ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मोबाइल टॉवर पर चढ़कर पुलिस पर लगाया था झूठे केस में फंसाने का आरोप, वही निकला कोहका में चोरी का आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

मोबाइल टॉवर पर चढ़कर पुलिस पर लगाया था झूठे केस में फंसाने का आरोप, वही निकला कोहका में चोरी का आरोपी

By Mohan Rao
Published: January 2, 2025
Share
कोहका में चोरी का खुलासा
SHARE

वारदात में मां और एक और लड़ाका भी शामिल, पुलिस ने तीन आरोपियों से लाखों के जेवर किए बरामद

भिलाई। कोहका विवेकानंद नगर में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चोरी का मास्टरमांइड कोई और नहीं बल्कि आज से लगभग पांच माह पहले वैशाली नगर क्षेत्र में पुलिस पर झूठे मामलों में फंसाने का आरोप लगाते हुए मोबाइल टॉवर पर चढ़ने वाला राहुल बंसोड है। राहुल ने अपने एक साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। इसके बाद मशरुका अपने घर पर मां की देखरेख में छिपाया। इस मामले में पुलिस ने राहुल बंसोड व उसकी मां किरन बंसोड के साथ एक अन्य प्रदीप कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर लाखों के जेवर बरामद किए हैं।  एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग एवं चौकी स्मृतिनगर पुलिस ने संयुक्त रूप से इस चोरी के मामले को सुलझाया है।

बता दें प्रार्थी संजय सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि 23 से 28 दिसंबर के वह अपने परिवार के साथ बिहार गए हुए थे। इस बीच उन्हे घर पर चोरी की सूचना मिली। जब बिहार से वे परिवार के साथ लौटे तो देखा कि घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व नगदी चोरी हो गई। अलमारी के अंदर से सोना चांदी के जेवर, नगदी के साथ कैमरे का डीबीआर भी चोरों ने पार कर दिया था। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर विशेष टीम घठित कर तलाश में लगाई गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। आस पास घटना स्थल से फीगरप्रिंट लिया गया एवं डॉग स्कॉट टीम से घटना स्थल का परीक्षण कराया गया तथा आस पास लगे सीसी टीवी के फूटेज का सूक्ष्मता से देखे गए।

सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि  26 एवं 27 दिसम्बर के मध्य रात्रि दो अज्ञात घर के अंदर प्रवेश करते एवं बाहर निकलते देखे गए।टीम द्वारा त्रिनयन एप के माध्यम से आसपास के क्षेत्र में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी फूटेज का बारिकी से अवलोकन किया। आसपास क्षेत्र के पूर्व नकबजनों को हुलिये के आधार पर पता साजी की गई इसी दौरान फुटेज में पूर्व में चोरी का आरोपी राहुल बंसोड़ जैसा हुलिया दिखाई दिया। राहुल बंसोड वही है जो पूर्व में भी चोरियां कर चुका है और पकड़े जाने के डर से पांच माह पहले मोबाइल टॉवर पर चढ़कर कूद जाने की धमकी दी थी। पुलिस ने राहुल पर नजर रख रही थी तो वह अनाप सनाप खर्च करता पाया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की।

पुलिस की पूछताछ में पहले तो गोल मोल बातें बनाता रहा लेकिन जब उसे सीसी टीवी फुटेज दिखाए गए तो उसने सारी सच्चाई उगल दी। राहुल बंसोड ने बताया कि उसने अपने साथी प्रदीप कुमार के साथ घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस ने प्रदीप चौधरी निवासी वृंदा नगर कैंप 2 को भी पकड़ कर पूछताछ किया। आरोपियों चोरी की बात स्वीकार की। राहुल बंसोड ने बताया कि चोरी के माल मशरूका को अपनी मां किरण बंसोड के पास छीपाया है।  इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर में दबिश दी और सोने के आभूषण वजनी लगभग 374 ग्राम कीमती 31 लाख 26 हजार रुपए, चांदी के आभूषण कीमती 1 लाख 80 हजार, डीएसएलआर कैमरा 1 कीमती 50 हजार रुपए, एक छोटा कैमरा कीमती 20000 रुपए, दो स्मार्ट वॉच कीमती 10,000 रुपए, एक मोबाईल टैबलेट कीमती 15 हजार रुपए, घटना में प्रयुक्त लाल रंग की स्कूटी कीमती 50000 हजार रुपए कुल जुमला कीमती 34 लाख 51 हजार रुपए बरामद किया गया। इस पूरी कार्रवाई में उक्त कार्यवाही में एसीसीयू से एएसआई पूर्ण बहादूर, एसीसीयू प्रधान आरक्षक जितेन्द्र चन्द्राकर, चौकी स्मृति नगर से आरक्षक अनुप शर्मा, मोह. शाहबाज खान, संतोष गुप्ता, पन्ने लाल, जुगनू सिंह, शिव मिश्रा, उपेन्द्र यादव, भावेश पटेल एवं तकनीकी टीम से विकास सिह, आरक्षक विकांत यदु, आरती सिंह, चौकी स्मृति नगर से आरक्षक सविंदर सिंह, हर्षित शुक्ला, कमल कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

Breaking News : किन्नरों के हंगामे के बाद जिला अस्पताल में पुलिस चौकी खोलने की मांग, डॉक्टरों व स्टाफ नर्स ने दिया धरना
सरायपाली में राइस मिल पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 61203 बोरा धान की कमी, पूरा स्टॉक जब्त
10 जनवरी को दुर्ग में रहेंगे केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, किसान सम्मेलन में होंगे शामिल, नगपुरा भी जाएंगे
स्वामी विवेकानंद टेक्नीकल विश्वविद्यालय नेवई में एक दिवसीय यातायात प्रशिक्षण
लापरवाही: बेबी केयर अग्निकांड के बाद जांच में खुलासा, 900 अस्पतालों ने नहीं लिया फायर एनओसी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय के प्रयासों से आईटी हब के रूप में उभर रहा है नवा रायपुर, मिल रहे रोजगार के नए अवसर और बेहतर सुविधाएं
Next Article राजधानी में फिर एक डबल मर्डर : मां-बेटी की हत्या, बेटी का शव नाले में फेंका और घर पर पड़ा था मां का शव

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?