ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सल ऑपरेशन्स की सफलता पर अफसरों पीट थपथपाई, बोले- जल्द आऊंगा छत्तीसगढ़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सल ऑपरेशन्स की सफलता पर अफसरों पीट थपथपाई, बोले- जल्द आऊंगा छत्तीसगढ़

By Mohan Rao
Published: June 7, 2025
Share
केन्द्रीय गृहमंत्री ने छत्तीसगढ़ के अफसरों को सम्मानित किया।
SHARE

रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से शनिवार को नई दिल्ली में भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा उपस्थित थे।

इस अभियान में शामिल छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल विरोधी अभियान, एसआईबी, एसटीएफ) विवेकानंद, बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज, नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव और नक्सल मुक्त जिला बस्तर के पुलिस अधीक्षक शलभ सिंह को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, आसूचना ब्यूरो के निदेशक तपन डेका सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों द्वारा केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री के निर्देशन में माओवादी विरोधी अभियानों का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों में दिनांक 18.05.2025 से 21.05.2025 तक छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा (जिसमें जिला नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोण्डागांव एवं बीजापुर पुलिस के डीआरजी बल शामिल थे) संचालित अभियान में दिनांक 21.05.2025 को ग्राम बोटेर के जंगलों में हुए मुठभेड़ में भाकपा (माओवादी) के महासचिव व पोलित ब्यूरो सदस्य बसवाराजू उर्फ गगन्ना सहित 27 नक्सली मारे गये तथा भारी मात्रा में हथियार एवं गोला बारूद बरामद हुए।

अमित शाह ने एक्स पर किया पोस्ट
गृह मंत्री ने एक्स पर किए गए एक पोस्ट में कहा, “हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी। इन अभियानों को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक हूँ और जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करूँगा। मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित है।

सीएम साय ने जताया आभार
एक्स पर केंद्रीय गृह मंत्री पोस्ट के जवाब में सीएम साय ने आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आपके मजबूत संकल्प और प्रेरणादायी नेतृत्व से छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के विरुद्ध ऐतिहासिक सफलता संभव हो पा रही है। आपके मार्गदर्शन में हमारे अधिकारी और सुरक्षाबल के जवान अपने अदम्य साहस और शौर्य से देश को नक्सल मुक्त करने के अभियान में जुटे हुए हैं। आपका स्नेहिल प्रोत्साहन निश्चय ही सुरक्षाबल का मनोबल नई ऊंचाइयों तक पहुँचाएगा। लाल आतंक के अंत की यह लड़ाई आपके दूरदर्शी नेतृत्व और रणनीतिक सोच से निर्णायक मोड़ पर है। हम पूर्ण विश्वास के साथ इस संकल्प की सिद्धि की ओर अग्रसर हैं, मार्च 2026 तक देश-प्रदेश से नक्सलवाद का समूल नाश निश्चित है।

छठ पर्व की तैयारी का लिया जायजा – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया भटगांव छठ घाट का निरीक्षण
Breaking News : रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू…  सीएम साय बोले- छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम
रेलवे बोर्ड के सदस्य ने रेल मंडल रायपुर के कार्यों का किया निरीक्षण, रायपुर से नागपुर तक देखी व्यवस्था
श्रीलंका दौरे पर जाएंगे पाकिस्तान के पीएम इमरान खान, भारत ने दी हवाई क्षेत्र के उपयोग की अनुमति
बीएसपी टाउनशिप में गंदे पानी की सप्लाई: युवा कांग्रेस ने पीएम मोदी को भेजा पत्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बोधघाट व इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे 49 हजार करोड़, बिजली के साथ मिलेगी सिंचाई सुविधा
Next Article पार्किंग प्लेस पर जवाहर मार्केट के व्यापारी हुए लामबंद, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?