ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की वर्चुअल बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोरोना रोकथाम के उपायों की दी जानकारी, बताया- रोजाना 3-4 लाख लोगों को लग रहे कोरोना से बचाव के टीके
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की वर्चुअल बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कोरोना रोकथाम के उपायों की दी जानकारी, बताया- रोजाना 3-4 लाख लोगों को लग रहे कोरोना से बचाव के टीके

By @dmin
Published: April 6, 2021
Share
Major accident: house collapses, two girl including two woman died
Major accident: house collapses, two girl including two woman died
SHARE

रायपुर। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने राज्य में कोरोना संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण के लिए भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन किए जाने के साथ ही कोरोना टेस्टिंग की संख्या में बढ़ोतरी के साथ ही वृहद पैमाने पर कोरोना वैक्सीनेशन किया जा रहा है। राज्य में रोजाना 3 से 4 लाख लोगों को कोरोना से बचाव के टीके लगाए जा रहे हैं तथा 36 से 40 हजार लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने यह जानकारी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन द्वारा कोरोना संक्रमण के रोकथाम के उपायों एवं वैैक्सीनेशन के संबंध में आयोजित राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों की वर्चुअल बैठक में दी गई। इस वर्चुअल बैठक में देश के 11 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री ने इस वर्चुअल बैठक में जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ में बीते दो माह में कोरोना संक्रमण तेज हुआ है। इसको ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमितों की टेस्टिंग की संख्या में वृद्धि किए जाने के साथ ही कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य भी युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना टेस्ट की संख्या में बढ़ोतरी होने से संक्रमितों के पहचान की संख्या में भी वृद्धि हुई है। चिन्हित संक्रमितों का चिकित्सालयों एवं होम आइसोलेशन के माध्यम से प्रभावी इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में गाइडलाइन का कड़ाई से पालन, कोरोना टेस्टिंग एवं वैक्सीनेशन की वजह से यह उम्मीद है कि जल्द ही कोरोना संक्रमण कम हो जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने बताया कि फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन के साथ ही मास्क, सेनेटाइजर के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा सामूहिक कार्यक्रमों और शादी-विवाह एवं अन्य प्रयोजनों के दौरान लोगों की संख्या सीमित रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से अध्यधिक कोरोना संक्रमण वाले स्थानों में लॉकडाउन संबंधी ऑब्जेटिव क्रायटेरिया निर्धारित करने का भी अनुरोध किया।
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को प्रदेश में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति, यहां मरीजों के उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य व्यवस्थाओं आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना वैक्सीन के संबंध में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा वृहद पैमाने पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। प्रदेश में पांच संभाग है। जिसमें दो ट्रायबल और तीन सामान्य एवं मैदानी इलाके वाले हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना जांच के लिए वर्तमान में 7 आरटी-पीसीआर लैबोरेटरी है। इसके अलावा 4 लैबोरेटरी की स्थापना का कार्य अंतिम चरण में है। राज्य में 5 अन्य लैब को भी कोरोना जांच के लिए चिन्हांकित किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव लोगों के सम्पर्क में आए लोगों की भी ट्रेसिंग की जा रही है। कोरोना नियंत्रण के लिए लोगों से बचाव के उपायों का पालन करने और सावधानी बरतने की लगातार अपील भी की जा रही है। लोगों से कोरोना का लक्षण दिखते ही त्वरित टेस्टिंग कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्ले, स्वास्थ्य सचिव श्रीमती सहला निगार मौजूद थीं।

गौ तस्करों के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्रवाई, दो पिकअप से 26 नग गौ वंशों को छुड़ाया
प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री  की दूरदर्शी सोच का परिणाम हैं भारत के नवीन कानून : मुख्यमंत्री साय
गौरव दिवस महासम्मेलन में शामिल हुए सीएम साय, कहा- देश को आजादी दिलाने में जनजातीय समाज के वीर सपूतों का अमूल्य योगदान
कोवैक्सीन पर आईसीएमआर का बड़ा दावा, कहा- यह दवा कोरोना के हर वैरिएंट पर असरदार
पाकिस्तान ने रची अब टावर वाली साजिश, जानिए क्यों जम्मू-कश्मीर भेजना चाहता है सिग्नल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 39 new cases found in Chhattisgarh…. Infection rate 0.14 percent दुर्ग जिले में अब तक का रिकार्ड टूटा: एक दिन में सामने आए 1838 नए कोरोना केस…. 10 मरीजों की हुई मौत
Next Article कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल कोरोना की दूसरी लहर में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, देश में पहली बार एक दिन में आए 1.15 लाख से ज्यादा नए केस, 630 मरीजों की मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?