ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आठ दिन वेंटिलेटर और पांच दिन आक्सीजन सपोर्ट में रहकर जीती कोविड से जंग…. 25 सितंबर को शंकराचार्य कोविड हास्पिटल में भर्ती की गईं थीं केजा बाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

आठ दिन वेंटिलेटर और पांच दिन आक्सीजन सपोर्ट में रहकर जीती कोविड से जंग…. 25 सितंबर को शंकराचार्य कोविड हास्पिटल में भर्ती की गईं थीं केजा बाई

By @dmin
Published: October 13, 2020
Share
Chhattisgarh: record 427 new cases reported in last 24 hours
Chhattisgarh: record 427 new cases reported in last 24 hours
SHARE

भिलाई। शंकराचार्य कोविड हास्पिटल में ऐसे कई मामले आ रहे हैं जहां पेशेंट के धैर्य और चिकित्सकों की कड़ी मेहनत के सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं। ऐसा ही मामला दुर्ग की 45 वर्ष की केजा बाई का है जिन्हें सोमवार को शंकराचार्य कोविड हास्पिटल से डिस्चार्ज किया गया। केजा बाई का आक्सीजन लेवल कोविड की वजह से काफी कम हो गया था। उन्हें 25 सितंबर को शंकराचार्य हास्पिटल में भर्ती किया। आक्सीजन लेवल की स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने आक्सीजन सपोर्ट में रखने का निर्णय लिया, साथ ही दवा भी आरंभ कर दी गई। आक्सीजन की जरूरत अधिक होने पर वेंटिलेटर सपोर्ट में रखने का निर्णय लिया गया। इस प्रकार आठ दिन वेंटिलेटर सपोर्ट और पांच दिन आक्सीजन सपोर्ट का सकारात्मक परिणाम आया। केजा का आक्सीजन लेवल सामान्य आ गया। आक्सीजन सपोर्ट हटा दिया गया।

शंकराचार्य कोविड हास्पिटल में इलाज की व्यवस्था देख रहीं डा. सुगम सावंत ने बताया कि इसका सारा श्रेय केजा बाई की आत्मशक्ति और उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ का है। इन लोगों ने कड़ी मेहनत की। दवाओं पर प्लान किया गया। लगातार मानिटरिंग की गई। डा. सावंत ने बताया कि शंकराचार्य कोविड हास्पिटल में मरीजों की मेडिकल हिस्ट्री के मुताबिक दवा देने का निर्णय किया जाता है। इस संबंध में विशेषज्ञ लगातार आपस में चर्चा करते हैं और सबसे बेहतर ट्रीटमेंट देने का प्रयास किया जाता है। उल्लखनीय है कि टेलीकालिंग के माध्यम से भी मेडिकल स्टाफ लगातार मरीजों का फीडबैक लेते रहते हैं। साफ-सफाई के विशेष इंतजाम के निर्देश भी कलेक्टर ने अस्पताल के नोडल अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर ने मरीजों को रिच प्रोटीन डाइट देने के निर्देश दिये हैं ताकि रिकवरी तेज हो सके। केजा बाई ने बताया कि डाक्टरों द्वारा लगातार ख्याल रखा गया। यह कठिन समय था लेकिन हास्पिटल प्रबंधन द्वारा रखे गए ख्याल एवं नियमित समय पर दी गई दवाओं से सब कुछ ठीक हो गया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोती लाल वोरा के निधन पर प्रदेश में तीन दिनों का राजकीय शोक…. कल दुर्ग में होगा अंतिम संस्कार
कोरोना संक्रमितों की संख्या में मामूली बढ़त , बीते 24 घंटों में 67 लोगों की मौत, सक्रिय मामले 20 हजार के पार
Share Market: शेयर बाजार की हरियाली बरकरार; निफ्टी ने लगाई ऊंची छलांग, सेंसेक्स 78000 के पार
नौ साल के बच्चे की स्कूल में मौत, शिक्षक के कहने पर किचनशेड में गया था माचिस लेने
CM साय कैबिनेट की पहली बैठक : छत्तीसगढ़ में गरीबों को मिलेंगे 18 लाख पीएम आवास, पूरी होंगी पीएम मोदी की गारंटियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया विकास से ही होगा बस्तर की समस्याओं का समाधान… सीएम बघेल ने किया बस्तर में स्टील सहित खाद्य और लघु वनोपज प्रसंस्करण उद्योगों में निवेश का आव्हान
Next Article Railway breaking: Facility of Superfast weekly special express त्योहारी सीजन में तोहफा: 196 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी… जाने कब से चलेंगी यह ट्रेंने

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?