ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने रिसाली क्षेत्र में किया 3 करोड़ 29 लाख के कार्यों का भूमि पूजन, कहा- मानव जीवन बहुमूल्य, सुरक्षा के साथ होगा विकास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने रिसाली क्षेत्र में किया 3 करोड़ 29 लाख के कार्यों का भूमि पूजन, कहा- मानव जीवन बहुमूल्य, सुरक्षा के साथ होगा विकास

By @dmin
Published: June 25, 2021
Share
Home Minister Tamradhwaj Sahu did land worship of 3 crore 29
Home Minister Tamradhwaj Sahu did land worship of 3 crore 29
SHARE

रिसाली। गृहमंत्री व दुर्ग ग्रामीण विधायक ताम्रध्वज साहू शुक्रवार को शीतला माता मंदिर टंकी मरोदा, हनुमान मंदिर निकट स्टेशन मरोदा और नेवई भाठा में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान गृहमंत्री ने नागरिकों से चर्चा करते कहा कि रिसाली निगम क्षेत्र में पहली बार वृहद रूप से विकास कार्य के लिए चरणबद्ध भूमि पूजन किया जा रहा है। कोरोना के कारण भूमि पूजन कार्यक्रम केवल औपचारिकता है। मानव जीवन किसी संकट में न आए यह पहली प्राथमिकता है। अब वे सुरक्षा के साथ विकास कार्य को गति देने निर्णय लिया है। गृहमंत्री ने कहा कि मानव जीवन बहुमूल्य है। इसलिए सुरक्षा पहले, हम लोगों का प्रयास है कि जीवन को सुरक्षित रखते हुए विकास कार्य करे। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र के नागरिकों से कहा कि वे पहले वैक्सीन लगवाए और मास्क अनिवार्य रूप से पहने।
मंत्री साहू ने कहा कि लोगों की समस्याओं को दूर करने घोषणा नहीं करते। प्राथमिकताओं को आधार बनाते हुए कार्य करते है। इस अवसर पर नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जीतेन्द्र साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाकीर खान, चंद्रकांत कोरे, पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत बंजारे, एल्डरमेन अनीता सिंह, कीर्तिलता वर्मा, डोमार देशमुख, विलास बोरकर, फकीर राम ठाकुर, अनुप डे, पे्रमचंद साहू, निवृत्तमान पार्षद केशव बंछोर, चन्द्रभान सिंह ठाकुर, नरेश कोठारी, राजेन्द्र रजक समेत जहीर अब्बास, अमृत पाल सिंह, जीतेन्द्र चंद्राकर, राकेश मिश्रा आदि उपस्थित थे।
वाहनों को दिखाई हरी झंडी
गृहमंत्री रायपुर से प्रस्थान कर सीधे शीतला मंदीर टंकी मरोदा पहुंचे। यहां सबसे पहले गृहमंत्री ने निगम के नए वाहन इलिवेटर (19.97 लाख), टिप्पर डम्फर (46.90 लाख), काउ कैचर (18.50), सम्शन मशीन (22.05 लाख) व शव वाहन (18.31 लाख) को हरि झंडी दिखाकर निगम कार्यालय के लिए रवाना किया। उन्होंने नागरिकों की सेवाएं के लिए वाहन उपलब्ध होने पर बधाई दी। गृहमंत्री ने शीतला मंदिर टंकी मरोदा में 95.18 लाख के 24 कार्य और हनुमान मंदिर स्टेशन मरोदा में 99.81 लाख के 19 कार्य व दशहरा मैदान नेवई भाठा में 134.14 लाख के 19 कार्यों के लिए भूमि पूजन किया। इस दौरान गृहमंत्री ने शिलालेख का अनावरण किया। साथ ही नेवई भाठा में पूजन के बाद मंच निर्माण करने गैती से खुदाई कार्य कर निर्माण कार्य शुभारंभ किया।
दो माह के भीतर यह सुविधा भी
गृहमंत्री ने कहा कि आने वाले दो माह में रिसाली निगम क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों के लिए 30 बिस्तर अस्पताल, महाविद्यालय और इंग्लिश मीडियम स्कूल उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि स्थल चयन की प्रक्रिया और औपचारिकताओं को पूरा कर सेवाएं शुरू की जाएगी। कार्यक्रम के बाद गृहमंत्री ने नागरिकों से मुलाकात की। सड़क, नाली, बिजली व पानी संबंधी शिकायतों को दूर करने प्रभारी उपअभियंताओं को निरीक्षण कर कार्य योजना तैयार करने निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की बधाई…. हड़ताली आंगनबाड़ी कर्मियों को मिली खुशखबरी
Big Breaking : पीएम ई-बस सेवा योजना- छत्तीसगढ़ के चार शहरों को मिली 240 सिटी बसों की स्वीकृति
कोविड-19 के मरीजों को आपातकालीन सेवाओं के लिए विशेष व्यवस्था…. जिला प्रशासन ने होमआइसोलेशन, एम्बुलेस व्यवस्था के लिए जारी किया टेलीफोन नम्बर
बायोडायवर्सिटी पार्क का सीएम बघेल ने किया लोकार्पण, 300 एकड़ में किया गया डेवलप… जानिए इसकी खास बातें
CG में दरोगा का दबंगई : बिजली गुल हुई तो बनियान-बरमुड़ा से पहुंच गए बिजली ऑफिस, जेई को जड़ दिया थप्पड़.. देखें वीडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी आपातकाल की 46वीं बरसी: पीएम मोदी ने किया ट्वीट, ‘काले दिनों’ को भुलाया नहीं जा सकता
Next Article Infiltration attempt failed in Tangdhar sector, heroin worth Rs 30 crore recovered with AK-47 rifle तंगधार सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एके-47 राइफल के साथ 30 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?