हिना खान अक्सर अपनी आदाओं से फैंस का दिल जीत लेती है. वह आए दिन सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी तस्वीर और वीडियो शेयर करती है. अब हिना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.जिसमें वो नेहा कक्कड़ के गाने पर डांस करती नजर आ रही है.
हिना खान अपनी ग्लैमरस अंदाज के लिए सुर्खियों में बनी रहती है. हिना अक्सर अपने फैंस से कनेक्ट रहने के लिए कभी अपने रुटीन को लेकर वीडियो शेयर करती नजऱ आती हैं तो कभी अपने आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर पोस्ट करती हैं. उनका का एक एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो आंखों से अपनी अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही है.
हिना इस वीडियो में रेड ड्रेस पहनी हुई दिखाइ दे रही है और न्यूड मेकअप किया हुआ है. इस वीडियो को लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है.नेहा कक्कड़ के गाने पर हिना खान ने कमाल के एक्सप्रेशंस दिए है. इस गाने पर आंखों से ही अदाओं को बिखेरा है. हाल ही में हिना शो बिग बॉस 14 में सिद्धार्थ शुक्ला और गौहर खान के साथ तूफानी सीनियर में दिखाई दी थीं.




