ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी से परिवार संग मिले छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी, बेटी की शादी का दिया न्योता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

पीएम मोदी से परिवार संग मिले छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी, बेटी की शादी का दिया न्योता

By Mohan Rao
Published: March 28, 2026
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। उन्होंने अपनी बेटी डॉ. कंचन जायसवाल के विवाह का निमंत्रण देने के लिए सपरिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात दिल्ली स्थित संसद भवन में हुई, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री का आशीर्वाद लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जायसवाल परिवार से बेहद आत्मीयता के साथ भेंट की।  मंत्री जायसवाल अपनी पत्नी कांति जायसवाल, बेटी डॉ. कंचन जायसवाल और दोनों बेटों उत्तम जायसवाल व अमित जायसवाल के साथ उपस्थित हुए। प्रधानमंत्री ने उन्हें स्नेहिल आशीर्वाद दिया। यह क्षण जायसवाल परिवार के लिए अत्यंत भावुक और यादगार रहा। पीएम मोदी ने डॉ. कंचन के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। प्रधानमंत्री ने उन्हें सुखद वैवाहिक जीवन की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। उनके इस सहज और अपनत्व भरे व्यवहार से पूरा जायसवाल परिवार भाव-विभोर हो गया।

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व को अद्भुत बताया। उन्होंने उनके अनुशासन, राष्ट्र के प्रति समर्पण और अभिभावक के रूप में स्नेहिल व्यवहार की सराहना की। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री से मिला आशीर्वाद उनकी बिटिया के लिए अनमोल है। डॉ. कंचन जायसवाल का रिश्ता इंदौर के रहने वाले एक पायलट के साथ तय हुआ है। शादी की तिथि 26 अप्रैल निर्धारित की गई है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

 

CG Politics: अपने ‘रिस्क’ पर टिकट चाहते हैं विधायक, कांग्रेस ने अपने कई विधायकों को साफ कह दिया- आपकी स्थिति ठीक नहीं
भिलाई निगम ने फर्नीचर दुकान को किया सील, बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं माना संचालक तो अधिकारियों ने दिखाई सख्ती
4 आवास मित्रों और एक रोजगार सहायक बर्खास्त, पीएम आवास के अधूरे मकानों को पूरा दिखाकर किया था फर्जीवाड़ा
राज्योत्सव की प्रदर्शनी में सरकार के इस स्टॉल में जुट रही है स्टूडेंट्स की भीड़… जानें क्या है इसमें खास
देश में पहली बार ड्रोन से हुई दवाओं की डिलीवरी, सीएम बोले- ये तकनीक स्वास्थ्य सेवा का भविष्य बदल देगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रधानमंत्री ने की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, बोले- “टीम इंडिया” के रूप में मिलकर काम करते हुए संकट से निपटेंगे
Next Article दिल्ली एनसीआर को मिलेगा एक और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, पीएम मोदी करेंगे नोएडा हवाई अड्डे का उद्घाटन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?