ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हैदराबाद पुलिस से सीख ले यूपी और दिल्ली पुलिस:मायावती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

हैदराबाद पुलिस से सीख ले यूपी और दिल्ली पुलिस:मायावती

By @dmin
Published: December 6, 2019
Share
SHARE

मेनका गांधी ने उठाया सवाल
नई दिल्ली।
बसपा की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार सो रही है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली और यूपी पुलिस को हैदराबाद पुलिस से सीख लेनी चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य से यहां अपराधियों को राज्य के मेहमानों की तरह माना जाता है, अभी यूपी में जंगल राज है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि बीते दिनों हैदराबाद में जो हुआ, फिर उन्नाव की घटना हुई इसी कारण अब इस एनकाउंटर पर लोग खुशी जता रहे हैं। लेकिन इससे जस्टिस सिस्टम पर भी सवाल खड़े होते जा रहे हैं, लोगों का एजेंसियों से भरोसा उठ गया है। ऐसे में समाज को चिंतन करना होगा और सरकारों को एक्शन लेना होगा।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी ने पुलिस मुठभेड़ में मारने को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह गलत है।एनकाउंटर इसका सॉल्यूशन नहीं है, आरोपियों को एक न्यायिक प्रक्रिया के तहत सजा मिलनी चाहिए। ये आरोपी तो थाने या जेल में होंगे, कहां भाग कर जा रहे थे।
वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा ने मुठभेड़ पर कहा कि एक आम नागरिक के रूप में मैं खुश महसूस कर रही हूं कि यही वह अंत था जो हम सभी उनके लिए चाहते थे। लेकिन यह अंत कानूनी प्रणाली के माध्यम से होना चाहिए था। यह उचित चैनलों के माध्यम से होना चाहिए था।
दिल्ली की निर्भया की मां ने खुशी जताते हुए कहा कि मैं इस सजा से बेहद खुश हूं। पुलिस ने एक बड़ा काम किया है और मेरी मांग है कि जिन पुलिसकर्मियों ने इस एनकाउंटर को किया है, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पिछले 7 सालों से दौड़ रही हूं। मैं इस देश और सरकार की न्याय प्रणाली से अपील करती हूं कि निर्भया के दोषियों को जल्द से जल्द मौत की सजा दी जाए।
पीडि़ता महिला वेटनरी के पिता ने कहा है कि मेरी बेटी की मौत हुए 10 दिन हो चुके हैं। मैं इसके लिए पुलिस और सरकार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। मेरी बेटी की आत्मा को अब शांति मिलेगी।
००

कोरोना वायरस के एक्टिव केसों में इजाफे से चिंता, केंद्र ने इन 8 राज्यों को किया सतर्क
जगन्नाथ रथ यात्रा के आयोजन मामले में चार याचिकाओं पर कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दिखे दो पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने की गोलीबारी
भरोसे वाली सीटों पर फोकस, कांग्रेस की पहली सूची तैयार, भाजपा में भी नामों पर मंथन
अजब-गजब: हत्या की कोशिश में उम्रकैद की सजा काट रहे तेंदुए, पढ़े पूरा मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तेजाब ले जा रहे टैंकर से लीक हुआ एसिड, चार महीने के बच्चे समेत तीन लोग झुलसे
Next Article Chhattisgarh's power houses rang all over the country… .. Chhattisgarh topped in 33 state power sectors… CM congratulated आयुक्त की पहल पर निगम में हुई वैक्यूम लेटरपेवर मशीन की सुविधा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?