ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महिला समूह के सदस्यों से ठगी, लोन आरडीऔर प्रीपेमेंट के पैसे करता था गबन… आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

महिला समूह के सदस्यों से ठगी, लोन आरडीऔर प्रीपेमेंट के पैसे करता था गबन… आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: May 22, 2025
Share
ठगी का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। महिला समूह से ठगी करने वाला फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को पुरानी भिलाई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ फाइनेंस कंपनी के मैनेजर द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोपी ने 75 हितग्राहियों से 7,73,588 रुपए वसूले और जमा करने के बजाय गबन कर दिया। इस मामले में पुरानी भिलाई पुलिस धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया था। इस मामले में अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार भारत फायनेंसियल इन्क्लूजन लिमिटेड भिलाई 03 शाखा प्रबंधक भुनेश्वर कुंजाम पिता चनुपलाल कुंजाम ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि संगम मैनेजर गोविंद राम यादव  थाना डोंगरीपाली द्वारा महिला समुह के सदस्यों के लोन, आरडी, प्रीपेमेंट तथा किश्त भुगतान की राशि जमा नहीं की और गबन कर लिया। गोविंदराम ने कुल 7 लाख 73 हजार 588 रुपए गबन कर कंपनी व महिला समूहों से धोखाधड़ी की। इस मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी के जहां जहां होने की आशंका थी वहां पर लगातार पतासाजी किया। टेक्निकल हिंट के आधार पर पुलिस टीम थाना डोंगरीपाली जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ पहुंचकर वहां के लोकल पुलिस स्टॉफ के मदद से आरोपी के निवास स्थान पर घेराबंदी कर अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि भारत फायनेंसियल इन्क्लूजन लिमिटेड भिलाई 03 में संगम मैनेजर के पद पर कार्य करने के दौरान महिला समुह के लोन का पैसा, आरडी का पैसा एवं प्रीपेमेंट का पैसा वसुल कर कुछ रकम शाखा में जमा कर बाकी रकम स्वयं रख लेता था।

आरोपी ने बताया कि वह कुछ सदस्यों का लोन स्वीकृत होने पर उन्हें उनका लोन स्वीकृत नहीं हुआ है बायोमैट्रिक लेना है झूठ बोलकर बायोमैट्रिक लेकर फिनो एप की सहायता से स्वीकृत लोन की रकम स्वयं निकाल लेता था। इस प्रकार आरोपी लगभग 75 हितग्राहियों का 753588 रुपए  का गबन करना बताया। उक्त रकम को अपने घरेलु कार्य में खर्च करना बताया। आरोपी का कृत्य धारा सदर का घटित करना पाये जाने से समय सदर में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है। उक्त कार्यवाही में पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अंबर भारद्वाज सहायक उप निरीक्षक  सुभाष साहू व आरक्षक नरेंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दर्दनाक हादसा: कार और ट्रक के बीच टक्कर में 10 लोगों की मौत
कोंडागांव जिले में कबड्डी मैच के दौरान बिजली की चपेट में आकर तीन दर्शकों की मौत
सोशल इंजीनियरिंग में जुटी भाजपा…. आदिवासी-साहू-कुर्मी की धूरी पर भाजपाई राजनीति… बस्तर चिंतन की प्रमुख वजह रही ओबीसी वोटर
दुर्ग शहर को बनाएंगे क्लीन-ग्रीन सिटी : अरुण वोरा
देश में छत्तीसगढ़ मॉडल सफल, प्रदेश में बेरोजगारी की दर हुई न्यूनतम – मुख्यमंत्री बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्टंटबाजों पर सख्ती : दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने 4 बाइकर्स से कराई उठक बैठक, कोर्ट ने काटा 38 हजार का जुर्माना
Next Article समाधान शिविर : समीक्षा बैठक में बोले सीएम साय- अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?