ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धान खरीदी की तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा: एक दिसंबंर से धान खरीदी… मुख्यमंत्री के निर्देशों से जिला व संभाग अधिकारियों को कराया गया अवगत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

धान खरीदी की तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा: एक दिसंबंर से धान खरीदी… मुख्यमंत्री के निर्देशों से जिला व संभाग अधिकारियों को कराया गया अवगत

By @dmin
Published: November 26, 2020
Share
High level review of preparations for paddy procurement
High level review of preparations for paddy procurement
SHARE

रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू एवं खाद्य सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने राज्य के सभी संभागायुक्तों, सभी कलेक्टरों, समस्त पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों और सभी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा दिए गए निर्देशों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि धान बेचने में किसानों को किसी तरह की परेशानी नही होनी चाहिये।
अपर मुख्य सचिवों ने राज्य के सभी कमिश्नरों और कलेक्टरों से कहा कि एक दिसम्बर से राज्य में धान खरीदी शुरू होगी। राज्य में धान खरीदी का कार्य मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहली प्राथमिकता है। धान खरीदी में राज्य के किसी भी समिति में किसानों को परेशानी नही होनी चाहिए। धान खरीदी के लिए टोकन अधिकतम एक सप्ताह के अवधि तक के लिए दिए जाएंगे। किसानों को जारी टोकन में उल्लेखित तारीख तक किसी कारणवश यदि कोई किसान धान नही बेच पाता है तो उन्हें पुन: नया टोकन जारी किया जाएगा।
राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में गतवर्ष से 2 लाख 49 हजार ज्यादा किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। किसानों का पंजीयन बढऩे के साथ ही खेती के रकबे में बढ़ोतरी हुई हैै। राज्य में गिरदावरी के पश्चात प्रविष्टि का कार्य 10 नवम्बर को समाप्त हो चुका है। गिरदावरी के संबंध में किसी भी जिले से कोई प्रस्ताव लंबित नही है। एक दिसम्बर से धान खरीदी शुरू होने के बाद रकबे में कोई परिवर्तन नही किया जाएगा। यदि रकबे में कोई परिवर्तन या संशोधन की जरूरत हो उसे 30 नवम्बर तक अनिवार्य रूप से पूरा कर लिया जाए। एक दिसम्बर के बाद साफ्टवेयर को लॉक कर दिया जाएगा। गिरदावरी के कार्य में अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
धान खरीदी के लिए आवश्यक बारदाने की व्यवस्था खरीदी के पूर्व करने के निर्देश दिए गए हैं। पीडीएस सिस्टम एवं मिलरों से प्राप्त बारदानों का भौतिक सत्यापन करा लें और बारदाने एकत्रित कर खरीदी केन्द्रों में समय पूर्व उपलब्ध कराया जाएं। बारदानों की कमी की पूर्ति के लिए राज्य शासन द्वारा 70 हजार गठान प्लास्टिक के बारदाने खरीदी जा रही है। इस प्लास्टिक के बारदाने का उपयोग केवल धान खरीदी करके सबसे पहले सीधे मिलरों के पास भेजने के लिए किया जाएगा। प्लास्टिक बैग का उपयोग चावल रखने के लिए नही किया जाएगा।
धान बेचने वाले किसानों की संख्या के साथ रकबा बढऩे से किसानों की सुविधा के लिए राज्य में लगभग 260 नवीन धान उपार्जन केन्द्र खोले गए हैं। इन केन्द्रों में चबूतरा निर्माण सहित खरीदी केन्द्र के चारों तरफ सुरक्षा के लिए घेरा की व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम, बारदाना, तालपतरी, कांटा-बांट सत्यापन, मास्चर मीटर, बोर्ड लगाने का कार्य खरीदी शुरू होने से पूर्व पूरा कर ऑनलाईन रिपोर्ट अपलोड करने के निर्देश दिए गए। राज्य के खरीदी केन्द्रों में दो चरणों में 7 हजार 620 चबूतरों का निर्माण कराने की स्वीकृति दी गई है। जिन जिलों में चबूतरा निर्माण का कार्य पूर्ण नही हो पाया हैं, वे 30 नवम्बर तक निर्माण कार्य पूरा कराएं।
राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अवधि में बिना अनुमति के अन्य राज्यों से धान आयात को रोकने की जिम्मेदारी सभी जिलों के जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और संबंधित विभाग को सौपी गई है। कोचियों द्वारा अन्य सीमावर्ती राज्यों से धान लाकर यहां बेचा जाता है। इसे रोकने के लिए सीमावर्ती जिलों के सीमा से लगे 3-3 खरीदी केन्द्रों में विशेष निगरानी रखें। चेक पोस्ट लगाकर जांच करें। चार पहिया वाहनों के अलावा मोटर सायकल पर बार-बार धान लाने वालों की भी जांच करें। अवैध धान परिवहन करते पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करें और सचिव खाद्य विभाग को इसकी सूचना दे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य के भीतर एक-दूसरे जिलों से धान लाने ले जाने वाले किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान नही करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सहकारिता विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर, विशेष सचिव खाद्य श्री मनोज कुमार सोनी, मार्कफेड के एमडी अंकित आनंद, एमडी मंडी बोर्ड हिम शिखर गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

आईटीआई परिसर में 1 करोड़ 40 लाख की लागत से बनेगी सड़क: महापौर देवेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन
भारत नेट परियोजना में देरी पर सरकार ने ठेका लेने वाली कंपनी को दिया नोटिस, मांगा जबाव
सांसद सरोज पाण्डेय कर रही केन्द्र सरकार के दिशा निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन: इस भाजपा नेता ने कार्रवाई को लेकर सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन
ऑक्सीजन की आपूर्ति: दिल्ली हाईकोर्ट का कड़ा रुख, कहा- उद्योग इंतजार कर सकते हैं, मरीज नहीं
कैप्टन ने कांग्रेस छोड़ी, सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा, नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का ऐलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article High level review of preparations for paddy procurement धान खरीदी की तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा: एक दिसंबंर से धान खरीदी… मुख्यमंत्री के निर्देशों से जिला व संभाग अधिकारियों को कराया गया अवगत
Next Article बारामूला में आतंकी हमले में CRPF के 2 और पुलिस के एक जवान शहीद श्रीनगर के पास सेना के पेट्रोलिंग दल पर आतंकवादी हमले में दो जवान शहीद

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?