ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टिकट दावेदारों के बंगलों में घूम रहे हैं शोले फिल्म के हरिराम नाई!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

टिकट दावेदारों के बंगलों में घूम रहे हैं शोले फिल्म के हरिराम नाई!

By Mohan Rao
Published: September 12, 2023
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

भिलाई। यदि आपने ब्लॉकबस्टर फिल्म शोले देखी होगी तो आपको इस फिल्म का एक छोटा लेकिन प्रभावी किरदार हरिराम नाई जरूर याद होगा, जो जेल में वैसे तो कैदियों की दाढ़ी बनाता था, लेकिन असल में जेलर के लिए जासूसी का काम करता था। वर्तमान में दुर्ग जिले की राजनीति में ऐसे ही कई हरिराम नाई टिकट दावेदारों के यहां घूम-घूमकर जासूसी कर रहे हैं और पल-पल की खबर विरोधियों तक पहुंचा रहे हैं। मजे की बात है कि इनमें अपनी ही पार्टी के नेता तो है हीं, विरोधी दल के लोग भी शामिल हैं। ये लोग नेताओं के यहां जाकर वहां की स्थिति-परिस्थिति पर पैनी नजर रखते हैं। चुनाव को लेकर चल रही चर्चा से लेकर तैयारियों तक की लाइव रिपोर्टिंग यही लोग कर रहे हैं। भाजपा व कांग्रेस दोनों ही दलों में ऐसे कई हरिराम नाई बताए जा रहे हैं।

दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस व भाजपा ने प्रत्याशियों को लेकर अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन इससे पहले ही दावेदारों के यहां चुनावी गंध सूंघने वाले जासूस पहुंचने लगे हैं। कांग्रेस की टिकट को लेकर जहां लगातार विलम्ब होता जा रहा है, वहीं भाजपा ने पहली के बाद दूसरी सूची जारी करने की कवायद शुरू कर दी है। भाजपा की दूसरी सूची भी जल्द आने वाली है। लेकिन टिकट दावेदारों का सब्र जवाब दे रहा है। इसीलिए उन्होंने अपने लोगों को विरोधी पार्टी के दावेदार और अपनी ही पार्टी के प्रतिद्वंद्वियों की पल-पल की खबर के लिए तैनात कर दिया है। यदि किसी बंगले में विरोधी दल या संभावित प्रत्याशी को लेकर चुनावी चर्चा चल रही होती है तब हरिराम नाई का काम शुरू हो जाता है। नेताजी ने किस-किससे सम्पर्क किया, किससे, क्या बात की, किस ग्रुप या व्यक्ति को लाभ पहुंचाकर उसके सामाजिक वोट कबाडऩे की नीति बनाई गई… आदि-आदि, कई तरह बातों को संभावित विरोधी प्रत्याशियों तक पहुंचाया जा रहा है। इन लोगों की सबसे बड़ी पहचान संभावित प्रत्याशी के पास बैठकर वाहवाही करना, व विरोधी दल के संभावित प्रत्याशी की बुराई करना है। ताकि नेताजी खुश हो सकें और जासूस को अपना आदमी समझें।

जानकारों की मानें तो 2018 के पिछले चुनाव में भी इस तरह के टोहू (टोह लेने वाले) इस से उस प्रत्याशी या दावेदार तक घूमा करते थे, लेकिन इस बार इनकी संख्या और अपेक्षाओं का वजन भी ज्यादा है। बिना किसी क्षेत्र विशेष का उल्लेख किए यह बताना समीचीन होगा कि ऐसा एक नहीं, कई विधानसभा क्षेत्रों में चल रहा है। दरअसल, इस बार इन जासूसों पर यह महती दारोदामदार है कि वे सामने वाले की कमजोरियों पर ज्यादा से ज्यादा फोकस करें और बड़ा मुद्दा हाथ लगते ही तत्काल रिपोर्ट करे। भिलाई नगर सीट पर इस बार भी पिछले दोनों प्रत्याशी आमने-सामने होने की पूरी संभावना है। वहीं वैशाली नगर में दोनों ही दलों की ओर से नए प्रत्याशी उतारे जा सकते हैं। दुर्ग शहर व दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र से कांग्रेस के दोनों प्रत्याशी लगभग तय हैं। इसके अलावा इस बार अहिवारा क्षेत्र से दोनों दल नए प्रत्याशी आजमा सकते हैं। पाटन में तो बघेल चाचा-भतीजे की टक्कर पहले से ही तय है।

राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में पांच फीसदी की बढ़ोतरी, सीएम भूपेश बघेल ने किया फैसला
सीएम साय की बड़ी घोषणा : गुरु गोविंद सिंह के वीर साहिबजादों के अमर बलिदान की कहानी छत्तीसगढ़ के स्कूली पाठ्यक्रम में होगी शामिल
खुर्सीपार में पति पत्नी की हत्या: मुखबिरी के शक में दंपति ने युवक से किया विवाद…. गुस्से में युवक ने तलवार चलाई…. देर रात अस्पताल में दंपति की मौत…. बेटे की हालत गंभीर
कोरोना : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र समेत इन पांच राज्यों ने बढ़ा रखी है भारत की टेंशन
ईएनटी के डॉक्टरों ने किया जटिल ऑपरेशन, घायल बालक के चेहरे में 7 इंच तक धंसे तीर को निकाला, बच्चे की बचाई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : डायल 112 वाहन में महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, अस्पताल पहुंचने से पहले शुरू हो गई थी प्रसव पीड़ा
Next Article वाहनों की जांच में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो करोड़ के जेवर जब्त
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?