ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्रूटोला का लोकार्पण, शहीद गणेश कुंजाम के नाम पर होगा अस्पताल
Share
Notification Show More
Latest News
महाराष्ट्र के ठाणे में पकड़ाए ऑनलाइन बेटिंग के दो पैनल, किराए के फ्लैट से 10 आरोपी गिरफ्तार
October 8, 2026
छत्तीसगढ़ की बेटी किरण पिस्दा का भारतीय महिला फुटबॉल टीम में चयन, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम
October 8, 2026
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया “आया त्योहार, चलो बाजार” अभियान के पोस्टर का विमोचन
October 8, 2026
मुख्यमंत्री साय ने दुर्ग से जारी की महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त, जिले को दी 218.48 करोड़ की सौगात
October 8, 2026
कुपोषण से बचाव के लिए जागरूकता पर दिया जोर
बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप
October 8, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्रूटोला का लोकार्पण, शहीद गणेश कुंजाम के नाम पर होगा अस्पताल

By Mohan Rao Published October 31, 2025
Share
SHARE

रायपुर। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चारामा विकासखण्ड के ग्राम कुर्रूटोला में 57 लाख 96 हजार रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया है। यह स्वास्थ्य केंद्र कुर्रूटोला सहित आसपास के लगभग 10 किलोमीटर क्षेत्र के ग्रामों- कुर्रूटोला, डेढ़कोहका, गिधाली, रतेडीह, तिरकादंड, कहाड़गोंदी, आंवरी, मुड़खुसरा, ऊंकारी, चुचरूंगपुर, चपेली, साल्हेटोला इत्यादि 12 ग्रामों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी।

कार्यक्रम को स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर क्षेत्र में आकर अत्यंत खुशी होती है, यहां की संस्कृति अत्यंत समृद्ध है। उन्होंने कहा कि पूर्व में बस्तर में मलेरिया से होने वाली मौतें आम थीं, लेकिन बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण इस वर्ष मलेरिया से कोई भी मृत्यु दर्ज नहीं हुई है। श्री जायसवाल ने बताया कि प्रदेश में 57 नई मोबाइल मेडिकल यूनिट्स प्रारंभ की जा रही हैं, जो दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेंगी, कांकेर जिला को भी इसका लाभ मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि बस्तर के दुर्गम क्षेत्रों में एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाती, वहां बाइक एम्बुलेंस की सुविधा पूर्व की भांति फिर से उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जायसवाल ने कार्यक्रम के दौरान गलवान घाटी में देश के लिए शहीद हुए ग्राम गिधाली निवासी शहीद गणेश कुंजाम के माता-पिता को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्रूटोला को शहीद गणेश कुंजाम के नाम से समर्पित करने की घोषणा की।

साथ ही डॉक्टर और नर्सों के आवास हेतु 84 लाख रुपये की लागत से जी-टाईप क्वार्टर तथा स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बाउंड्री वाल निर्माण के लिए 21 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा भी की। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओपी शंखवार ने बताया कि केंद्र में चिकित्सा अधिकारी के साथ-साथ आर.एम.ए., स्टाफ नर्स तथा लैब तकनीशियन की पदस्थापना की गई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि चारामा विकासखण्ड के लगभग 98 प्रतिशत ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। इस दौरान मंत्री जायसवाल ने स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन किया तथा प्रयोगशाला, आपातकालीन वार्ड, पुरुष एवं महिला अंतः रोग वार्ड, प्रसव कक्ष और नेत्र परीक्षण कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने उपलब्ध सुविधाओं की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया।

You Might Also Like

महाराष्ट्र के ठाणे में पकड़ाए ऑनलाइन बेटिंग के दो पैनल, किराए के फ्लैट से 10 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की बेटी किरण पिस्दा का भारतीय महिला फुटबॉल टीम में चयन, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया “आया त्योहार, चलो बाजार” अभियान के पोस्टर का विमोचन

मुख्यमंत्री साय ने दुर्ग से जारी की महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त, जिले को दी 218.48 करोड़ की सौगात

बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप

Mohan Rao October 31, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ का नया विधानसभा भवन बनकर तैयार, एक नवंबर को पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण
Next Article बस्तर की सुदूर बसाहटें अब मुख्यधारा से जुड़ीं, पीएमजीएसवाई ने बदली तस्वीर

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?