ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यहां सरकार ने तय किए सब्जियों के दाम …. आलू-भिंडी 20 रुपये, टमाटर 8 रुपये और करेला 30 रुपये किलो…. जाने कौन स राज्य है यह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

यहां सरकार ने तय किए सब्जियों के दाम …. आलू-भिंडी 20 रुपये, टमाटर 8 रुपये और करेला 30 रुपये किलो…. जाने कौन स राज्य है यह

By @dmin
Published: October 29, 2020
Share
Here the government has fixed the price of vegetables .... potato-lady finger 20 rupees, tomato 8 rupees and bitter gourd 30 rupees kg .... know which state it is
Here the government has fixed the price of vegetables .... potato-lady finger 20 rupees, tomato 8 rupees and bitter gourd 30 rupees kg .... know which state it is
SHARE

तिरुवनंतपुरम। केरल में 16 सब्जियों के दाम तय कर दिए गए हैं। यहां आलू-भिंडी 20 रुपये, टमाटर 8 रुपये और करेला 30 रुपये किलो बिकेंगे। केरल सब्जियों के दाम तय करने वाला देश का पहला राज्य है। राज्य सरकार की यह योजना 1 नवंबर से लागू हो जाएगी। हालांकि तब तक कई अन्य सब्जियों और चीजों के भी दाम तय कर दिए जाएंगे। सबसे खास बात यह है कि इससे किसानों को फायदा होने वाला है।
आपको बता दें कि केरल देश का पहला राज्य है, जहां किसानों के लिए फल-सब्जियों के न्यूनतम दाम (एमएसपी) तय किए गए हैं। यह दाम उत्पादन लागत से 20 फीसदी अधिक होंगे। फिलहाल सरकार ने 16 फल और सब्जियों के दाम तय किए हैं। इसके अलावा खाने-पीने की 21 चीजों पर एमएसपी तय की गई है। 1 नवंबर से लागू होगी योजना, एक हजार स्टोर खुलेंगे यह योजना राज्य में 1 नवंबर से लागू होगी। इस दौरान अन्य सब्जियों के दाम भी तय कर दिए जाएंगे। इस योजना से 15 एकड़ तक खेती करने वाले किसानों को फायदा होगा। क्योंकि ऐसे किसानों के उत्पादों को बेचने के लिए राज्य में एक हजार स्टोर भी खोले जाएंगे। केरल की इस पहल के बाद पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे राज्यों में भी किसान इस तरह की योजना को लागू करने की मांग करने लगे हैं। 
केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने कहा कि यह योजना किसानों को आर्थिक तौर पर और ज्यादा मजबूत बनाएगी। सब्जियों का आधार मूल्य उनकी उत्पादन लागत से 20 फीसदी अधिक रखा जाएगा। यदि बाजार मूल्य इससे नीचे चला भी जाता है, तो चिंता की बता नहीं है। किसानों से उनकी उपज को आधार मूल्य पर ही खरीदा जाएगा। हालांकि सब्जियों को क्वालिटी के अनुसार बांटा जाएगा और आधार मूल्य उसी हिसाब से लगाया जाएगा। 

फल-सब्जी इस दर से कम में नहीं बिकेगी सब्जी

सूरन 12, केला 30, अनानास 15, लौकी 9, खीरा 8, करेला 30, चिचिंडा 16, टमाटर 8, गवारफली 34, भिंडी 20, पत्तागोभी 11, गाजर 21, आलू 20, बींस 28 व चुकंदर 21 रुपए निर्धारित किया गया है। केरल के कृषि विशेषज्ञ जी. जनार्दन कहते हैं कि न्यूनतम मूल्य तय होने से किसान फल-सब्जियां उगाने के लिए प्रेरित होंगे। उन्हें यह भरोसा मिलेगा कि वे अपनी उपज का एक निश्चित मूल्य हासिल करेंगे। उनकी आमदनी बढ़ेगी जिससे वे इनके भंडारण पर भी ज्यादा रकम खर्चा कर पाएंगे। इससे ग्राहकों पर बहुत असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि ग्राहक तो बहुत पहले से ही ज्यादा कीमत दे रहे हैं, जबकि किसानों को वाजिब कीमत नहीं मिलती है। यही वजह है कि पंजाब के किसान संगठन भी केरल की योजना की तर्ज पर सब्जियों और फलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने की मांग कर रहे हैं। 

राज्य में अब तक धान की खरीदी का आंकड़ा 95.78 लाख मीटरिक टन से पार
छत्तीसगढ़ में जल संचयन के लिए हो रहा बेहतर कार्य, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने भी सराहना
द कश्मीर फाइल्स: खाली सीटों के बाद भी शो हाउसफुल दिखाने की शिकायत पर आबकारी विभाग ने की जांच
उत्कृष्ठ सेवा व नेक पहल के लिए बीएम हॉस्पिटल सम्मानित…. सड़क सुरक्षा माह के समापन पर आईजी ने किया सम्मान
राज्य सैनिक बोर्ड ने पूरे जोश के साथ मनाया योग दिवस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bihar Assembly Election: After Aurangabad, National Secretary बिहार विधानसभा चुनाव: औरंगाबाद के बाद राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद को कटिहार प्राणपुर सीट की मिली बड़ी जिम्मेदारी
Next Article श्रीकंचनपथ 16 # 29 October 2020
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?