ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यात्रा सुरक्षित होने पर ही घरेलू क्रिकेट खेला जाएगा: सौरव गांगुली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

यात्रा सुरक्षित होने पर ही घरेलू क्रिकेट खेला जाएगा: सौरव गांगुली

By @dmin
Published: July 9, 2020
Share
यात्रा सुरक्षित होने पर ही घरेलू क्रिकेट खेला जाएगा: सौरव गांगुली
यात्रा सुरक्षित होने पर ही घरेलू क्रिकेट खेला जाएगा: सौरव गांगुली
SHARE

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि भारतीय घरेलू सत्र तभी शुरू होगा, जब युवा खिलाडिय़ों का रणजी ट्रॉफी मैचों के लिए देश के अंदर यात्रा करना सुरक्षित होगा।

मुंबई (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि भारतीय घरेलू सत्र तभी शुरू होगा, जब युवा खिलाडिय़ों का रणजी ट्रॉफी मैचों के लिए देश के अंदर यात्रा करना सुरक्षित होगा। भारत के घरेलू टूर्नामेंटों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अगर अक्टूबर में होती है तो सत्र में मैचों की संख्या कम करनी पड़ेगी।
घरेलू सत्र 2020-2021 की शुरुआत अगस्त के अंत में विजय हजारे ट्रॉफी के साथ होनी थी जबकि इसके बाद रणजी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन होना था। पिछले सत्र में लॉकडाउन की शुरुआत के कारण ईरानी ट्रॉफी को रद्द किया गया था।
घरेलू और जूनियर क्रिकेट के बारे में पूछने पर गांगुली ने ‘स्पोट्र्स तक’ से कहा, ”ये जरूरी हैं लेकिन कोरोना वायरस महामारी के नियंत्रित होने के बाद ही ये होंगे। हालात सुरक्षित होने के बाद ही, विशेषकर जूनियर क्रिकेट।
सौरव गांगुली ने कहा कि भारत बड़ा देश है और मैचों के लिए टीमों को एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा करनी होती है और इसलिए घरेलू क्रिकेट तब तक शुरू नहीं होगा जब तक कि सब कुछ सुरक्षित नहीं होता।
बीसीसीआई प्रमुख ने कहा, ‘हम युवा खिलाडिय़ों को लेकर जोखिम नहीं लेना चाहते। हमारा देश इतना बड़ा है और हमारा घरेलू क्रिकेट इतना मजबूत है कि सभी को खेलने के लिए यात्रा करनी पड़ती है। इसलिए जब तक यह सुरक्षित नहीं होगा तब तक इसका आयोजन नहीं होगा। इसी तरह आयु वर्ग के टूर्नामेंटों का आयोजन भी फिलहाल नहीं होगा।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में गुरुवार (9 जुलाई) को कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक रिकॉर्ड 24,879 मामले सामने आए जिससे कुल मामलों की संख्या 7,67,296 तक पहुंच गई। इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 21,129 तक पहुंच गई है जिसमें 487 लोगों ने एक दिन में जान गंवाई है।

हाईकोर्ट का आदेश: आम लोगों के प्रति व्यवहार में बदलाव लाए पुलिस, डीजीपी को सर्कुलर जारी करने के निर्देश
सबसे लंबा रनवे, हर घंटे 8 फ्लाइट…पीएम मोदी ने जिस कुशीनगर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, जानें खासियत
भारत का एक ऐसा रोबोट जिसके सीने में धड़कता है दिल, बोलता 16 और समझता है 36 भाषाएं
दुकान के सामने महिला का शव रखकर फरार हुए दो युवक, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा, जांच में जुटी पुलिस
चुनाव के दौरान शिकायतों का ‘कंप्लेंट मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए होगा निराकरण… नोडल अधिकारियों को मिली ट्रेनिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रेग्नेंसी में सिरदर्द कर रहा है परेशान तो इन घरेलू नुस्खों से करें समाधान
Next Article Widow woman gets new life: People got married after the consent of society and family विधवा महिला को मिला नया जीवन: समाज व परिवार की रजामंदी के बाद लोगों ने कराई शादी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?