ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नसंबदी के बाद बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान महिला की मौत, डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप… केस दर्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

नसंबदी के बाद बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान महिला की मौत, डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप… केस दर्ज

By @dmin
Published: September 23, 2022
Share
Durg Kotwali
SHARE

दुर्ग। नसबंदी के बाद तबीयत बिगड़ने के महिला को दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने इसके लिए डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों उतई में नसबंदी कैंप लगाया गया था। ग्राम कोलिहापुरी निवासी राजेश साहू की पत्नी दिलेश्वरी साहू (24) भी यहां अपने पति के साथ नसबंदी कराने पहुंची थी। पूरी तरह से स्वस्थ दिलेश्वरी की नसबंदी कर दी गई। शुरुआती इलाज के बाद दिलेश्वरी की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद दिलेश्वरी को दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई।

इधर दिलेश्वरी की मौत के लिए उसके पति राजेश साहू ने नसबंदी करने वाले डॉक्टर को जिम्मेदार ठहराया है। राजेश साहू ने बताया कि नसबंदी कराने गए तो उसकी तबीयत पूरी तरह से ठीक थी लेकिन नसबंदी के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी है। पत्नी की मौत के लिए जिम्मेदार डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग करने हुए परिजनों से अस्पताल में जमकर हंगामा किया।

जानकारी मिलने बाद जिला प्रशासन व कोतवाली पुलिस की टीम जिला अस्पताल पहुंची और मृतका के परिजनों को समझाइश दी। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इधर जिला प्रशासन द्वारा मृतका के परिजनों को 50 हजार रुपए का मुआवजा दिया गया और जिम्मेदारों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया तब जाकर परिजन शांत हुए। इस पूरे मामले की जांच के लिए सीएचएमओ ने अलग से जांच टीम भी गठित की है।

सेना की बढ़ेगी ताकत : 3.25 लाख करोड़ रुपए का रक्षा सौदा, 114 राफेल और 6 P-8I विमान खरीद को मंजूरी
Bhilai Breaking : भरे बाजार में महिला से चेन स्नेचिंग, फैंसी स्टोर से लौटते समय नकाबपोश बदमाश ने की लूट
पश्चिमी इंडोनेशिया में भूकम्प के दो शक्तिशाली झटके, कोई हताहत नहीं
सार्वजनिक शौचालयों की बदलेगी सूरत, स्वच्छ और सर्वसुविधायुक्त होंगे, मरम्मत के लिए 57 करोड़ से ज्यादा जारी
छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप्स को मिलेगा बड़ा सपोर्ट, कैबिनेट ने  वर्ष 2025-30 की नई स्टार्टअप नीति को दी मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Vaishali Nagar Vidhan Sabha: Congress got only one victory in BJP's stronghold स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को 4 राष्ट्रीय पुरस्कार
Next Article शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 12 अंक टूटा, निफ्टी 18200 के पार शेयर मार्केट: बाजार में मंदी बरकरार, सेंसेक्स 300 अंकों तक फिसला, निफ्टी 17550 के नीचे, रुपया 81 के पार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?