। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि जब रिसाली नगर निगम बनाया गया तब सबसे बड़ी समस्या यह थी की वार्डों की समस्या जानने कौन जाएगा। इसका भी हमने समाधान किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी एक रोडमैप तैयार किया गया उसके मुताबिक अब काम हो रहे हैं। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि रिसाली नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए अब तक 50 करोड़ रुपए आ चुके हैं और विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य हो रहे हैं।
जमीन की कमी पर बीएसपी से हुई चर्चा
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि नगर निगम रिसाली क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए फंड तो है लेकिन जमीन की कमी है। यहां की अधिकतर जमीन भिलाई इस्पात संयंत्र के स्वामित्व में है। इस समस्या के समाधान के लिए हमने 2 बार बीएसपी प्रबंधन व कलेक्टर के साथ बैठक की। भिलाई इस्पात संयंत्र से हमने रिसाली नगर निगम के लिए 400 एकड़ जमीन की मांग की है और उम्मीद है जल्द ही बीएसपी प्रबंधन इस पर निर्णय लेगा। नगर निगम रिसाली को 400 एकड़ जमीन मिल जाएगी तो नए भवन निर्माण सहित विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए पर्याप्त जगह होगी।
कॉलेज व अस्पताल से दूर होगी समस्या
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि इस वर्ष के बजट में नगर निगम रिसाली क्षेत्र के लिए 30 बिस्तर अस्पताल व एक कॉलेज की स्थापना को मंजूरी मिली है। रिसाली क्षेत्र में अधिकतर निजी अस्पताल होने के कारण यहां के लोगों को खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को दूर तक जाना पड़ता था। नए अस्पताल घोषणा हुई है तो यहां के लोगों को काफी राहत मिलेगी। आने वाले कुछ माह में अस्पताल का काम भी शुरू हो जाएगा। वहीं क्षेत्र में कॉलेज की स्थापना होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र छात्राओं को दुर्ग भिलाई जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
गृहमंत्री के प्रयासों से बना नया नगर निगम
इससे पहले स्वागत भाषण देते हुए एसटीपी संघर्ष समिति के संयोजक सुनील चौरसिया ने कहा कि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रयासों से ही नया नगर निगम बना। तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी को रिसाली नगर निगम में शामिल करने के लिए उनका बहुत-बहुत आभार है। गृह मंत्री का व्यक्तित्व बहुत ही सरल है किसी भी समस्या को लेकर जाते हैं तो तत्काल उसका समाधान भी करते हैं। अधिकारियों की बैठक बुलाते हैं वस्तुस्थिति जानते हैं और उसके अनुसार काम करते हैं। तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी की सबसे बड़ी समस्या सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की है। आबादी के बीच होने के कारण इससे अत्याधिक बदबू आती है इस समस्या से हम काफी समय से परेशान हैं। इसी समस्या को लेकर गृह मंत्री के पास गए तो एक ही बार में उन्होंने हमारी समस्या सुनी और अब उसे दूर करने का काम हो रहा है।
नया नगर निगम का गठन आसान नहीं
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व साड़ा अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने व ताम्रध्वज साहू के गृह मंत्री बनने के बाद क्षेत्र का चौतरफा विकास हो रहा है। अलग से नगर निगम बनाना कोई आसान काम नहीं होता यह तो गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का दृढ़ निश्चय था जिसके कारण यह संभव हो सका। बृजमोहन सिंह ने कहा नया नगर निगम बनने के बाद रिसाली क्षेत्र में चौतरफा विकास हो रहा है हर वार्ड में कोई ना कोई काम हो रहा है। हमें उम्मीद है आगे जाकर नगर निगम रिसाली एक बड़े टाउनशिप का आकार ले लेगा और इस दिशा में तेजी से काम भी हो रहा है इसके लिए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का हार्दिक आभार है।

तेज आंधी ने बिगड़ा शहर का मौसम, पंडित प्रदीप मिश्रा का विशाल पंडाल भी उड़ा… देखें Video
2047 तक भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा- छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य संकेतकों में अभूतपूर्व सुधार
Budget-2026-27: साय सरकार का बजट सुशासन से समृद्धि का प्रतीक: रत्नावली कौशल
Gustakhi Maaf: अब भागवत पर पीएचडी की जरूरत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में अनुचित लाभ लेने का प्रयास कर रही भाजपा: श्रीमती तुलसी साहू अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष: जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्षा श्रीमती तुलसी साहू ने कहा- पार्षद पति, विधायक पति के रहते महिला सशक्तिकरण अधूरा
Next Article Home Minister Tamradhwaj Sahu said in honor ceremony - trust in family relationships, not political relationships सम्मान समारोह में बोले गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू- राजनीतिक रिश्तों पर नहीं पारिवारिक रिश्तों पर विश्वास
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?