ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किंग खान के ट्रांसफॉर्मेशन से खुश ट्रेनर ने बताया डायट और वर्कआउट में क्या था शामिल…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

किंग खान के ट्रांसफॉर्मेशन से खुश ट्रेनर ने बताया डायट और वर्कआउट में क्या था शामिल…

By Sonu Sahu
Published: January 1, 2023
Share
SHARE

नए साल के साथ ही शाहरुख खान के प्रशंसकों ने उनकी फिल्म ‘पठान’ के लिए उलटी गिनती शुरू कर दी है। अभी फिल्म का ट्रेलर भी नहीं आया है और हर तरफ फिल्म की चर्चा हो रही है। खासकर, शाहरुख का लुक चर्चा का विषय है। ‘बेशरम रंग’ गाने में शाहरुख की फिटनेस ने सबको हैरान कर दिया। अब शाहरुख के फिटनेस ट्रेनर ने खुद बताया है कि शाहरुख ने यह कैसे हासिल किया।

Contents
  • शाहरुख के वर्कआउट में क्या-क्या था शामिल?
  • डायट में बढ़ाई गई थी कैलोरी
  • ट्रेनिंग के दौरान जख्मी भी हो गए थे शाहरुख

शाहरुख के वर्कआउट में क्या-क्या था शामिल?

शाहरुख के फिटनेस ट्रेनर प्रशांत सुभाष सावंत शाहरुख के ट्रांसफॉर्मेशन पर गर्व महसूस करते हैं। उनका मानना है कि 57 की उम्र में शाहरुख ने इसे अपने अनुशासन और दृढ़ता से हासिल किया है। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में वह बता चुके हैं कि इसके लिए शाहरुख ने काफी हेवी वेटलिफ्टिंग की थी। वे सर्किट और कार्डियो एक्सरसाइज किया करते थे। इसके बाद उनके वर्कआउट में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी शामिल की गई।

डायट में बढ़ाई गई थी कैलोरी

प्रशांत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शाहरुख की कई शर्टलेस तस्वीरें शेयर की हैं। ‘पठान‘ के ट्रांसफॉर्मेशन के लिए उनकी डायट के बारे में उन्होंने बताया था कि इसके लिए शाहरुख का कैलोरी इनटेक बढ़ाया गया था। हालांकि, इस दौरान प्रोटीन पर ही ज्यादा ध्यान था। उनकी डायट में सबकुछ नापकर दिया जाता था। वह कितना कार्ब, प्रोटीन या फैट लेंगे, सबकुछ तय किया जाता था। प्रशांत का कहना है कि ट्रांसफॉर्मेशन एक टीमवर्क होता है।

ट्रेनिंग के दौरान जख्मी भी हो गए थे शाहरुख

प्रशांत बता चुके हैं कि अभिनेता ट्रेनिंग के दौरान जख्मी हो गए थे। प्रशांत ने बताया था, “किंग खान ने ट्रेनिंग के दौरान खुद को घायल कर लिया था, लेकिन कई असफलताओं का सामना करने के बाद भी वह मजबूत होकर वापस आए। शाहरुख का ट्रांसफॉर्मेशन देखना आश्चर्यजनक है, जो उनकी कड़ी मेहनत के बिना संभव नहीं था। वह हम सभी के लिए किसी फिटनेस आइकॉन से कम नहीं हैं।”

Bhilai Breaking : ब्राउन शुगर बेचते दो बदमाश पकड़ाए, बाइक पर घूम-घूमकर कर रहे थे नशे का कारोबार
मौसम होगा और सुहाना, जब छतरी गाएगी गाना…
गुस्ताखी माफ: गर्लफ्रेंड के लिए दरियादिली पड़ गई भारी
पूर्ण ग्राम सुराज और स्वावलम्बन की दिशा में नया संकल्प, डिप्टी सीएम विजय शर्मा की अध्यक्षता में कार्यशाला सम्पन्न
Earthquake: म्यांमार में दो बार कांपी धरती, बैंकॉक तक महसूस हुए भूकंप के झटके; 7.2 मापी गई तीव्रता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ‘एनिमल’ से जारी हुआ रणबीर कपूर का लुक, जानें फिल्म की दिलचस्प बातें
Next Article अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस Accident: पिकनिक मनाने जा रहे युवकों की कार टकराई, तीन की मौत, तीन घायल

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?