ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने 4 करोड़ के स्वीकृत कार्य का किया भूमिपूजन…. रिसाली में बनेगा खेल मैदान…. रिसाली क्षेत्र के टाउनशिप में लगेगा वाटर एटीएम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने 4 करोड़ के स्वीकृत कार्य का किया भूमिपूजन…. रिसाली में बनेगा खेल मैदान…. रिसाली क्षेत्र के टाउनशिप में लगेगा वाटर एटीएम

By @dmin
Published: June 7, 2021
Share
Home Minister Tamradhwaj Sahu did bhoomi pujan for the approved work of 4 crores
Home Minister Tamradhwaj Sahu did bhoomi pujan for the approved work of 4 crores
SHARE

रिसाली। 50 करोड़ से अधिक के विकास कार्य को पूर्ण कराने के बाद नवगठित नगर पालिक निगम रिसाली क्षेत्र में गृह व लोकनिर्माण विभाग के मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सोमवार को 4 करोड़ से अधिक का भूमिपूजन किया। इस राशि में 79.08 लाख रूपए से मरोदा सेक्टर, रिसाली सेक्टर वार्ड में 185.50 लाख और रिसाली बस्ती समेत आस पास के क्षेत्र में 138.91 लाख का विकास कार्य होगा। उल्लेखनीय है कि 3 जून को मंत्री श्री साहू ने 3.67 करोड़ का भूमिपूजन कर चुके है।
रिसाली बस्ती स्थित गायत्री मंदिर, रिसाली सेक्टर इस्पात क्लब के सामने और मरोदा सेक्टर मार्केट में भूमिपूजन करते गृहमंत्री ने शिलालेख का अनावरण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं, एल्डरमेन व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से चर्चा करते क्षेत्रीय विधायक व मंत्री ने कहा कि वे कार्यों का घोषणा नहीं किए थे। सुझाव व भ्रमण कार्यक्रम के दौरान ही आवश्यकता के अनुरूप कार्यों को स्वीकृत कराया है। सभी कार्य नागरिकों से सीधे तौर पर जुड़े है। उन्होंने कहा कि रिसाली निगम में और भी कार्य स्वीकृत है। औपचारिकता पूरी होने के बाद वे अन्य वार्डों के लिए भूमिपूजन करेंगे। भूमिपूजन कार्यक्रम में दुर्ग जिला ग्रामीण अध्यक्ष तुलसी साहू, नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी जितेन्द्र साहू, बृजमोहन सिंह, ब्लाक अध्यक्ष मुकुंद भाऊ, एल्डरमेन संगीता सिंह, विलास राव बोरकर, डोमार देशमुख, कीर्तिलता वर्मा, पे्रमचंद साहू, अनुप डे, तरूण बंजारे, निवृत्तमान पार्षद केशव बंछोर, राजेन्द्र रजक, चंद्रभान ठाकुर समेत राकेश मिश्रा, जहीर अब्बास, अनिता साहू, व कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।
20 लाख से लगेगी वाटर एटीएम मशीन
गृहमंत्री ने रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टाउनशिप में दुषित पानी मिलने पर चिंता जताई। उन्होंने तत्काल मरोदा सेक्टर, रिसाली सेक्टर और रूआबांधा सेक्टर में तत्काल वाटर एटीएम लगाने के निर्देश दिए। इस कार्य के लिए निगम 20 लाख से अधिक राशि खर्च की जाएगी। गृहमंत्री ने सोमवार को 46 कार्यों का भूमिपूजन कर नारियल तोड़ा। इस कार्य में सड़क मरम्मत, नाली निर्माण, मंगल भवन, मंच के अलावा रिसाली दशहरा मैदान में 50 लाख की लागत से खेल मैदान और मरोदा सेक्टर स्थित सांई मंदिर व रिसाली मस्जिद प्रांगण में पेवर ब्लाक लगाने का कार्य शामिल है।

Contents
  • मरोदा सेक्टर
  • रिसाली सेक्टर
  • रिसाली बस्ती व आस-पास

मरोदा सेक्टर

  • ई पाकेट में नाली निर्माण – 7.69 लाख
  • मरोदा सेक्टर में बंगाली पूजा डोम शेड – 15.00 लाख
  • मरोदा सेक्टर पूर्व सी पाकेट खेल मैदान – 2.84 लाख
  • मरोदा सेक्टर ई पाकेट सीसी रोड – 10 लाख
  • मरोदा सेक्टर हनुमान मंदिर पेवर ब्लाक – 5 लाख
  • मरोदा सेक्टर सांई मंदिर फ्लोर स्टोन – 5 लाख
  • मरोदा सेक्टर पश्चिम एम पाकेट नाली निर्माण – 5 लाख
  • मरोदा सेक्टर बीएसपी मार्केट पेवर ब्लाक – 18 लाख
  • मरोदा सेक्टर के पाकेट के पास खेल मैदान – 10.55 लाख

रिसाली सेक्टर

  • रिसाली सेक्टर उत्तर मंच निर्माण – 5 लाख
  • रिसाली सेक्टर पूर्व पुराना थाना के पिछे पेवर ब्लाक – 15 लाख
  • रिसाली सेक्टर मैत्री विद्यानिकेतन के सामने गार्डन – 33.30 लाख
  • रिसाली सेक्टर पश्चिम नाली संधारण – 9 लाख
  • रिसाली सेक्टर दशहरा मैदान में पार्किंग शेड – 10 लाख
  • रिसाली सेक्टर दशहरा मैदान के बगल खेल मैदान – 19.97 लाख
  • डीपीएस रिसाली मरोदा से रूआबांधा मार्ग पर पेवर ब्लाक – 11 लाख
  • डीपीएस रिसाली के पिछे खेल मैदान – 18.23 लाख
  • रिसाली सेक्टर ब्लाक 192 से 187 तक नाली – 8 लाख
  • दशहरा मैदान रिसाली एकता मंच निर्माण कार्य – 7 लाख
  • दशहरा मैदान रिसाली में खेल मैदान – 50 लाख

रिसाली बस्ती व आस-पास

  • वार्ड 22 मैत्रीकुंज सड़क संधारण – 3 लाख
  • वार्ड 22 मैत्रीकुंज सड़क 2 नाली निर्माण – 3 लाख
  • वार्ड 22 मैत्रीकुंज क्रास स्ट्रीट 1 में नाली – 3 लाख
  • वार्ड 22 मैत्रीकुंज मार्ग संधारण – 4 लाख
  • वार्ड 27 मैत्रीनगर रिसाली पेट्रोल पंप के पास सीसी रोड – 4 लाख
  • वार्ड 27 मैत्रीनगर रिसाली पेट्रोल पंप के पास नाली निर्माण – 6 लाख
  • वार्ड 28 शक्ति विहार में सीमेंटीकरण – 10 लाख
  • वार्ड 28 शक्ति विहार वीआईपी नगर नाली निर्माण – 2 लाख
  • वार्ड 28 शक्ति विहार नाली निर्माण – 2 लाख
  • वार्ड 29 लक्ष्मी नगर मस्जिद में पेवर ब्लाक – 11 लाख
  • वार्ड 29 लक्ष्मी नगर मोची पारा में नाली निर्माण – 0.50 लाख
  • वार्ड 29 लक्ष्मी नगर हनुमान मंदिर के पास नाली – 1.50 लाख
  • वार्ड 29 लक्ष्मी नगर हनुमान मंदिर के पास नाली – 3 लाख
  • वार्ड 29 लक्ष्मी नगर रिसाली सीसी रोड – 9 लाख
  • वार्ड 29 लक्ष्मी नगर सीसी रोड – 3 लाख
  • वार्ड 29 लक्ष्मी नगर चार टंकी गेट के पास सीसी रोड – 5 लाख
  • वार्ड 30 इस्पात नगर सीमेंटीकरण कार्य – 2.82 लाख
  • वार्ड 30 इस्पात नगर सीमेंटीकरण कार्य – 10 लाख
  • वार्ड 30 इस्पात नगर सड़क 31 में खेल मैदान – 8.10 लाख
  • वार्ड 31 दर्री तालाब में घाट निर्माण – 4.99 लाख
  • वार्ड 31 मंगल भवन एवं बाऊंड्रीवाल – 20 लाख
  • वार्ड 31 स्मृति चैक के निकट सीसी रोड – 7.50 लाख
  • वार्ड 31 मीलपारा में नाली निर्माण – 1 लाख
  • वार्ड 31 रिसाली भाठा में सीसी रोड – 10 लाख

पूर्व एनसीबी अधिकारी को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी
बड़ी खबर: वैक्सीनशन को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, कहा- वैक्सीन को लेकर अपनी इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करे केंद्र सरकार… अन्य कंपनियों में भी कोविड वैक्सीन का उत्पादन करवाने की करे व्यवस्था
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने प्रीमियम साइड बाय साइड रेफ्रीजरेटर्स का स्थानीय उत्पादन शुरू किया
आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पीएम मोदी, राजभवन में करेंगे विश्राम…. जानिए पूरा शेड्यूल
सीएम के निर्देश के बाद सेक्टर-9 अस्पताल में आम लोगों को लाभ दिलाने पहल: अस्पताल प्रबंधन व जिला प्रशासन मिलकर बना रहे योजना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान बाजार में रौनक: 228 अंक उछलकर 52300 के पार सेंसेक्स, निफ्टी भी उच्चतम स्तर पर हुआ बंद
Next Article मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम वैक्सीनेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान…. 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीन…. 21 जून से शुरू होगी नई व्यवस्था

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?