ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खुश हैं सूर्य देव : छठ पर नासा ने जारी की सूरज की Smiling तस्वीर… आप भी देखें यह खास तस्वीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

खुश हैं सूर्य देव : छठ पर नासा ने जारी की सूरज की Smiling तस्वीर… आप भी देखें यह खास तस्वीर

By Mohan Rao
Published: October 30, 2022
Share
नासा ने जारी की सूरज की मुस्कुराती तस्वीर
SHARE

श्रीकंचनपथ, डेस्क। देशभर में छठ पर्व की धूम है और ऐसे समय में एक नासा द्वारा जारी सूरज की तस्वीर ट्विटर पर छाई हुई है। दरअसल नासा (NASA) ने सूरज की स्माइलिंग (Smiling) तस्वीर जारी की है। इस तस्वीर के ट्विटर पर वायरल होने के बाद शानदार रिएक्शन मिल रहे हैं। नासा ने ऐसे समय पर यह तस्वीर जारी की है जो कि भारतीयों के लिए खास हो गया है। इस तस्वीर को देखने के बाद यूजर्स भी कह रहे हैं कि छठ पर सूर्य देव भी खुश हैं।

NASA ने जो तस्वीर साझा की है उसे इसी सप्ताह सैटेलाइट ने कैप्चर की है। इस तस्वीर में सूरज की आंखों की आकृति के साथ ही मुस्कुराहट भरा चेहरा साफ देखा जा सकता है। सूरज पर इस तरह का पैटर्न नजर आ रहा है, जिसे देखकर लग रहा है कि सूरज मुस्कुरा रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने भी इस तस्वीर को साझा करते हुए इसे स्माइलिंग सन (Smiling Sun) यानी मुस्कुराता हुआ सूरज कहा है।

ट्विटर पर जारी की तस्वीर
नासा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस तस्वीर को साझा का कैप्शन लिखा है।  ट्वीट में कहा कि आज, नासा के सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी ने सूरज को ‘मुस्कुराते हुए’ देखा। अल्ट्रावॉयलेट लाइट में देखे जाने पर, सूरज पर दिख रहे इन काले धब्बों को कोरोनल होल (Coronal holes) कहा जाता है। यह वे इलाके होते हैं जहां से तेज सौर हवाएं चलकर अंतरिक्ष में जाती हैं। नासा ने जैसे ही ये तस्वीर शेयर की, इसपर लोगों की बहुत शानदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। भारतीयों को छठ पर्व पर सूरज की ये तस्वीर और भी ज्यादा रोमांचित कर रही है क्योंकि सूर्य देवता प्रसन्न जो दिख रहे हैं।

जानें क्या है सूरज के मुस्कुराने की वजह
नासा ने सूरज के मुस्कुराने की वजह भी बताइ है। वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो इस मुस्कुराहट के पीछे एक चेतावनी छिपी हुई है। सूर्य के कोरोनल होल जिस तरह दिख रहे हैं, इसका मतलब है सूरज से उठा तूफान पृथ्वी से टकरा सकते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि हंसता हुआ सूरज पृथ्वी की तरफ सौर हवा की एक तिहाई धारा उगल रहा है। सूरज की सतह से द्रव्यमान और ऊर्जा के अलग-अलग तरह के उठने वाले विस्फोटों को सौर तूफान कहते हैं और यह पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र को प्रभावित करते हैं।

महापौर व विधायक देवेन्द्र यादव ने खम्हरिया में निर्माणाधीन एसएलआरएम सेन्टर का किया निरीक्षण…. मुक्तिधाम के रिनोवेशन के दिये निर्देश
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर 11 हजार दीपों से रौशन हुआ एकात्म पथ, रंग बिरंगी आतिशबाजी से आसमान हुआ सतरंगी
चाय के साथ इन चीजों का सेवन हो सकता है हानिकारक, अक्सर लोग करते हैं ऐसी गलतियां
ट्रैक मेंटेनेंस के लिए दो दिन बंद रहेगा सुपेला रेलवे फाटक: सड़क यातायात होगा प्रभावित, इस प्रकार होगा समय
बेखौफ आतंकी: यूएलएफ ने ली बिहार के मजदूरों पर हमले की जिम्मेदारी, कहा- सब निकल जाओ, वरना पड़ेगा भारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News : फांसी पर झूल गई थी महिला लेकिन तभी पहुंच गए CG पुलिस के जवान… ऐसे बचाई जान
Next Article Azərbaycanda Mərc Oyunları Şirkəti Baxış Və Rəylə
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?