ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ससुराल में रहकर कर रहा था गांजा का अवैध कारोबार, ओडिशा से करता था तस्करी… ऐसे आया पुलिस की गिरफ्त में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

ससुराल में रहकर कर रहा था गांजा का अवैध कारोबार, ओडिशा से करता था तस्करी… ऐसे आया पुलिस की गिरफ्त में

By Mohan Rao
Published: October 29, 2024
Share
गांजा तस्कर पकड़ाया
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गांजा तस्करी कर उसका अवैध कारोबार करने वाले एक शामित बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शातिर बदमाश ने अपने ससुराल में गांजा छिपा रखा था और वहीं से इसका अवैध कारोबार कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस उस तक पहुंची और उसके कब्जे से 9 किलो 500 ग्राम कीमती 95 हजार का गांजा जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को मुखबीर के जरिए सूचना मिली कि ग्राम जोरण्डाझरिया लारीपारा में रहने वाला नीलम लकड़ा काफी दिनों से अपने ससुराल में रह रहा है। अपने ससुराल अवैध रूप से गांजा को रखकर बिक्री कर रहा है। इस सूचना पर थाना तुमला से निरीक्षक कोमल नेताम के नेतृत्व में एक टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई के लिए रवाना किया गया। टीम द्वारा संदेही व्यक्ति के घर तलाशी लेने पर उसके घर के एक हिस्से से प्लास्टिक बोरे में रखा हुआ 7 अलग-अलग पैकेट में 9 किलो 500 ग्राम गांजा मिला। पुलिस ने आरोपी नीलम लकड़ा निवासी मेण्डेर केखिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। 

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक कोमल नेताम, आरक्षक सुजीत खाखा, सुरेश मिंज, बेनेदिक तिग्गा, रामवृक्ष राम, बेनूधर बारिक का योगदान रहा है। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम को नगद ईनाम देने की घोषणा की गई है। साथ ही उन्होंने कहा है कि जशपुर पुलिस द्वारा अवैध कृत्य में संलिप्त आरोपियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने आस-पास हो रहे किसी प्रकार की अवैधानिक कृत्य के संबंध में तत्काल सूचना दें।

छत्तीसगढ़ की बेटी, देश का गौरव — लखनी साहू को मिला “MY Bharat NSS राष्ट्रीय पुरस्कार”
विदेशों से आयात होगी ऑक्सीजन, कमी पूरी करने के लिए पीएम केयर्स फंड से अस्पतालों में लगेंगे प्लांट
एक और खतरा: इंदौर में मिला ग्रीन फंगस का पहला मरीज, जानें ब्लैक और व्हाइट फंगस से कितना घातक?
Railway Breaking : ट्रेन से हो रही थी नेपाल के प्रतिबंधित डीपीडी की तस्करी, आरपीएफ व जीआरपी ने पकड़ा… हैरान कर देगी इसकी कीमत
छत्तीसगढ़ से सेन्ट्रल पूल में 15 लाख मेट्रिक टन उसना चावल लेगा केन्द्र, सीएम साय के अनुरोध पर मिली स्वीकृति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अनीता सरकार को ब्यूटी पेजेंट में मिले दो खिताब, बॉलीवुड सेलिब्रिटी अमन वर्मा ने पहनाया क्राउन
Next Article राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ेगा दुर्ग, रन फॉर युनिटी में शामिल होंगे शहर भर के एथलीट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?