ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हिमानी शिवपुरी ने सलमान खान के साथ की एक मजेदार घटना का किया जिक्र…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

हिमानी शिवपुरी ने सलमान खान के साथ की एक मजेदार घटना का किया जिक्र…

By @dmin
Published: May 27, 2020
Share
SHARE

अनुभवी एक्टर, हिमानी शिवपुरी ऐंडटीवी के ‘हप्पू की उलटन पलटन में कटोरी अम्मा के अपने किरदार के लिये दर्शकों में ज्यादा मशहूर हैं। अपने कॅरियर में उन्होंने कई सारे शोज़, थियेटर और बॉलीवुड के साथ एक लंबा सफर तय किया है। बॉलीवुड के दिनों की अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए, हिमानी ने सलमान खान के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किये और ‘हम आपके हैं कौन की शूटिंग के दौरान हुए एक मजेदार वाकये का जिक्र किया।
हिमानी कहती हैं, ”मुझे याद है कि मैं पहली बार ‘हम आपके हैं कौन फिल्म के सेट पर सलमान से मिली थी। सभी कलाकारों और क्रू का एक छोटा-सा परिचय दिया गया, उनमें माधुरी भी थीं। हालांकि, सलमान उस सीन के कुछ देर पहले ही पहुंचे थे, इसलिये हमें औपचारिक परिचय का मौका नहीं मिला। हम पहले सीन की शूटिंग कर रहे थे, उन्होंने मुझे चची जान कहकर बुलाया और अचानक ही मुझे गोद में उठा लिया। पहले तो मैं अवाक् रह गयी, मैंने ऐसा सोचा नहीं था, क्योंकि वह उस स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था, बल्कि वह तो हमारी पहली मुलाकात थी। लेकिन इससे हमारे बीच की चुप्पी टूटी और बाद में हम सब दिल खोलकर हंसे। हिमानी शिवपुरी का ‘बजरंगी भाईजान एक्टर के साथ एक खास रिश्ता है और उन्होंने सलमान के साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्में जैसे ‘कुछ-कुछ होता है, ‘बीवी नंबर 1, ‘दुल्हन हम ले जायेंगे आदि जैसी फिल्में की हैं।
लॉकडाउन के बीच हिमानी काफी सारी फिल्में और शोज़ देख रही हैं। ‘हम आपके हैं कौन देखने के दौरान उन्हें सलमान के साथ अपनी पहली मुलाकात याद आ गयी। उन्होंने आगे कहा, ”चूंकि, अभी सारे लोग घर पर ही हैं तो मैंने फैसला किया मैं इस समय का उपयोग लगातार अपने शो ‘हप्पू की उलटन पलटन के एपिसोड देखने में करूंगी। साथ ही अपनी कुछ फिल्में भी देखूंगी। और जब मैंने उन घटनाओं को याद किया तो मेरे चेहरे पर मुस्कान आ गयी।

मेक्सिको की एंड्रिया मेजा को मिला खिताब, टॉप 5 तक पहुंची भारत की एडलिन कास्टलिनो
महामारी के बीच बेटी इरा के साथ सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंचे आमिर खान
वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर को लेकर उत्साहित है जान्हवी कपूर, कहा-मेरे लिए जीवन में शक्ति और प्रेरणा का स्रोत है ‘मिली’
जल्द ही आने वाली है अनिकृति चौहान और दिलेश साहू का छत्तीसगढ़ी सांग तोर मुस्कान
सुशांत ने इसे बताया अपने स्ट्रगल और अचीवमेंट्स के बारे में, पढ़ें पूरी खबर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 1586 new cases reported in Chhattisgarh during last 24 hours चिंताजनक होती जा रही है छत्तीसगढ़ की स्थिति, 362 तक पहुंच चुकी है संक्रमितों की संख्या
Next Article एंड पिक्चर्स पर फिल्म ‘सांड की आंख के प्रीमियर के अवसर पर भूमि पेडणेकर ने कही ये बड़ी बात…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?