ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना के इन मिथकों पर कहीं आपने भी तो नहीं कर लिया विश्वास, जानें सच्चाई
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealthNational

कोरोना के इन मिथकों पर कहीं आपने भी तो नहीं कर लिया विश्वास, जानें सच्चाई

By @dmin Published July 6, 2020
Share
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। दुनियाभर के वैज्ञानिक इसका इलाज और टीका खोजने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में लोगों के बीच इस बीमारी को लेकर कई तरह का डर, घबराहट और आतंक का माहौल बना हुआ है। हाल ही में खबर आई थी कि पतंजलि को कोरोना वायरस की दवाई मिल गई है। हालांकि आयुष मंत्रालय ने इसपर सवाल खड़े किए। वहीं कुछ खबरों में कहा गया कि 5जी मोबाइल नेटवर्क के जरिए कोरोना फैल रहा है जोकि गलत है। इस समय इंटरनेट पर वायरस को लेकर ऐसे ही कई तरह के मिथक साझा किए जा रहे हैं जिन्हें शायद आपने भी सच समझ लिया होगा। इसलिए हम आज आपको कोविड-19 से जुड़े मिथक और उसकी सच्चाई के बारे में बताते हैं।

मिथक- पतंजलि को मिला कोरोना का समाधान
सच्चाई- पतंजलि ने पिछले महीने एक दवा लॉन्च की कोरोनिल। जिसे उसने कोरोना की दवा बताकर प्रचारित किया। हालांकि आयुष मंत्रालय द्वारा इसपर सवाल उठाने के बाद अब कंपनी इसे इम्युनिटी बूस्टर (रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला) बता रही है। अब कंपनी का कहना है कि उसने इसे कभी भी कोविड-19 की दवा नहीं बताया है। 

मिथक- सूप में काली मिर्च, कच्चा अदरक है वायरस का इलाज
सच्चाई– घरेलू उपचार जिनके जरिए आप अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं उन्हें कोरोना का इलाज समझने से बचें। काली मिर्च और अदरक आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छी हैं लेकिन ये आपको न तो वायरस से बचा सकती हैं और न ही उसका इलाज हैं।

मिथक- 5जी मोबाइल नेटवर्क से फैल रहा है कोरोना
सच्चाई- यह एक गुमराह करने वाली झूठी थ्योरी है। ऐसा कहा जा रहा है कि जिन देशों में कम 5जी नेटवर्क हैं वहां कोरोना के मामलों की संख्या कम है। आपको बता दें कि कोविड-19 और मोबाइल नेटवर्क और रेडियो वेव का आपस में कोई संपर्क नहीं है। इस बात का सबूत यह है कि जिन देशों में 5जी नेटवर्क नहीं हैं वहां भी वायरस फैला है।

मिथक- यदि आप बिना किसी परेशानी के 10 सेकंड तक सांस रोकें तो आप वायरस से बच सकते हैं
सच्चाई- यह बात लंबे समय से कही जा रही है लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। सांस रोकने से आपको यह नहीं पता चल सकता कि आप वायरस की चपेट में हैं या नहीं। केवल परीक्षण के जरिए इसका पता लगाया जा सकता है।

मिथक- कोविड-19 कभी आपके शरीर से बाहर नहीं निकलता है
सच्चाई- कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले ज्यादातर लोग ठीक हो जाते हैं। उनकी टेस्ट रिपोर्ट भी निगेटिव आती है। 14 दिनों के बाद बहुत कम लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है क्योंकि उनके शरीर में वायरस के कुछ अंश रह जाते हैं जो गैर-संक्रमणकारी होते हैं।

मिथक- एंटीबायोटिक्स करती हैं वायरस से बचने में मदद
सच्चाई- एंटीबायोटिक्स कोरोना वायरस के खिलाफ काम नहीं करते हैं। वे केवल बैक्टिरिया संक्रमण को कम करने में मदद करते हैं। दूसरे शब्दों में बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक्स लेने से आप खुद को खतरे में डाल देंगे। जिससे आप भविष्य में शरीर के वायरस से लडऩे की क्षमता को कमजोर कर देंगे।

मिथक- मक्खी और मच्छर के काटने से फैल रहा है कोविड-19
सच्चाई- इस बात का कोई सबूत नहीं है। कुत्ते और बिल्लियों को लेकर किया गया ऐसा दावा भी झूठा साबित हो चुका है। कोरोना वायरस उन बूंदों के जरिए फैलता है जो संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या बोलने की वजह से बाहर निकलते हैं।

मिथक- मेडिकल मास्क का लंबे समय तक उपयोग करने से शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है
सच्चाई- इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। किसी भी तरह का मेडिकल मास्क लगाने से आपके शरीर में ऑक्सीजन की कमी नहीं होती है और न ही शरीर में खतरनाक कार्बनडाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ती है।

मिथक- थर्मल स्कैनर से पता चल सकता है कि आप संक्रमित हैं या नहीं
सच्चाई- थर्मल स्कैनर केवल यह बता सकते हैं कि आपको बुखार है या नहीं। इसके जरिए दुकानवाले और अन्य लोग केवल ग्राहकों के तापमान का पता लगा सकते हैं। बहुत से कोरोना संक्रमित लोगों में वायरस के लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। वहीं बहुत से लोगों में बुखार की बजाए अन्य लक्षण पहले दिखाई देने लगते हैं। इसके अलावा बुखार से पीडि़त कुछ लोगों को सामान्य फ्लू भी हो सकता है।

नोट:- इस लेख में दी गई जानकारी को श्रीकंचनपथ किसी भी तरह का दावा नहीं करता है। यह केवल आपकी जानकारी के लिए है। किसी भी तरह का उपयोग करने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह जरूर लें।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

@dmin July 6, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The number of active cases has reduced by five lakhs कोरोना संक्रमण: टॉप थ्री में पहुंचा भारत, अमेरिका व ब्राजील के बाद सर्वाधिक मामले
Next Article कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार सरकार ने कहा, 2021 तक कोरोना वैक्सीन आने की कोई संभावना नहीं, फिर बयान से लिया यू-टर्न

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?