ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हनुमान बेनीवाल का बड़ा ऐलान, नहीं वापस हुए कृषि कानून तो NDA से अलग होने पर करेंगे विचार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

हनुमान बेनीवाल का बड़ा ऐलान, नहीं वापस हुए कृषि कानून तो NDA से अलग होने पर करेंगे विचार

By @dmin
Published: November 30, 2020
Share
हनुमान बेनीवाल का बड़ा ऐलान, नहीं वापस हुए कृषि कानून तो NDA से अलग होने पर करेंगे विचार
हनुमान बेनीवाल का बड़ा ऐलान, नहीं वापस हुए कृषि कानून तो NDA से अलग होने पर करेंगे विचार
SHARE

जयपुर (एजेंसी)। केंद्र सरकार में एनडीए का हिस्सा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की है। आरएलपी के संयोजक और राजस्थान से सांसद हनुमान बेनीवाल ने ऐलान किया है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो वे एनडीए में बने रहने पर विचार करेंगे। सांसद हनुमान बेनीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को किसान आंदोलन के मुद्दे पर चिट्ठी भी लिखी है। उन्होंने कहा है कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए तुरंत काम करें। उन्होंने लिखा, ‘भीषण सर्दी और कोरोना काल में देश का अन्नदाता आंदोलन कर रहा है, जोकि शासन के लिए शोभनीय नहीं है।

बेनीवाल ने ट्वीट किया, ‘अमित शाह जी, देश मे चल रहे किसान आंदोलन की भावना को देखते हुए हाल ही में कृषि से सम्बंधित ला, गए 3 बिलों को तत्काल वापस लिया जाए। स्वामीनाथन आयोग की सम्पूर्ण सिफारिशों को लागू करें व किसानों को दिल्ली में त्वरित वार्ता के लिए उनकी मंशा के अनुरूप उचित स्थान दिया जाए। चूंकि, आरएलपी एनडीए का घटक दल है लेकिन, आरएलपी की ताकत किसान व जवान हैं, इसलिए अगर इस मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो मुझे किसान हित मे एनडीए का सहयोगी दल बने रहने के विषय पर पुनर्विचार करना पड़ेगा।

श्री @AmitShah जी,देश मे चल रहे किसान आंदोलन की भावना को देखते हुए हाल ही में कृषि से सम्बंधित लाये गए 3 बिलों को तत्काल वापिस लिया जाए व स्वामीनाथन आयोग की सम्पूर्ण सिफारिशों को लागू करें व किसानों को दिल्ली में त्वरित वार्ता के लिए उनकी मंशा के अनुरूप उचित स्थान दिया जाए !

— HANUMAN BENIWAL (@hanumanbeniwal) November 30, 2020

हाल में संसद के दोनों सदनों से पारित होकर कानून बने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ बीजेपी की सबसे पुरानी सहयोगियों में रही अकाली दल भी साथ छोड़ चुकी है। सितंबर महीने के अंत में अकाली दल ने एनडीए से अलग होने का ऐलान किया था। सबसे पहले, केंद्रीय मंत्रिमंडल से हरसिमरत कौर ने इस्तीफा दिया था और फिर बाद में पार्टी की कोर कमेटी की तीन घंटे चली बैठक के बाद सुखबीर बादल ने एनडीए से अलग होने की घोषणा की थी।

दिल्ली में पांचवे दिन भी जारी किसानों का प्रदर्शन
केंद्र के तीन नए कृषि कानून के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन पांचवें दिन सोमवार को भी जारी है। प्रदर्शनकारियों ने आज राष्ट्रीय राजधानी को जाने वाले पांच मार्गो को जाम करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों के उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी स्थित मैदान में जाने के बाद बातचीत शुरू करने के केन्द्र के प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए रविवार को कहा था कि वे कोई सशर्त बातचीत स्वीकार नहीं करेंगे। इसके बाद उन्होंने आगे की कार्रवाई के लिए एक बैठक बुलाई थी। वहीं शनिवार को बुराड़ी के निरंकारी समागम मैदान पहुंचे किसानों का वहां प्रदर्शन जारी है। प्रदशर्न के कारण शहर में यातायात प्रभावित हो रहा है।

शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पहुंची भिलाई…. महापौर ने लिया जायजा
पुलगांव नाला डायवर्सन का कार्य लगभग 70 प्रतिशत पूर्ण महापौर ने किया अफसरों के साथ निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित मांदर में सहकारी बैंक की खास पहल:पासबुक वितरण और माइक्रो एटीएम से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
आयोग ने पति पत्नी के मध्य कराया सुलहनामा, बच्चों सहित एक साथ रहने हुए तैयार
भोजपुरी एक्ट्रेस चला रही थी सैक्स रैकेट : पुलिस की रेड़ में रंगे हाथ पकड़ाई.. स्ट्रगलर मॉडल्स से करा रही थी प्रॉस्टिट्यूशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ' निवार ' के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, चार राज्यों के लिए चेतावनी जारी ‘ निवार ‘ के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, चार राज्यों के लिए चेतावनी जारी
Next Article राहत: थमने लगी कोरोना की रफ्तार, देश में 24 घंटे में 31 हजार नए केस राहत: थमने लगी कोरोना की रफ्तार, देश में 24 घंटे में 31 हजार नए केस

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?