ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम हाउस में हरेली की धूम : गेड़ी चढ़े, भौंरा चलाया, परिवार के साथ सीएम ने की गोमाता की पूजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

सीएम हाउस में हरेली की धूम : गेड़ी चढ़े, भौंरा चलाया, परिवार के साथ सीएम ने की गोमाता की पूजा

By Mohan Rao
Published: July 17, 2023
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली तिहार की धूम है। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के ने रायपुर स्थित निवास पर इस बार हरेली तिहार पर अलग की रंग दिख रहा है। परिवार के साथ गोमाता की पूजा के साथ मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश वासियों को हरेली तिहार की बधाई दी। इस दौरान वे गेड़ी चढ़े और छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के शुभंकर बछरू को भी प्रदर्शित किया। इस दौरान छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के सारे खेलों के गीत को प्रदर्शित किया गया। हरेली के साथ ही छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का भी आगाज हो गया है।

बता दें छत्तीसगढ़ में हरेली पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास पर में चारों ओर छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक दिखी। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल के निवास पर अतिथियों को मेला लगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरेली तिहार पर अत्याधुनिक तकनीक से मुख्यमंत्री निवास में जन्मी बछिया और साहीवाल प्रजाति की  उसकी मां की पूजाअर्चना की और उन्हें घास खिलाया। बछिया का 7 जून को लिंग वर्गीकृत वीर्य विधि के माध्यम से हुआ है। इसके बाद उन्होंने हल सहित कृषि यंत्रों की पूजा की। इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल भी मौजूद रही।

पारंपरिक त्योहार पर सीएम ने गोमाता की पूजा के बाद जमकर त्योहार का लुत्फ उठाया। इस दौरान लोक गायकों ने सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर गेड़ी चढ़कर मुख्यमंत्री बघेल सरपट चले। मुख्यमंत्री बघेल में इतनी ऊर्जा जैसी किसी किशोर में दिखती है। गेड़ी के बाद रहचुली झूले में बैठे और बचपन की यादों को ताजा किया। रहचुली झूले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी बिटिया और नातिन के साथ चढ़े और झूले का लुत्फ उठाया। इस दौरान सीएम ने अपने हाथों में रखकर भौंरा चलाया।

गेड़ी चढ़ने का त्योहार है हरेली
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश वासियों को हरेली तिहार की बधाई देते हुए कहा कि बहुत सुंदर आप सभी ने यहां मंच सजाया है। हरेली त्योहार हम सब उल्लास से मनाते हैं। हरेली त्योहार केवल गेड़ी चढ़ने का त्योहार नहीं है। यह उत्साह का त्योहार है और इसके लिए वातावरण बनाना होता है और यह तब होता है , जब खुशहाली हो। किसान खुशहाल हो। हम यह सब कर रहे हैं। किसानों के दुख दर्द को हमने समझा। किसानों का रकबा बढ़ गया। अब 20 क्विंटल धान खरीदेंगे। यह उल्लास का वातावरण सभी जगह है।

गोधन न्याय योजना से सुधर रही अर्थव्यवस्था
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गोधन न्याय योजना के माध्यम से अर्थव्यवस्था सुधर रही है। दूध उत्पादन बढ़ गया है। आदिवासी क्षेत्रों में भी उल्लास का माहौल है। हरेली में जो नीम की डाली का उपयोग होता है। वह कीटनाशक है। यह वर्षाजनित बीमारियों से बचाता है। किसान अपने उपकरणों की पूजा करते हैं। आज जिनके घर भी गाय है उनकी पूजा हो रही है। यही समृद्धि का रास्ता है। शिक्षा के क्षेत्र में हमने स्वामी आत्मानंद स्कूल आरम्भ किये। इससे बड़ी संख्या में लोगों को गुणवत्तापूर्ण अंग्रेजी शिक्षा मिल रही है।

संस्कृति को सहेजने का प्रयास
हमारे पूर्वजों द्वारा बरसों से तैयार की गई हमारी संस्कृति नष्ट हो रही थी। इसे संरक्षित करने का प्रयास हमने किया है और बहुत बढ़िया काम हो रहा है। रामायण के माध्यम से हम लोगों के जीवन में भगवान राम का आदर्श उतारने की कोशिश कर रहे हैं। रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव किया। चंदखुरी, शिवरीनारायण और राजिम के साथ ही राम वनगमन पथ को विकसित करने का हमने कार्य किया है। बस्तर में देवगुड़ी को संरक्षित किया गया। घोटुल का संरक्षण किया। आसना में बादल आरम्भ किया गया। इससे बस्तर की लोक संस्कृति को सहेजने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। हमारे आदिवासी जीवन की परंपरा बहुत समृद्ध रही है। इतनी सुंदर परम्परा है जिन्हें हम सोचें तो चकित हो जाते हैं। यह ऐसी संस्कृति है जो अपने देवी-देवताओं के साथ रहती है। उनसे गहन लगाव रखती है। इसके लिए हमने कार्य किया। जो मजदूरों किसानों का भोजन बोरे-बासी है वो अब फाइव स्टार होटल तक पहुंच गया है। अपनी संस्कृति पर हम सब गौरव करते हैं। जो लोग हीनताबोध में थे वे इस संस्कृति के गौरव को महसूस कर रहे हैं और छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया वाक्य को चरितार्थ कर रहे हैं।

औद्यौगिक, कृषि और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला बजट : मंत्री लखन लाल देवांगन
Bhilai Crime : शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, जंगल में छिपा था बदमाश… पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोरोना के लक्षण वाले 50 से अधिक की उम्र के नागरिकों का करें चिन्हांकन…. कलेक्टर ने बैठक में दिए निर्देश
शपथ फ़ाउंडेशन भिलाई की राष्ट्रीय ध्वज संग्रह की अभिनव पहल, सम्मान के साथ उतारकर सुरक्षित रखें
एके शर्मा और जितिन प्रसाद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए बीजेपी के मिशन 2022 में दोनों का क्या होगा रोल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कंगाली से परेशान पाकिस्तान नहीं उठा पा रहा हवाई अड्डे का खर्च, विदेशी एजेंसी करेगी संचालन कंगाली से परेशान पाकिस्तान नहीं उठा पा रहा हवाई अड्डे का खर्च, विदेशी एजेंसी करेगी संचालन
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 274 # 17 July 2023

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?