ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य स्तरीय ई-लोक अदालत में सुनवाई …
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ में पहली बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य स्तरीय ई-लोक अदालत में सुनवाई …

By @dmin
Published: July 11, 2020
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायिक इतिहास में आज पहली बार राज्य स्तर पर ई-लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोक अदालत में ऑनलाइन सुनवाई चल रही है. इस सुनवाई के लिए पक्षकारों, वकीलों को अदालत आने की जरूरत नहीं पड़ी है। घर बैठें पक्षकार आपसी सहमति से प्रकरण को निराकृत करा रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस प्रशांत मिश्रा ने ई-लोक अदालत के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में 11 जुलाई को आयोजित ई-लोक अदालत में हाईकोर्ट सहित प्रदेश भर के विभिन्न जिलों की 200 से अधिक खंडपीठों में 3 हजार से ज्यादा मामलों की सुनवाई की जा रही है। जस्टिस मिश्रा ने बताया कि समझौता योग्य प्रकरणों, पारिवारिक मामले, मोटर दुर्घटना दावा, चेक बाउंस के प्रकरण आदि धन संबंधी मामले प्राय: लोक अदालत के माध्यम से निराकृत हो जाते हैं. कोरोना संक्रमण के चलते जब लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो ऐसे मामलों के निराकरण के लिये छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने ई-लोक अदालत लगाने का निर्णय लिया है.। ई-लोक अदालत उच्च न्यायालय के साथ सभी जिला न्यायालयों एवं तहसील न्यायालयों में भी आयोजित की जा रही है।


जस्टिस मिश्रा ने बताया कि पक्षकारों द्वारा ई-लोक अदालत के माध्यम से समझौते के लिये जब फार्म भरे गये, उसी समय उन्हें लिंक उपलब्ध करा दिया गया. ई-लोक अदालत में पक्षकार और वकील अपने-अपने घरों में बैठकर दिये गये लिंक के माध्यम से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट से जुड़ सकेंगे. पक्षकारों और वकीलों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से यदि जुडऩे में दिक्कत होगी तो उन्हें यह भी सुविधा दी गई है कि वे व्हाट्सअप वीडियो कॉल करके अपना पक्ष रख सकेंगे. कोरोना संक्रमण के कारण देश भर में न्यायिक कामकाज प्रभावित हुआ है। वकील एवं पक्षकारों की आर्थिक स्थिति खराब हुई है. ई-लोक अदालत से उनको राहत मिलेगी. जस्टिस मिश्रा ने कहा कि पूरे देश में ई-लोक अदालत को लेकर उत्सुकता है। यह प्रयोग सफल होता है तो इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।

असम में हैंगिंग ब्रिज गिरा, 30 छात्र घायल; स्कूल से घर लौटते वक्त हुआ हादसा
क्षेत्रीय सरस मेला 2024 का आयोजन 28 फरवरी तक, सीएम विष्णुदेव साय आज करेंगे मेले का शुभारंभ
रायपुर में मेरठ जैसा हत्याकांड : युवक को मारकर सीमेंट के साथ सूटकेश में भरा, लाश मिलते ही मचा हड़कंप
नरवा विकास: ‘अर्दन डेम काकडग़ांव से सिंचाई के साथ मत्स्य पालन का हो रहा लाभ’
सचिन पायलट को बीजेपी का ऑफर, कहा- देश को प्राथमिकता देने वालों के लिए खुला है दरवाजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Kawardha robbery: absconding accused climbed up कवर्धा लूटकाण्ड: फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, छिपने के लिए भिलाई के इस होटल का लिया सहारा
Next Article कृष 4 में ऋतिक रोशन टाइम ट्रेवल कर अपने पिता रोहित मेहरा को ला सकते है वापस…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?