ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : खौफनाक मंजर में बदली हेलोवीन पार्टी, 151 की मौत… भगदड़ ऐसी की पैरो तले रौंद दिए गए सैकड़ों लोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

Big news : खौफनाक मंजर में बदली हेलोवीन पार्टी, 151 की मौत… भगदड़ ऐसी की पैरो तले रौंद दिए गए सैकड़ों लोग

By Mohan Rao
Published: October 30, 2022
Share
दक्षिण कोरिया में हेलोविन पार्टी के दौरान भगदड़ में गई 151 जानें
SHARE

श्रींकंचनपथ, डेस्क। हेलोवीन पार्टी के दौरान दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में खौफनाक मंजर देखने को मिला। पार्टी के दौरान यहां मची भगदड़ में सैकड़ों लोगों की जान चली गई है वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान एक चौंकाने वाली बात भी सामने आई है यहां पर 50 से अधिक लोगों को एक साथ हार्ट अटैक आया था। हेलोविन पार्टी के दौरान हुआ इस हादसे ने पूरे विश्व को झकझोर कर रख दिया है।

समाचार एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने बताया कि राजधानी सियोल में हेलोवीन फेस्टिवल के दौरान एक संकरी सड़क पर एक लाख के करीब लोग जुटे हुए थे। सियोल में हैमिल्टन होटल के पास एक संकरी गली में जुटे लोग किसी सेलीब्रिटी के लिए जमा हुए थे। इसके बाद संकरी गली से निकलने की होड़ मची और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे। बताया जा रहा है कि इस हादसे में लगभग 151 लोगों के मा्रे गए हैं और करीब 82 लोग घायल हैं। हादसे के बाद दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने इटावन में हुई भगदड़ के बाद राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

बताया जा रहा है कि साउथ कोरिया में 3 साल बाद इस पार्टी का आयोजन किया जा रहा था। कोविड संक्रमण की वजह से लगे प्रतिबंधों के चलते पिछले तीन साल से इस पार्टी पर भी रोक लगा दी गई थी। पार्टी में शामिल होने वाले अधिकतर लोगों ने मास्क और हैलोवीन की ड्रेस पहन रखी थी। चश्मदीदों ने बताया कि जैसे-जैसे शाम गहरी होती गई भीड़ अनियंत्रित होने लगी। लोगों में फेस्टीवल को लेकर गजब का उत्साह था। हादसा भारतीय समयानुसार शनिवार की रात करीब 10:20 बजे हुआ। कई लोगों की मौत भीड़ से कुचले जाने के कारण हुआ था।

सामान्य से 10 गुना ज्यादा थी भीड़
हेलोविन का जश्न मनाने यहां सामान्य से 10 गुना ज्यादा भीड़ जुटी थी। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। लोग वहां से निकलने के लिए गलियों का सहारा ले रहे थे और इस दौरान कुछ लोग एक संकरी गली की तरफ बढ़ने लगे। हादसे के जो वीडियो फुटेज सामने आए हैं, उनमें साफ तौर पर नजर आ रहा है कि एक संकरी ढलान वाली गली में सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं. वह एक-दूसरे के ऊपर से निकलने की कोशिश कर रहे थे. लिहाजा कई लोग दब गए। पुलिस  लोगों को वहां से निकालने की कोशिश करती रही। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल ने एक बयान जारी कर अधिकारियों से घायलों का तेजी से इलाज सुनिश्चित करने और पार्टी स्थलों की सुरक्षा की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय को घायलों के इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में आपदा चिकित्सा सहायता टीमों और सुरक्षित बिस्तरों को तैनात करने का भी निर्देश दिया।

Big accident : पत्थर खदान ढहा, अंदर काम कर रहे 12 मजदूरों के मारे जाने की आशंका, 12 घंटे से जारी है रेस्क्यू अभियान
Railway News : एसईसीआर की 18 ट्रेनों में थर्ड एसी इकॉनमी कोच, यात्रियों को मिलेगी किफ़ायती व आरामदायक यात्रा
जेल: एक अनकही यूनिवर्सिटी में बुलंद होते नामी क्रिमिनल्स के हौंसले
अंतिम सफर पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पीएम मोदी, लोकसभा स्पीकर, रक्षामंत्री सहित दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
वैक्सिनेशन सेंटर में अव्यवस्था देख भड़कें विधायक, रैंप में भरा पड़ा है कबाड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दो साल बाद पकड़ाया बदमाश, युवक को जान से मारने की थी कोशिश, होटल में की थी मारपीट
Next Article Shocking news : 8 साल के बच्चे को डसना कोबरा को पड़ गया महंगा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि डॉक्टर भी हैरान-परेशान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?