ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हाथरस केस: आरोपियों ने जेल से लिखी चिट्ठी…. खुद को बताया निर्दोष…. लड़की को उसके भाई और मां ने मारा…. हमारी दोस्ती नहीं थी पसंद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

हाथरस केस: आरोपियों ने जेल से लिखी चिट्ठी…. खुद को बताया निर्दोष…. लड़की को उसके भाई और मां ने मारा…. हमारी दोस्ती नहीं थी पसंद

By @dmin
Published: October 8, 2020
Share
Chief Minister Bhupesh Baghel inaugurated the foundation stone of Nava Chhattisgarh Sadan: Nava Chhattisgarh Sadan will be built in Dwarka, New Delhi
Chief Minister Bhupesh Baghel inaugurated the foundation stone of Nava Chhattisgarh Sadan: Nava Chhattisgarh Sadan will be built in Dwarka, New Delhi
SHARE

अलीगढ़ (एजेंसी)। हाथरस केस में आए दिन नए मोड़ आ रहे हैं। इसी बीच आरोपियों ने जेल से कुछ ऐसा किया है जो सुर्खियों में आ गया है। हाथरस केस के चारों आरोपियों ने जेल से पुलिस अधीक्षक (एसपी) को चिट्ठी भेजी है। इसमें आरोपियों ने कहा है कि वह निर्दोष हैं और उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए वह चाहते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो। आरोपी संदीप का यह भी कहना है कि लड़की को उसके घरवालों ने ही मारा है।

आरोपी संदीप ने अपने खत में लिखा है कि मुझपर जो आरोप लगाए गए हैं वह झूठे हैं। मेरे रिश्तेदार रवि और रामू को भी फंसाया गया। साथ ही लवकुश का नाम भी डाला गया है। हम चारों निर्दोष हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं। जहां तक उस लड़की की बात है तो वह मेरे गांव की रहने वाली थी और उससे मेरी दोस्ती थी। मुलाकात के साथ ही मेरी उससे कभी-कभी फोन पर बात हो जाती थी। आरोपी ने चि_ी में ये भी लिखा है कि उसके घरवालों को हमारी दोस्ती पसंद नहीं थी। घटना के दिन उससे मेरी मुलाकात खेत में हुई थी और उस वक्त उसके साथ उसकी मां और भाई थे। इसके बाद मैं अपने घर चला गया था और पशुओं को पानी पिलाने लगा। बाद में मुझे गांववालों से पता चला कि उसकी मां और उसके भाई ने हमारी दोस्ती को लेकर लड़की को बुरी तरह पीटा था जिससे उसे गंभीर चोटें आई थीं और उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मैंने कभी भी उसके साथ मारपीट व गलत काम नहीं किया। इस मामले में लड़की की मां व भाई ने मुझे और तीन अन्य लोगों को झूठे आरोप में फंसा कर जेल भिजवा दिया। हम सभी लोग निर्दोष हैं, हमें न्याय दिलाएं।

Big Breaking: दो कांग्रेस विधायकों के घर ED और IT का एक साथ छापा, विधायकों के ठिकानों पर सौ से ज्यादा अधिकारी, खंगाल रहे दस्तावेज
स्व. मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम बघेल… कहा सरलता व सीखने की अद्भुत क्षमता के धनी थे वोरा जी
शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में पुष्य नक्षत्र पर स्वर्णप्राशन किट व बाल रक्षा किट का किया जाएगा वितरण
टोकन तुहर हाथ’ ऐप बना किसानों का सच्चा हमसफर — धान खरीदी हुई आसान, पारदर्शी और झंझट-मुक्त
सभी पंचायतों में एक साल के भीतर मिलेगी बैंकिंग सुविधा, साय बोले- सुशासन लाने हम कर रहे भ्रष्टाचार के सभी रास्ते बंद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Mayor Devendra Yadav arrives at Supela Shastri Hospital: Corona Testing Status सुपेला शास्त्री अस्पताल पहुंचे महापौर देवेन्द्र यादव: कोरोना टेस्टिंग स्थिति जानी… अस्पताल की व्यवस्थाओं पर प्रभारी से की चर्चा
Next Article There were more than 54 thousand cases reported in the last 24 hours छत्तीसगढ़ में कोरोना के पिछले 24 घंटों में सामने आए 2846 नए केस….. 14 कोरोना मरीजों की मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?