ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सोशल मीडिया पर हीरोपंती पड़ी भारी, भिलाई में चाकू-तलवार लहराने वाले बदमाश गए जेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

सोशल मीडिया पर हीरोपंती पड़ी भारी, भिलाई में चाकू-तलवार लहराने वाले बदमाश गए जेल

By Mohan Rao
Published: June 8, 2025
Share
SHARE

भिलाई। इन दिनों सोशल मीडिया पर हीरोपंती का ट्रेंड चल रहा है। वायरल होने के लिए युवाओं से लेकर नाबालिग तक सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह गैरकानूनी है इसके बाद भी ऐसे प्रकरण लगातार सामने  आ रहे हैं। दुर्ग पुलिस ने रविवार को ऐसे ही कुछ मामलों में कार्रवाई की है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। खास बात यह है कि इनमें तीन नाबालिग भी हैं।

बता दें कि एसएसपी विजय अग्रवाल ने सोशल मिडिया में निरंतर सक्रिय रहने वाले एवं तलवार, चाकू लेकर पोस्ट करने वालो की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही का निर्देश दिया है। इसके बाद एसीसीयू व थाने की गठित संयुक्त टीम द्वारा सोशल मिडिया एकाउन्ट खंगाल कर तलवार एवं चाकू के साथ पोस्ट करने वालों को चिन्हांकित किया गया। इस दौरान पुलिस ने प्रतिबंधित हथियार के साथ पाये गये गए युवकों को पकड़ कर कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान थाना मोहन नगर क्षेत्र में सब्जी मंण्डी धमधा रोड पर आरोपी लीलाधर उर्फ सोनू साहू निवासी जयंती नगर, दुर्ग को पकड़ा गया। यह बदमाश रास्ते में आने-जाने वाले आम राहगीरों को चाकू लेकर धमका रहा था। लीलाधर को घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं आरोपी के विरूद्ध थाना मोहन नगर में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

इसी प्रकार थाना छावनी क्षेत्र में होण्डा शो रूम के पास आरोपी देवेन्द्र सोनकर निवासी टाटा लाईन सूर्या नगर, भिलाई जो चाकू लेकर लोगों को डरा धमका रहा था। छावनी पुलिस ने इसे घेराबंदी कर पकडा। आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। साथ ही आरोपी मोहम्मद चांद निवासी चटाई क्वाटर केम्प 2, भिलाई को केनाल रोड आईटीआई के पास से आम लोगों को चाकू लेकर डराने-घमकाने के मामले में गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा थाना जामुल क्षेत्र में घासी दास नगर निवासी एक नाबालिक धारदार चाकू लेकर विनस ग्राउण्ड में लोगो को डरा धमका रहा था। इसकी सूचना नाबालिग को गिरफ्तार कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। एक अन्य मामले में थाना वैशाली नगर क्षेत्र में नाबालिग ने अपने इंस्टाग्राम पर चाकू के साथ अपना फोटो पोस्ट किया। पुलिस ने उसे पकड़ा और उससे हथियार बराम कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। इसी खुर्सीपार पुलिस ने डबरापारा चौक के पास एक व्यक्ति चाकू लेकर संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए गिरफ्तार किया।

राजनीतिक संकट के बीच CM गहलोत ने विधायकों और मंत्रियों से की मुलाकात, कई MLAs बोले-सरकार को नहीं कोई खतरा
अब निजी संस्थानों में 50 फीसदी सीटों की फीस सरकारी मेडिकल कॉलेज के बराबर होगी, एनएमसी का निर्देश
बाड़ी में गए 9 साल की बच्चे की भालू ने नोंच ली दोनों आंखें, इकलौते बेटे को खोकर बोले पिता, सब कुछ खत्म हो गया…
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के समावेशी विकास के सपने को साकार कर रहा है छत्तीसगढ़ – भूपेश बघेल
अस्पताल का दौरा करते रहे मंत्री, मरीज ने बाहर तोड़ा दम, रोती बिलखती बेटी बोली- मैं चिल्लाती रही, नहीं आए डॉक्टर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीईसी के मजदूरों ने वेतन दिलाने पर किया भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र का सम्मान, भेंट मुलाकात के दौरान जताया आभार
Next Article सीएम साय ने कहा- अटल निर्माण वर्ष में सुशासन की नई ऊंचाइयां छूने को तैयार छत्तीसगढ़

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?