ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने की जिलों में बाढ़ आपदा प्रबंधन में नगर सेना के तैयारियों की समीक्षा…. बचाव व राहत के लिए दिए यह निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने की जिलों में बाढ़ आपदा प्रबंधन में नगर सेना के तैयारियों की समीक्षा…. बचाव व राहत के लिए दिए यह निर्देश

By @dmin
Published: June 17, 2021
Share
Home Minister Tamradhwaj Sahu reviewed the preparedness of the city
Home Minister Tamradhwaj Sahu reviewed the preparedness of the city
SHARE

रायपुर। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गुरुवार को अपने रायपुर सिविल लाईन स्थित निवास कार्यालय में नगर सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर जिलों में बाढ़ आपदा प्रबंधन में उनके द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ संभावित जिलों में बचाव एवं राहत के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। मंत्री श्री साहू ने कहा कि पिछले अनुभवों के आधार पर व्यवस्था में आवश्यक सुधार करें। कलेक्टर द्वारा ली जाने वाली बैठक में आपदा प्रबंधन के लिए जरूरी बाते रखें। उन्होंने जिला सेनानियों को जलाशयों के भरने तथा ओवर फ्लो की स्थिति में पानी छोडऩे के पूर्व जानकारी के लिए कलेक्टर और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से सतत सम्पर्क में रहने के निर्देश दिए। मंत्री श्री साहू ने आवश्यकतानुसार बोट खरीदी के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने रेस्क्यू के दौरान बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित रूप से बाहर निकालने तथा आपदा के दौरान जान-माल की सुरक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर सेना के जवानों को पुरस्कृत करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त महानिदेशक नगर सेना अरूण देव गौतम ने जिलों में बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए नगर सेना की भूमिका और रेस्क्यू अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाढ़ बचाव के लिए इस समय 94 मोटरबोट उपलब्ध है। इनमें 46 रबर मोटर-फायबर बोट ओबीएम सहित, 31 फाईवर बोट और 17 एल्युमीनियम मोटरबोट ओबीएम सहित शामिल है। उन्होंने बताया कि बाढ़ में घिरे व्यक्तियों को बचाने के लिए पिछले एक वर्ष में 142 नगर सैनिकों को प्रशिक्षित किया गया है। इसके साथ ही बिलासपुर जिले के खूंटाघाट बांध, कोरिया जिले के गौरघाट में राज्यभर के राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ईकाइयों के जवानों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अण्डर वाटर सर्च एण्ड रेस्क्यू ऑपरेशन का मॉकड्रील आयोजित कराया गया। इसी तरह सीटीआई रायपुर में भी एसडीआरएफ एवं नगर सेना के जवानों को रोप रेस्क्यू का डेमों दिया गया।
संचालक नगर सेना मयंक श्रीवास्तव ने बैठक में बताया कि प्रदेश के बाढ़ संभावित जिलों बस्तर, कोंटा, बीजापुर के भेरमगढ़, भोपालपट्टनम, राजनांदगांव, दुर्ग, बेमेतरा, बलौदाबाजार, जांजगीर, रायगढ़ में बाढ़ से बचाव के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। राज्य स्तर पर नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा का बाढ़ बचाव कन्ट्रोल रूम, मुख्यालय नवा रायपुर में स्थापित किया गया है। प्रत्येक जिले में बाढ़ दल तैनात किया गया है जो 24 घंटे जिले में उपलब्ध रहेगा। राज्य में विभिन्न आपदाओं से निपटने के लिए एसडीआरएफ की 7 टीमों का गठन किया गया है, जिन्हें संभागीय मुख्यालयों में तैनात किया गया है। सभी जिलों में बाढ़ से बचाव के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित करने के साथ ही आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।

कभी महिला विरोधी हुआ करती थी जमीला जमील, बोलीं- लगता था कि महिलाएं हमेशा नाटक करती हैं
मोदी कैबिनेट विस्तार: सिंधिया, सोनोवाल बनेंगे मोदी के मंत्री, इन नेताओं को मिल सकता है मौका!
अल्पसंख्यक विभाग ने एसआर हॉस्पिटल चिखली में में मनाया सीएम बघेल का जन्मदिन… आज जन्मे बच्चे के लिए बेबीकिट व मां को दी साड़ी
Gustakhi Maaf: गाय-गोबर और विज्ञान
सांई कॉलेज सेक्टर-6 में ओमेगा फाइनेंसियल का कैंपस प्लेसमेंट.. पांच छात्रों का हुआ चयन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का एलान, आठ खिलाड़ी करेंगी डेब्यू टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का एलान, आठ खिलाड़ी करेंगी डेब्यू
Next Article कोरोना की दवा लॉन्च करने पर बाबा रामदेव के खिलाफ केस दर्ज, 30 जून को होगी सुनवाई छत्तीसगढ़ में बाबा रामदेव के खिलाफ एक और केस, एलोपैथी पर भ्रम फैलाने के आरोप में IMA ने कराई FIR
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?